भौतिक विज्ञान (मापन और मात्रक)

Total Questions: 50

1. विद्युत ऊर्जा की 1 व्यावसायिक इकाई जूल के बराबर होती है। [RRC Group D 19/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 3.6 * 10⁶
Solution:

3.6 * 10⁶J । किलोवाट-घंटाः यह ऊर्जा की इकाई है 1 घंटे के लिए 1 किलोवाट की दर से परिपथ में खपत ऊर्जा के बराबर है। विद्‌युत ऊर्जाः विद्युत आवेश के प्रवाह से जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे विद्युत ऊर्जा कहते हैं। विद्युत ऊर्जा का SI मात्रक जूल है। विद्युत शक्ति (Electric Power): किसी परिपथ में जिस दर से विद्युत ऊर्जा की खपत होती है, उसे विद्युत शक्ति कहते हैं। SI इकाई वाट है।

2. आवर्धन की इकाई क्या है? [RRC Group D 19/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) इसकी कोई इकाई नहीं है
Solution:

इसकी कोई इकाई नहीं है। आवर्धन किसी वस्तु की ऊँचाई के प्रतिबिम्ब की ऊँचाई का अनुपात है, m = hᵢ/hₒ। उत्तल लेंस में आवर्धन आभासी प्रतिबिम्ब के लिए धनात्मक और वास्तविक प्रतिबिम्ब के लिए ऋणात्मक होता है तथा अवतल लेंस में यह सदैव धनात्मक होता है, लेकिन 1 से कम होता है।

3. निम्न में से कौन सी इकाई, SI इकाई नहीं है? [RRB NTPC CBT-II (13/06/2022) Shift 2]

Correct Answer: (d) कैलोरी
Solution:

कैलोरी। कैलोरी ऊर्जा मापने की एक इकाई है। ऊर्जा की SI इकाई कार्य की SI इकाई के समान है, जो जूल (J) है। SI इकाई: प्रतिरोध ओम (Ω), विद्युत धारा - एम्पीयर (A), बल न्यूटन (N), तापमान केल्विन (K), पदार्थ की मात्रा मोल (mol), ज्योति तीव्रता कैडेला (Cd), शक्ति - वाट (W), दाब पास्कल (Pa) |

4. विद्युत प्रतिरोध का मात्रक निम्न में से क्या है? [RRB NTPC CBT-II (15/06/2022) Shift 3]

Correct Answer: (d) ओम
Solution:

ओम विद्युत प्रतिरोध की इकाई। कूलम्ब - विद्युत आवेश की इकाई। वाट -विद्युत शक्ति की इकाई। न्यूटन - यांत्रिक बल की इकाई। माप की एक इकाई किसी मात्रा का एक निश्चित परिमाण है, जिसे परंपरा या कानून द्वारा परिभाषित और अपनाया जाता है, जिसका उपयोग उसी प्रकार की मात्रा के माप के लिए एक मानक के रूप में किया जाता है।

5. लंबाई का SI मात्रक_______है। [RRB NTPC CBT-II (17/06/2022) Shift 3]

Correct Answer: (a) मीटर
Solution:

मीटर इसे मूल रूप से 1791 में एक बड़े वृत्त के साथ भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव तक की दूरी के दस लाखवें हिस्से के रूप में परिभाषित किया गया था। SI मूल इकाइयाँ -केल्विन (थर्मोडायनामिक तापमान), मोल (पदार्थ की मात्रा), कैंडेला (ज्योति तीव्रता)। अन्य तथ्य - 1 इंच = 2.54 सेमी। 1 फुट 0.3048 मीटर। 1 मील 1609.34 मीटर।

6. निम्नलिखित में से किस इकाई का उपयोग किसी पदार्थ की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है ? [RRB NTPC CBT-1 (28/12/2020) Morning]

Correct Answer: (a) मोल
Solution:

मोल । इसे 6.022 × 10य कणों के रूप में परिभाषित किया गया है। कुछ भौतिक राशियों की इकाइयों: टेस्ला - चुंबकीय प्रवाह घनत्व। लक्स - ज्योति।

7. निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग अपेक्षाकृत उच्च तापमान की मापने के लिए किया जाता है जी भट्टियों में पाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1(07/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) पाइरोमीटर
Solution:

पाइरोमीटर। एमीटर प्रत्यक्ष या प्रत्यावर्ती धारा (SI यूनिट - एम्पीयर) को मापने के लिए एक उपकरण है। फ्लक्समीटर स्थायी चुंबक के चुंबकीय प्रवाह को मापता है। बोलोमीटर - तापमान पर निर्भर विद्युत प्रतिरोध वाली पदार्थ के माध्यम से दीप्तिमान ऊष्मा को मापता है।

8. वोल्टमीटर एक उपकरण है जो______की उपस्थिति का पता लगा सकता है [RRB NTPC CBT-1 (17/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) विभवांतर
Solution:

विभवांतर। वैज्ञानिक उपकरणः एनीमोमीटर वायु की गति। डायनेमोमीटर - शक्ति, टॉर्क और बल की गणना करता है। इलेक्ट्रोस्कोप - वि‌द्युत आवेश की उपस्थिति का पता लगाता है। रेक्टिफायर AC को DC में परिवर्तित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

9. किसी परिपथ में धारा के प्रवाह की दिशा दिखाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया [RRB NTPC CBT-1 (19/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) गैल्वेनोमीटर
Solution:

गैल्वेनोमीटर। एक वोल्टमीटर-विद्युत परिपथ में दो बिंदुओं के बीच विद्युत विभव के अंतर को मापाने के लिए किया जाता है। रिओस्टेट (Rheostat) यह एक परिवर्तनीय अवरोधक है जिसका उपयोग धारा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

10. निम्नलिखित में से किसका उपयोग धातु के ब्लॉकों में छिद्र एवं दरार का पता लगाने के लिए किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 (19/01/2021) Evening]

Correct Answer: (b) पराध्वनि
Solution:

पराध्वनि । यह शरीर के कई आंतरिक अंगों की जांच करने रने का एक उपयोगी तरीका है। अनुरणन (Reverberation) किसी स्थान में ध्वनि तरंगों का संचय है। बार-बार आने वाली ध्वनि जो सतह से ध्वनि तरंगों के परावर्तन के कारण होती है, प्रतिध्वनि कहलाती है। SONAR (साउंड नेविगेशन एंड रेजिंग) एक ऐसी तकनीक है जो समुद्र में वस्तुओं की सही स्थिति को ज्ञात करने के लिए ध्वनिक तरंगों का उपयोग करती है।