भौगोलिक परिदृश्य (राजस्थान)

Total Questions: 17

11. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से कौन-से सही सुमेलित हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

(A) Cwg - भरतपुर

(B) Bwhw- बाड़मेर

(C) Bshw - श्रीगंगा नगर

(D) Aw - डूंगरपुर

Correct Answer: (a) (A), (C) एवं (D)
Solution:कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार Aw के अंतर्गत डूंगरपुर, बांसवाड़ा, द. उदयपुर, बारां, झालावाड़, द. चित्तौड़गढ़ तथा प्रतापगढ़, Bshw के अंतर्गत चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही तथा उदयपुर, राजसमंद, अजमेर व जयपुर का पश्चिमोत्तर भाग, Bwhw के अंतर्गत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, उत्तरी जोधपुर, राजसमंद, उत्तरी उदयपुर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, Cwg के अंतर्गत सवाई माधोपुर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, कोटा, बूंदी तथा करौली शामिल हैं।

12. संलग्न राज्यों का जिला जो प्रत्यक्षतः राजस्थान को छूता नहीं है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) भटिंडा
Solution:उपर्युक्त जिलों में से भिवानी (हरियाणा), झाबुआ (मध्य प्रदेश) एवं कच्छ (गुजरात) जिलों की सीमाएं राजस्थान को स्पर्श करती हैं, जबकि पंजाब भटिंडा जिले की सीमा राजस्थान को स्पर्श नहीं करती है।

13. राजस्थान का राज्य पुष्प है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) रोहिड़ा
Solution:राजस्थान का राज्य पुष्प रोहिड़ा (टेकोमेला अर्द्धता) है।

14. कौन-सा सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

जिला (District)शुभंकर (Mascot)
(a) भीलवाड़ा (Bhilwara)मोर (Peacock)
(b) चुरू (Churu)कृष्ण मृग (Blackbuck)
(c) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)शेर (Lion)
(d) जैसलमेर (Jaisalmer)गोडावण (Great Indian Bustard)
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है-
जिला (District)शुभंकर (Mascot)
भीलवाड़ा (Bhilwara)मोर (Peacock)
चुरू (Churu)कृष्ण मृग (Blackbuck)
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)चीता (Cheetah)
जैसलमेर (Jaisalmer)ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) (Great Indian Bustard)

15. भारत के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) 10.4%
Solution:2011 की जनगणनानुसार, राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. (3.42 लाख वर्ग किमी.) है। इस दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 11 प्रतिशत (10.41 प्रतिशत) है। इसकी 5930 किमी. लंबी स्थलीय सीमा में पाकिस्तान से लगने वाली लगभग 1070 किमी. अंतरराष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) शामिल है।

16. राजस्थान का पूरा क्षेत्रफल भारत का है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) 11 प्रतिशत
Solution:2011 की जनगणनानुसार, राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. (3.42 लाख वर्ग किमी.) है। इस दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 11 प्रतिशत (10.41 प्रतिशत) है। इसकी 5930 किमी. लंबी स्थलीय सीमा में पाकिस्तान से लगने वाली लगभग 1070 किमी. अंतरराष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) शामिल है।

17. राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) 3.4 लाख वर्ग किमी.