भौगोलिक परिदृश्य (उत्तराखंड)

Total Questions: 42

21. उत्तराखंड के किस पर्वतीय स्थल को (हिल स्टेशन) 'पहाड़ों की रानी' कहा गया है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:उत्तराखंड के मसूरी स्थित पर्वतीय स्थल को 'पहाड़ों की रानी' कहा गया है। देहरादून में स्थित मसूरी की स्थापना 1823 ई. में अंग्रेज शोरे द्वारा कैमल्स बैंक पर एक झोपड़ी बनाने के साथ ही की गई थी।

22. ऊपरी गंगा नहर का उद्भव स्थान है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (a) हरिद्वार
Solution:ऊपरी गंगा नहर का उद्‌भव हरिद्वार जनपद में गंगा नदी से होता है। इसका निर्माण कार्य 1840-1854 ई. की अवधि में किया गया, जिसकी कल्पना प्रोबी टी. कॉटली द्वारा किया गया।

23. उत्तरांचल की 'दारमा' और 'व्यास' घाटियों को जोड़ने वाले दरें का नाम बताइए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) सिनला
Solution:उत्तराखंड की 'दारमा' और 'व्यास' घाटियों को सिनला दर्रा जोड़ता है। यह दर्रा हिमालयन दर्रे से संबंधित है तथा पिथौरागढ़ जिले में स्थित है।

24. किग्री-विग्री, नीति-माणा क्या हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) दरें
Solution:किंग्री-विग्री, नीति-माणा दर्रे (Passes) हैं। नीति दर्रा भारत के उत्तराखंड राज्य को तिब्बत से जोड़ने वाला हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। माणा या माना दर्रा हिमालय क्षेत्र में भारत और तिब्बत के बीच स्थित है, जिसे चिरिबितिया या डूंगरी ला भी कहा जाता है। इसी दरें में देवताल झील है, जहां से अलकनंदा की सहायिका नदी सरस्वती का उद्गम होता है।

25. किंग्री-विंग्री, नीति, शैल-शाल और धर्मा हैं, उत्तरांचल की के- [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002, Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) दरें
Solution:किंग्री-विंग्री, नीति, शैल-शाल और धर्मा, लिपुलेख, बाराहोती आदि उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे (Passes) हैं।

26. 'जाह्नवी' नदी किस जल प्रवाह अथवा मुख्य नदी से संबंधित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) भागीरथी
Solution:गंगा नदी गंगोत्री से भागीरथी नामक मुख्य स्रोत धारा/नदी के रूप में निकलती है। इसमें केदार गंगा, जाह्नवी तथा भिलंगना का संगम होता है। भागीरथी एवं अलकनंदा नदियां देवप्रयाग में मिलकर गंगा कहलाती है।

27. भागीरथी एवं अलकनंदा नदियां मिलकर गंगा कहलाती है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) देवप्रयाग से
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

28. वह स्थान जहां पर भागीरथी और अलकनंदा नदियां मिलकर गंगा को बनाती है, है- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) देवप्रयाग
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

29. पूर्वी धौलीगंगा सहायक नदी है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) काली नदी की
Solution:पूर्वी धौलीगंगा नदी काली नदी की सहायक नदी है। काली नदी लिपुलेख दर्रे के पास कालापानी से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में गोरी, कुथुजंगती, सरजू, लोहावती, लघिया आदि हैं।

30. गोविंदघाट किन नदियों के संगम पर स्थित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) अलकनंदा एवं लक्ष्मणगंगा (भ्यूंडार गाड)
Solution:गोविंदघाट, उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा तथा लक्ष्मणगंगा नदियों के संगम पर स्थित है। गोविंदघाट, हेमकुंड साहिब तथा फूलों की घाटी की ओर जाने का प्रारंभिक बिंदु है।