भौतिक विज्ञान (आविष्कार)

Total Questions: 19

1. मानकीकृत पैमाने के साथ आधुनिक पारा थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया? [RRB NTPC CBT-1(12/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) डेनियल गेब्रियल फारेनहाइट
Solution:डेनियल गेब्रियल फारेनहाइट। इन्हें अल्कोहल धर्मामीटर, मर्करी-इन-ग्लास थर्मामीटर और फारेनहाइट तापमान पैमाने के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। सेल्शियस का आविष्कार एंडर्स सेल्सियस (पुरस्कार फेलो ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी) ने किया था। गैलीलियो गेलीली अपनी दूरबीन खोजों के लिए प्रसिद्ध हैं।

2. उस विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक का नाम बताइए जिसे उनके सापेक्षता के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। [RRB NTPC CBT-1 (13/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) अल्बर्ट आइंस्टीन
Solution:अल्बर्ट आइंस्टीन। इस सिद्धांत के अनुसार, द्रव्यमान को ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है और इसके विपरीत यानी, E = mc², जहां, c = प्रकाश का वेग। E ऊर्जा है जो द्रव्यमान m के बराबर है। क्रिश्चियन बर्नार्ड एक दक्षिण अफ्रीकी कार्डियक सर्जन थे जिन्होंने दुनिया का पहला मानव-से-मानव हृदय प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया था। जॉन डाल्टन परमाणु सिद्धांत मे महत्वपूर्ण योगदान दिया था। थॉमस अल्वा एडिसन प्रकाश बल्ब के आविष्कार के लिए जाने जाते है।

3. इलेक्ट्रॉनों की खोज पर उनके कार्य के लिए किस ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी को 1906 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ? [RRB NTPC CBT-1(16/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) जे जे थॉमसन
Solution:जे जे थॉमसन। जेम्स चांडविक ने 1932 में न्यूट्रॉन की खोज की। नील्स बोह ने 1913 में परमाणु का एक मॉडल प्रस्तावित किया। अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने 1911 में परमाणु की नाभिकीय संरचना का अनुमान लगाया, अल्फा और बीटा किरणों की खोज की, और रेडियोधर्मी क्षय के नियम प्रस्तावित किए।

4. 1752 में किस अमेरिकी वैज्ञानिक ने दिखाया कि बिजली चगकना और आपके कपड़ों से निकली चिंगारी अनिवार्य रूप से एक ही घटना है? [RRB NTPC CBT-1 (16/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) बेंजामिन फ्रैंकलिन
Solution:फ्रैंकलिन। बेंजामिन आर्किमिडीज़ को हाइड्रोस्टेटिक सिद्धांत (आर्किमिडीज सिद्धांत के रूप में जाना जाता है) और जल या अन्य तरल पदार्थों को एक स्तर से दूसरे स्तर तक उठाने के लिए एक उपकरण के निर्माण के लिए जाना जाता है, जिसे अभी भी उपयोग किया जाता है, जिसे आर्किमिडीज़ स्क्रू के रूप में जाना जाता है। गैलीलियो गेलीली अपनी दूरबीन संबंधी खोजों के लिए प्रसिद्ध हैं। थॉमस एडिसन तापदीप्त प्रकाश बल्ब, फोनोग्राफ, और मोशन पिक्वर कैमरा जैसे आविष्कारों के साथ-साथ टेलीग्राफ और टेलीफोन में सुधार के लिए प्रसिद्ध हैं।

5. ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया? [RRB NTPC CBT-1(20/01/2021) Morning]

Correct Answer: (d) जोहान्स केप्लर
Solution:जोहान्स केप्लर। आइजैक न्यूटन - गति के नियम। रोजर बेकन बारूद बनाने की प्रक्रिया का वर्णन करने वाले पहले व्यक्ति थे । गैलीलियो दूरबीन की सहायता से किए गए आकाश के अवलोकन को रिकॉर्ड करने वाले पहले व्यक्ति थे।

6. निम्नलिखित में से किसकी खोज हेनरी बेकरेल ने की थी? [RRB NTPC CBT-1 (04/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) रेडियोधर्मिता
Solution:रेडियोधर्मिता। हेनरी बेकरेल एक भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता थे। रेडियोधर्मिता की SI इकाई बेकरेल (Bq) है। पुरस्कारः भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (1903), रमफोर्ड मेडल (1900)। अन्य वैज्ञानिक और उनके खोज: अवरक्त किरणें (विलियम हर्शेल), UV विकिरण (जोहान विल्हेम रिटर), चालकता (स्टीफन ग्रे)।

7. निम्नलिखित कथन किसने कहा? ''हम भारतीयों के बहुत ऋणी हैं, जिन्होंने हमें गिनना सिखाया, जिसके बिना कोई सार्थक वैज्ञानिक खोज नहीं हो सकती थी!" [RRB NTPC CBT-1 (11/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) अल्बर्ट आइंस्टीन
Solution:अल्वर्ट आइंस्टीन । (सैद्धांतिक भौतिकशास्त्री)) को उनके सापेक्षता के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। E = mc², ने ऊर्जा (E) और द्रव्यमान (m) की समतुल्यता दिखाई और परमाणु भौतिकी में प्रगति की नींव रखी। पुरस्कार - भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (1921)। फ्रेडरिक हर्जबर्ग ने मानव संसाधन प्रबंधन और संगठनात्मक व्यवहार के क्षेत्र में दो-कारक सिद्धांत का प्रस्ताव रखा।

8. प्रकाश को प्रिज्म से पारित करके स्पेक्ट्रम प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे? [RRB NTPC CBT-1(16/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) आइजैक न्यूटन
Solution:आइजैक न्यूटन । अन्य उपलब्धियाँ गुरुत्वाकर्षण के नियमों की खोज, प्रथम कार्यशील परावर्तक दूरबीन का निर्माण। दृश्य विकिरण की खोज आइजैक न्यूटन द्वारा की गई थी। पियरे क्यूरी ने 1898 ई. में रेडियम एवं पोलोनियम की खोज की। पॉल विलार्ड - गामा किरणों की खोज की। बेंजामिन फ्रैंकलिन को अन्य आविष्कारों के अलावा बिजली की छड़. बाइफोकल्स और फ्रैंकलिन स्टोव के लिए जाना जाता है।

9. लंबी रेडियो तरंगों की खोज किसके द्वारा की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 (07/03/202) Evening]

Correct Answer: (a) गुग्लिल्मो मार्कोनी
Solution:गुग्लिल्मो मार्कोनी (भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 1909) ने एक व्यावहारिक रेडियो तरंग आधारित वायरलेस टेलीग्राफ प्रणाली बनाई। हेनरिक हर्ट्ज़ ने 1880 के दशक के अंत में रेडियो तरंगों के अस्तित्व को साबित किया। डब्ल्यू सी सेंटजन (1901 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार) ने 1895 में एक्स-रे की खोज की।

10. निम्नलिखित में से किसने हर बार तार से करंट प्रवाहित होने पर कंपास सुई के विक्षेपण को देखा? [RRB NTPC CBT-1 (26/07/2021) Evening]

Correct Answer: (d) हैन्स क्रिश्चियन ओटेंड
Solution:हैन्स क्रिश्चियन ओस्टेंड । धारा की दिशा विपरीत करने पर सुई में विक्षेपण विपरीत हो जाता है। उन्होंने 1820 में विद्युत चुंबकत्व की खोज की। ओस्टेंड का नियम-गतिमान आवेशों या धाराओं के आसपास के स्थान में एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। SI मात्रक : धारा - एम्पीयर (A), चुंबकीय क्षेत्र - टेस्ला (T)।