☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
भौतिक भूगोल (रेलवे)
📆 April 2, 2025
Total Questions: 50
41.
अंतिम पृथ्वी शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) क्योटो
(2) रियो डी जनेरियो
(3) जोहान्सबर्ग
(4) दोहा
Correct Answer:
(2) रियो डी जनेरियो
Solution:
पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीईडी), जिसे 'पृथ्वी शिखर सम्मेलन' के रूप में भी जाना जाता है, जून 1992 में ब्राजील के 'रियो डी जनेरियो' (Rio de Janeiro) में आयोजित किया गया था।
42.
वायुमंडल में मौजूद इनमें से कौन-सी गैस का उपयोग दहन, श्वसन एवं नाइट्रोजन के ऑक्साइड के निर्माण नामक तीनों प्रक्रियाओं में किया जाता है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]
(1) कार्बन
(2) ऑक्सीजन
(3) हाइड्रोजन
(4) हीलियम
Correct Answer:
(2) ऑक्सीजन
Solution:
वायुमंडल से ऑक्सीजन का उपयोग तीन प्रक्रियाओं में किया जाता है, अर्थात् दहन, श्वसन और ऑक्साइड के निर्माण में।
प्रकाश संश्लेषण एकमात्र ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा वायुमंडल में ऑक्सीजन मुक्त (Release) होती है।
43.
क्योटो प्रोटोकॉल इनमें से किस देश पर लागू नहीं है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) ऑस्ट्रेलिया
(2) इंडोनेशिया
(3) जापान
(4) यूएसए
Correct Answer:
(4) यूएसए
Solution:
क्योटो प्रोटोकॉल 11 दिसंबर 1997 को क्योटो, (जापान) में अपनाया गया था।
यह 16 फरवरी 2005 को लागू हुआ।
84 देश क्योटो प्रोटोकॉल के हस्ताक्षरकर्ता हैं।
192 देश क्योटो प्रोटोकॉल के पक्षकार हैं।
वे देश जो क्योटो प्रोटोकॉल के पक्षकार नहीं हैं
कनाडा
अंडोरा
संयुक्त राज्य अमेरिका
दक्षिण सूडान
44.
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए किस देश ने दुनिया की पहली अंडरवाटर कैबिनेट बैठक का आयोजन किया?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) मालदीव
(2) थाईलैंड
(3) हैती
(4) मलेशिया
Correct Answer:
(1) मालदीव
Solution:
मालदीव ने कोपेनहेगन से पहले वैश्विक तापन (ग्लोबल वार्मिंग) एवं मजबूत जलवायु परिवर्तन प्रस्तावों के कारण द्वीपसमूह (Archipelago) के लिए खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व की पहली अंडरवाटर कैबिनेट बैठक शिखर सम्मेलन आयोजित किया।
45.
भारत में एशियाई चीता को किस वर्ष विलुप्त घोषित किया गया था?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) 1947
(2) 1950
(3) 1952
(4) 1948
Correct Answer:
(3) 1952
Solution:
भारत में पाए जाने वाले चित्तीदार चीता की मृत्यु (spotted cheetah) 1947 में छत्तीसगढ़ में हो गई, जिसके पश्चात 1952 में इसे देश से विलुप्त (Extinct) घोषित कर दिया गया।
नवंबर 2021 में मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में देश में पूनः चित्तीदार चीता को देखा गया है।
चंबल क्षेत्र में स्थित कुनो 750 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है जो चीता के लिए अनुकूल वातावरण है।
46.
एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा के बीच की समयावधि कितनी होती है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) 29 दिन
(2) 29 दिन से थोड़ी अधिक
(3) 30 दिन
(4) 28 दिन
Correct Answer:
(2) 29 दिन से थोड़ी अधिक
Solution:
29 दिनों से घोड़ा अधिक
पूर्णिमा (Full moon) और उसी चरण की अगली पुनरावृत्ति के बीच का समय अंतराल, औसतन लगभग 29.53 दिनों का होता है।
इसलिए, उन चंद्र कैलेंडरों में जिनमें प्रत्येक माह अमावस्या के दिन से शुरू होता है, पूर्णिमा चंद्र मास के 14वें या 15वें दिन पड़ता है।
47.
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) कहाँ स्थित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) इंदौर
(2) पुणे
(3) नैनीताल
(4) नागपुर
Correct Answer:
(4) नागपुर
Solution:
राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (The National Environ-mental Engineering Research Institute] NEERI) की स्थापना 1958 में नागपुर में हुई थी।
नीरी (NEERI) पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक अग्रणी प्रयोगशाला है और यह केंद्र सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अंतर्गत कार्यरत है।
चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में इसकी पांच क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं (zonal laboratories) हैं।
48.
ओजोन परत की मोटाई किस इकाई में मापी जाती है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) डॉबसन इकाई (Dobson unit)
(2) सीवर्ट इकाई (Sievert unit)
(3) डेसिबल (decibels)
(4) डेल इकाई (del unit)
Correct Answer:
(1) डॉबसन इकाई (Dobson unit)
Solution:
समताप मंडल में ओजोन की मोटाई डॉबसन इकाइयों (Dobson units) में मापी जाती है।
एक डॉबसन इकाई ओजोन परत के अणुओं की संख्या है जो 0 डिग्री सेल्सियस के तापमान और वायुमंडलीय दबाव पर 0.01 मिलीमीटर मोटी शुद्ध ओजोन की परत बनाने के लिए आवश्यक होती है।
पृथ्वी की सतह पर, ओजोन परत की औसत मोटाई लगभग 300 डॉबसन इकाई है।
49.
रामसर सम्मेलन (Ramsar Conven-tion) का विषय क्या है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) मिट्टी की उर्वरता का संरक्षण (con-servation of soil fertility)
(2) आर्द्रभूमियों का संरक्षण (conser-vation of wetlands)
(3) उष्णकटिबंधीय वनों का संरक्षण (conservation of tropical forests)
(4) ओजोन परत के क्षय का नियंत्रण (control of ozone layer depletion)
Correct Answer:
(2) आर्द्रभूमियों का संरक्षण (conser-vation of wetlands)
Solution:
रामसर सम्मेलन आर्द्रभूमियों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए की गई एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
इसे आर्द्रभूमि पर एक अभिसमय (Con-vention on Wetlands) के रूप में भी जाना जाता है।
इसका नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया है, जहां 1971 में कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
50.
निरक्षीय तल (Equatorial plane) और कक्षीय तल (Orbital plane) एक-दूसरे से किस कोण पर झुके हुए हैं?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) 23.5°
(2) 66.5°
(3) 13.5°
(4) 67.5°
Correct Answer:
(4) 67.5°
Solution:
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।
पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1°/2 झुकी हुई है तथा इसका अक्ष इसके कक्षातल (orbital) तल से 66 1°/2 का कोण बनाता है।
पृथ्वी का झुकाव सूर्य किरण के बीच के कोण को प्रभावित करता है जबकि सतह पर यह सामान्य होता है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Space Part-4
Wave motion
Space Part-2
Sound
Heat and Thermodynamics part-(2)
Nuclear physics-part (2)