भौतिक विज्ञान (भाग-X) (रेलवे)

Total Questions: 51

41. वह तापमान क्या है जिस पर सेल्सियस और फारेनहाइट पैमाने पर रीडिंग बराबर होती है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) -40 डिग्री
Solution:सेल्सियस फारेनहाइट के सीधे आनुपातिक है। सेल्सियस पैमाने पर तापमान बढ़ने के साथ-साथ इसके फारेनहाइट तापमान के बराबर तापमान भी बढ़ जाएगा।
  • दोनों पैमानों पर एक बिंदु जहां डिग्री में तापमान बराबर है -40°|

42. कौन-सा कथन दिष्टधारा (DC) और प्रत्यावर्ती धारा (AC) के बीच अंतर का सही वर्णन करता है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) DC एक दिशा में बहती है, जबकि AC एक निश्चित आव्रती पर दिशा बदलती रहती है।
Solution:डायरेक्ट करेंट (DC) में विद्युत आवेश (करेंट) केवल एक दिशा में प्रवाहित होता है।
  • प्रत्यावर्ती धारा (AC) में विद्युत आवेश समय-समय पर दिशा बदलता रहता है।
  • प्रत्यावर्ती धारा सर्किट में वोल्टेज भी समय-समय पर उलट जाता है क्योंकि करेंट दिशा बदलता है।

43. उस वस्तु का घनत्व क्या है जिसका द्रव्यमान 500 ग्राम और आयतन 200 सेमी³ है? [RRC NWR जयपुर ODCE ALP 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 2.5 ग्राम/सेमी.³
Solution:वस्तु का घनत्व आयतन = द्रवय्मान/आयतन
= 500ग्राम/200सेमी.³
= 2.5ग्राम/सेमी.³

44. कार्य एवं ऊर्जा के संदर्भ में ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत क्या है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) कर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, बल्कि केवल स्थानांतरित या परिवर्तित किया जा सकता है।
Solution:ऊर्जा संरक्षण के नियमके अनुसार, ऊर्जा न तो उत्पन्न होती है और न ही नष्ट होती है।
  • ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
  • उदाहरण के लिए, विद्युत हीटर विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में परिवर्तित करता है. विद्युत बल्ब विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित करता है, आदि

45. निम्नलिखित में से कौन-सा गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत का उदाहरण है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) परमाणु ऊर्जा
Solution:वे संसाधन जो सीमित हैं और जो भविष्य में अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं, गैर-नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।
  • गैर-नवीकरणीय संसाधनों के चार प्रमुख प्रकार हैं: तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला और परमाणु ऊर्जा।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ ऊष्मा का सबसे अच्छासुचालक है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) तांबा
Solution:जो पदार्थ ऊष्मा को आसानी से अपने अंदर से गुजरने देते हैं वे ऊष्मा के सुचालक होते हैं। उदाहरण के लिए, एल्यूमीनियम, लोहा और तांबा।
  • ऊष्मा के सर्वोत्तम चालक चाँदी और ताँबा हैं।
  • तांबे में उच्चतम तापीय चालकता मान होता है, जबकि स्टील में सबसे कम तापीय चालकता मान होता है।
  • खराब कंडक्टरों को इन्सुलेटर के रूप में जाना जाता है।

47. एक कार, एक बस और एक ट्रक समान गति से यात्रा कर रहे हैं। किस वाहन की गतिज ऊर्जा अधिक है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) सबसे भारी वाहन में अधिक गतिज
Solution:गतिज ऊर्जा द्रव्यमान और वेग (या गति) पर निर्भर करती है:
KE = (1/2)/mv²
समान गति पर, भारी वाहन में अधिक गतिज ऊर्जा होगी।

48. निम्नलिखित मेंसे कौन ऊर्जा की एक इकाई है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) जूल
Solution:ऊर्जा किसी वस्तु पर या उसके द्वारा कार्य करने के लिए आवश्यक मात्रा है।
  • ऊर्जा को किसी वस्तु में स्थानांतरित किया जाता है और वस्तु पर या वस्तु द्वारा कार्य किया जाता है।
  • कार्य और ऊर्जा दोनों की SI इकाई जूल है।

49. थर्मोडायनामिक्स का कौन-सा नियम कहता है कि ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, केवल स्थानांतरित या रूपांतरित किया जा सकता है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम
Solution:ऊष्मागतिकी का पहला नियम बताता है कि ब्रह्मांड की ऊर्जा समान रहती है।
  • किसी पृथक प्रणाली की ऊर्जा स्थिर होती है।
  • इसे आमतौर पर ऊर्जा के संरक्षण के नियम के रूप में जाना जाता है, अर्थात ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है।

50. विद्युत परिपथ में ट्रांसफार्मर का प्रयोग किया जाता है? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा, 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) वोल्टेज को बढ़ाने या घटाने के लिए
Solution:ट्रांसफार्मर का उपयोग आमतौर पर सर्किट के बीच एसी की आवृत्ति में बदलाव किए बिना आपूर्ति वोल्टेज को बढ़ाने या घटाने के लिए किया जाता है।
  • प्राइमरी से सेकेंडरी तक वोल्टेज बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया ट्रांसफार्मर स्टेप-अप ट्रांसफार्मर कहलाता है।
  • प्राइमरी से सेकेंडरी तक वोल्टेज को कम करने के लिए डिजाइन किया गयो ट्रांसफार्मर स्टेप-डाउन ट्रांसफार्मर कहलाता है।