भूगोल (मध्यप्रदेश) (Part-III)Total Questions: 2011. मध्य प्रदेश में अफीम की खेती किस जिले में होती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014](a) देवास(b) रतलाम(c) मंदसौर(d) झाबुआCorrect Answer: (c) मंदसौरSolution:भारत में अफीम उत्पादन में म.प्र. का प्रमुख स्थान है। राज्य का मंदसौर जिला इसका एकमात्र उत्पादक है। इसका उपयोग ओषधियों के निर्माण में किया जाता है।12. सुमेलित कीजिए। [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]सूची-I (जिला)सूची-II (संभावित उत्पाद)A. बालाघाट1. तुअर दाल एवं गुड़B. बैतुल2. मिर्ची एवं मिर्ची उत्पादC. खरगौन3. सागौनD. नरसिंहपुर4. कोदो कुटकीकूट:ABCD(a)1234(b)2143(c)4231(d)4321(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:सही सुमेलन है-सूची-I (जिला)सूची-II (संभावित उत्पाद)बालाघाटकोदो कुटकीबैतुलसागौनखरगौनमिर्ची एवं मिर्ची उत्पादनरसिंहपुरतुअर दाल एवं गुड़13. मध्य प्रदेश के प्रमुख कपास उत्पादन वाले क्षेत्र हैं- [M.P.P.C.S. (Pre), 1994](a) पश्चिमी मध्य प्रदेश में(b) उत्तरी मध्य प्रदेश में(c) पूर्वी मध्य प्रदेश में(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) पश्चिमी मध्य प्रदेश मेंSolution:कपास, म.प्र. की महत्त्वपूर्ण नकदी फसल है। यह फसल मालवा के पठार तथा नर्मदा एवं ताप्ती घाटियों की काली और कछारी मिट्टी वाले क्षेत्रों में अधिक उत्पादित की जाती है। कपास की खेती म.प्र. में खरगौन, सीहोर, झाबुआ आदि जिलों में की जाती है।14. वर्ष 2020-21 में मध्य प्रदेश में कपास उत्पादन में निम्नलिखित में से कौन-सा जिला प्रथम स्थान पर था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023](a) दमोह(b) खरगौन(c) मंडला(d) पन्नाCorrect Answer: (b) खरगौनSolution:वर्ष 2020-21 में मध्य प्रदेश में कपास उत्पादन में खरगौन प्रथम स्थान पर था, जिसका उत्पादन 242060 मीट्रिक टन था। द्वितीय स्थान पर धार जिला (उत्पादन 1788-22 मीट्रिक टन) तथा तृतीय स्थान पर बड़वानी (उत्पादन 140862 मीट्रिक टन) था। दमोह तथा पन्ना में उत्पादन शून्य और मंडला में एक मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ।15. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला कपास और केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022](a) मंदसौर(b) शहडोल(c) सतना(d) बुरहानपुरCorrect Answer: (d) बुरहानपुरSolution:बुरहानपुर जिला कपास और केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। बुरहानपुर मध्य प्रदेश में केला का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके अलावा सोयाबीन और जौ की अच्छी मात्रा में खेती है।16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]1. मध्य प्रदेश के मालवा पठार में सूती वस्त्र मिलों की स्थापना की गई है।2. मालवा पठार काली मिट्टी से आवृत्त है। निम्नलिखित कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-कूट :(a) केवल 1 सही है।(b) केवल 2 सही है।(c) 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं।(d) 1 और 2 दोनों सही हैं।Correct Answer: (d) 1 और 2 दोनों सही हैं।Solution:मालवा के पठार में मुख्यतः काली मृदा पायी जाती है। इसे रेगुर (कपास उत्पादन हेतु प्रमुख) भी कहा जाता है। इसे एक अन्य नाम 'काली कपासी' भी कहा जाता है। इस मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटाश, ह्यूमस आदि की कमी होती है। मध्य प्रदेश के मालवा पठार में सूती वस्त्र मिलों की स्थापना प्रमुख रूप से की गई थी। वर्ष 1907 में इंदौर मालवा यूनाइटेड मिल्स लिमिटेड, शहर की पहली सूती कपड़ा मिल की स्थापना की गई थी।17. मध्य प्रदेश में काली मिट्टी के क्षेत्र का बाहुल्य कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999](a) मालवा पठार(b) छत्तीसगढ़ मैदान(c) नर्मदा घाटी(d) बुंदेलखंडCorrect Answer: (a) मालवा पठारSolution:मालवा पठार का प्रारंभ नर्मदा घाटी के उत्तर में विध्याचल श्रेणी से होता है। उत्तरी तथा पूर्वी भाग में इस पठार, का विस्तार मंदसौर, सागर तथा गुना आदि तक है। इस प्रदेश में प्रायः काली मिट्टी पाई जाती है, किंतु छोटी-छोटी पर्वत श्रेणियों के बीच लैटेराइट मिट्टी भी पाई जाती है।18. कौन-सा जिला समूह मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सरसों (तिलहन) का उत्पादन देता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000](a) भिंड, मुरैना(b) बस्तर, रायपुर(c) खरगौन, खंडवा(d) सीहोर, भोपालCorrect Answer: (a) भिंड, मुरैनाSolution:मध्य प्रदेश में सरसों (तिलहन) के उत्पादन में सर्वाधिक योगदान करने वाला जिला समूह भिंड एवं मुरैना है। अन्य क्षेत्रों में भी कम मात्रा में सरसों की खेती की जाती है।19. निम्नलिखित जिलों को प्रति हेक्टेयर खाद के उपयोग के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]1. इंदौर2. डिंडोरी3. होशंगाबाद4. मंडलाकूट :(a) 1, 3, 4, 2(b) 4, 2, 1, 3(c) 4, 1, 3, 2(d) 1, 2, 3, 4Correct Answer: (a) 1, 3, 4, 2Solution:म. प्र. में प्रति हेक्टेयर खाद का उपयोग करने वाले जिले घटते क्रम में क्रमशः इंदौर, होशंगाबाद, मंडला एवं डिंडोरी हैं।20. निम्न में से कौन-सा मध्यकालीन शहर 'छींट' नामक छपे हुए सूती कपड़े के लिए प्रसिद्ध था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021](a) मांडू(b) सिरोंज(c) धार(d) रायसेनCorrect Answer: (b) सिरोंजSolution:मध्यकालीन शहर सिरोंज (मध्य प्रदेश) छींट नामक छपे हुए सूती कपड़े के लिए प्रसिद्ध था। यह मुगलों के समय में मोघल जिले के लिए भी जाना जाता था और गुजरात के बंदरगाह से सीधा जुड़ा एक बड़ा व्यापारिक केंद्र था। सिरोंज वर्तमान में मध्य प्रदेश के विदिशा जिला का एक शहर है।Submit Quiz« Previous12