भौतिक विज्ञान (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा कहलाती है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) आर्द्रता
Solution:वायु में जलवाष्प की मात्रा को परम आर्द्रता कहते हैं।
  • हवा में पानी की मात्रा की तुलना में हवा में जलवाष्प की मात्रा को सापेक्षिक आर्द्रता कहा जाता है।

2. जल का अपवर्तक सूचकांक क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 1.33
Solution:अपवर्तनांक एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्रकाश किरण के झुकने का माप है।
  • जल का अपवर्तनांक 1.333 होता है।

3. परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र क्या होगा ? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) एक समान
Solution:परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सीधी होंगी और चुंबकीय क्षेत्र मजबूत होगा।
  • परिनालिका के बाहर चुचकीय क्षेत्र कमजोर होगा और क्षेत्र रेखाएँ मुड़कर बंद लूप बनाती हैं। अतः परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र एक समान होगा।

4. दर्पण सूत्र क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 1/v+1/u = 1/f
Solution:दर्पण का सूत्र निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शाया गया है:

5. बर्फ को जल में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को कहा जाता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) बर्फ के संलयन (फ्यूजन) की गुप्त ऊष्मा
Solution:बर्फ के प्रति इकाई द्रव्यमान को O°C तापमान पर पानी में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को बर्फ के संलयन की गुप्त ऊष्मा कहा जाता है।

6. मानव आँख में दृश्यपटल पर आँखों के पीछे बनने वाली किसी आकृति का निर्माण होता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) सिलिअरी मांसपेशियों द्वारा
Solution:आँख का लेंस लचीला होता है और इस प्रकार सिलिअरी मांसपेशियों की मदद से अपनी फोकल लंबाई और आकार बदल सकता है।
  • आँख के लेंस के पीछे रेटिना होता है जिस पर आँख में प्रतिबिम्ब बनता है

7. प्रकाश के विसरण के कारण प्राप्त रंगों के बैंड को कहा जाता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) स्पेक्ट्रम
Solution:विक्षेपण बहुवर्णी प्रकाश के अपने संघटक रंगों में विभक्त होने की परिघटना है।
  • श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजरने पर पर्द पर प्राप्त रंगों के बैंड को स्पेक्ट्रम कहते हैं।

8. एक लेंस के दृष्टि केंद्र से होकर गुजरने वाली प्रकाश किरण- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) अविचल उभरती है-
Solution:प्रकाश किरणें दो बार अपवर्तित होती हैं: पहली लेंस में प्रवेश करते समय और दूसरी लेंस से बाहर निकलते समय। केवल लेंस के केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरणें सीधी रहती हैं। अवतल लेंस से गुजरने वाली समानांतर प्रकाश किरणें नहीं मिलती हैं।

9. भट्टियों जैसे, अपेक्षाकृत उच्च तापमान मापने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) पाईरोमीटर
Solution:पाइरोमीटर अपेक्षाकृत उच्च तापमान को मापने हेतु एक उपकरण है। उदाहरणस्वरूप भटिटयों (Furnances) का मापा जाने वाला तापमान।
  • एमीटर प्रत्यक्ष या प्रत्यावर्ती विद्युत धारा को एम्पीयर में मापने हेतु एक उपकरण है।
  • फ्लक्समीटर वह उपकरण है जिसका उपयोग स्थायी चुंबक के चुंबकीय प्रवाह को मापने के लिए किया जाता है।
  • एक उपकरण जिसका उपयोग माइक्रोवेव ऊर्जा विकिरण एवं उष्मा का पता लगाने के साथ-साथ मापने हेतु किया जाता है, बोलोमीटर कहलाता है।

10. वर्णक्रम (spectrum) के कौन से दो रंग, इसके दोनों सिरों (extremes) का निर्माण करते हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) बैंगनी और लाल
Solution:जिस स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम) सात रंगों का मिश्रण होता है। इसमें बैंगनी रंग (Violet Colour का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है इसलिए यह अधिक झुकता (Bend) है। जबकि लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है, इसलिए यह कम झुकता है।