भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-III)

Total Questions: 20

1. मध्य प्रदेश का फसल क्षेत्र में विकास दर वर्ष 2016-17 के लिए है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) 34.14
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार वर्ष 2022-23 (अ) में फसल क्षेत्र की विकास दर 5.46 प्रतिशत अनुमानित है।

2. मध्य प्रदेश में औद्योगिक पिछड़ेपन का/के कारण है/हैं [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जो देश के 9.38 प्रतिशत क्षेत्र पर बसा है। यह प्राकृतिक संसाधनों, स्वास्थ्यकर वातावरण और उपजाऊ कृषि से संपन्न है। हालांकि औद्योगिक रूप से यह राज्य अभी भी काफी पीछे है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह राज्य भारत में सबसे तेजी से विकसित हो रहे प्रभावशाली राज्यों में से एक है। मध्य प्रदेश में उद्योग काफी हद तक प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। वर्तमान में निवेशकों को आकर्षित करने हेतु यह राज्य परियोजना के स्थान, बुनियादी ढांचे, प्रोत्साहन और अन्य सुविधाओं के मामले में बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहा है

3. मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था है- [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) कृषि प्रधान
Solution:मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। यहां की कृषि न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान रखती है। प्रदेश की जनता का एक बड़ा भाग कृषि अथवा कृषि संबंधी अन्य उद्योगों के माध्यम से अपना जीविकोपार्जन कर रही है। राज्य की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या गांवों में रहती है।

4. मध्य प्रदेश में 'भावांतर भुगतान योजना' किस क्षेत्र से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) कृषि
Solution:मध्य प्रदेश में 'भावांतर भुगतान योजना' कृषि क्षेत्र से संबंधित है। राज्य सरकार द्वारा 'भावांतर भुगतान योजना' वर्ष 2017 से प्रारंभ की गई। इस योजना के तहत कीमतों में गिरावट की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिया जा सके और उनके द्वारा सामना किए जाने वाले मूल्य जोखिम को कम किया जा सके।

5. किसके उत्पादन में मध्य प्रदेश का स्थान प्रथम है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008, 2004, 1993]

Correct Answer: (a) सोयाबीन
Solution:मध्य प्रदेश को सोयाबीन प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। राज्य में यह खरीफ मौसम की प्रमुख फसल है। प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन में प्रथम स्थान पर था। दि सोयाबीन प्रासेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के अनुसार, खरीफ 2023 में सोयाबीन का अनुमानित उत्पादन 52.47 लाख मीट्रिक टन है, जो संपूर्ण भारत का 44.19 प्रतिशत है।

6. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सोयाबीन कहां होता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) मालवा
Solution:मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सोयाबीन का उत्पादन मालवा क्षेत्र में होता है, जिसके अंतर्गत उज्जैन, देवास और शाजापुर जैसे जिले आते हैं, जो सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादक क्षेत्र हैं। मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सोयाबीन का उत्पादन उज्जैन में होता है।

7. मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र 'धान का कटोरा' कहलाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) छत्तीसगढ़
Solution:चावल, अविभाजित म.प्र. की सबसे महत्वपूर्ण फसल थी। इसका प्रमुख क्षेत्र पूर्वी म.प्र. था। इसी कारण छत्तीसगढ़ को 'धान का कटोरा' भी कहा जाता है। प्रश्नकाल में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का ही भाग था।

8. म.प्र. में सबसे अधिक क्षेत्र में कौन-सी फसल बोई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) चावल
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्र में उगायी जाने वाली फसल चावल थी। जबकि वर्तमान में विकल्पगत वस्तुओं में गेहूं का क्षेत्राच्छादन सर्वाधिक है। कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश के अनुसार, वर्ष 2020-21 के अंतिम अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, धान का क्षेत्राच्छादन 3404249 हेक्टेयर, ज्वार का 112320 हेक्टेयर, सोयाबीन का 6674411 हेक्टेयर तथा गेहूं का 9829649 हेक्टेयर आच्छादित क्षेत्र है।

9. मध्य प्रदेश की प्रमुख फसल है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) गेहूं
Solution:मध्य प्रदेश की प्रमुख फसल गेहूं है।

10. मध्य प्रदेश के कौन-से जिले में अफीम बोई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005, 1996]

Correct Answer: (a) मंदसौर
Solution:भारत में अफीम उत्पादन में म.प्र. का प्रमुख स्थान है। राज्य का मंदसौर जिला इसका एकमात्र उत्पादक है। इसका उपयोग ओषधियों के निर्माण में किया जाता है।