भौगोलिक परिदृश्य (उत्तराखंड)

Total Questions: 42

1. नया राज्य 'उत्तराखंड' स्वरूप में आया- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002, 2006, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) 9 नवंबर, 2000 को
Solution:उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2000 के लोक सभा एवं राज्य सभा में पारित होने के बाद 25 अगस्त, 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस प्रकार 9 नवंबर, 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड अस्तित्व में आया। गठन के समय इसका नाम उत्तरांचल था, किंतु 1 जनवरी, 2007 को इसका नाम उत्तराखंड कर दिया गया।

2. उत्तराखंड राज्य निम्न में से किस तिथि को अस्तित्व में आया ? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) 9-11-2000
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. निम्न में से किस तिथि को उत्तरांचल राज्य का नाम परिवर्तित कर उत्तराखंड किया गया? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) 1 जनवरी, 2007
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

4. उत्तरांचल (नाम परिवर्तन) अधिनियम निम्नांकित में से किस वर्ष में अस्तित्व में आया? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) इसमें से कोई नहीं
Solution:उत्तराखंड की मांग 25 अगस्त, 2000 को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के पारित होने के साथ पूर्ण हुई। गठन के समय इसका नाम उत्तरांचल था, जो 21 दिसंबर, 2006 को उत्तरांचल (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 2006 के पारित होने पर परिवर्तित होकर उत्तराखंड हो गया तथा भारत सरकार की अधिसूचना 29 सितंबर, 2006 के अनुसार 1 जनवरी, 2007 से प्रभावी हो गया। अतः विकल्प (d) सही है। इससे पूर्व जारी अपनी उत्तर-कुंजी में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विकल्प (c) को सही माना था।

5. निम्न में कौन-सा उत्तराखंड के गढ़‌वाल मंडल का एक जनपद नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (d) चंपावत
Solution:उत्तराखंड में दो मंडल हैं (1) गढ़वाल तथा (ii) कुमाऊं।
गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले हैं- हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़‌वाल और चमोली (कुल 7 जिले)।
कुमाऊं मंडल के अंतर्गत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत (कुल 6 जिले) आते हैं। इस प्रकार उत्तराखंड में 13 जिले हैं।

6. उत्तरांचल में कुल कितने जिले हैं? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2006]

Correct Answer: (c) 13
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

7. निम्न में कौन-सा उत्तरांचल राज्य में जनपद नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (d) रुद्रपुर
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. निम्न में से कौन-सा उत्तरांचल राज्य का जनपद नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (c) बिजनौर
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उत्तरांचल का जिला नहीं है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) रुड़की
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

10. उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains), 2007]

Correct Answer: (b) 53,483 वर्ग किमी.
Solution:उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी. है। भौगोलिक सीमाओं के अंतर्गत इसकी राष्ट्रीय सीमा-उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश से तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल व चीन से मिलती है।