भौतिक विज्ञान (मापन और मात्रक भाग-2)

Total Questions: 31

21. शक्ति की इकाई को क्या कहा जाता है: [RRB ALP Tier 1 (21/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) वाट
Solution:वाट (W)। शक्ति (अदिश राशि) को उस समय दर के रूप में परिभाषित किया जाता है जिस पर कार्य किया जाता है या ऊर्जा स्थानांतरित की जाती है।

सूत्रः P = Work (W)/time (t)

1 वाट = j/s है।

22. निम्नलिखित में से किस की इकाई, ऊर्जा की इकाई के समान है? [RRB ALP Tier-1 (21/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (d) कार्य
Solution:कार्य को बल की दिशा में बल और वस्तु के विस्थापन के गुणनफल द्वारा मापा जाता है. S.I. मात्रक जूल (J)। किसी वस्तु की ऊर्जा उसकी कार्य करने की क्षमता है, S.I. मात्रक - जूल (J)। घनत्व द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन है; S.I. मात्रक = kg/m³ |

23. शक्ति का सूत्र है: [RRB ALP Tier-1 (29/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) कार्य/समय
Solution:कार्य/समय। शक्ति कार्य करने की दर है (SI इकाई- वाट (W))। कार्य किसी वस्तु के विस्थापित होने पर उस पर लगने वाले बल द्वारा ऊर्जा का स्थानांतरण है (SI इकाई - जूल (J)) |

24. त्वरण का मात्रक निम्न में से कौन सा है? [RRB NTPC CBT-II (16/06/2022) Shift 2]

Correct Answer: (a) m/s²
Solution:m/s² । त्वरण समय के सापेक्ष किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर है। यह एक सदिश राशि है। त्वरण (a)जहां = (v - u)/t अंतिम वेग, μ प्रारंभिक वेग t - समय (सेकंड) ⇒ (त्वरण) a = m / s .s ⇒ m/s² | गुरुत्वीय त्वरण (g)= 9.8 m/s²

25. केल्विन पैमाने पर लिए गए ताप को सेल्सियस पैमाने पर बदलने के लिए,आपको दिए गए ताप में होगा। [RRB JE 23/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) 273 से विभाजित करना
Solution:273 घटाना। तापमान किसी वस्तु या पदार्थ की उष्मा या ठंडक का माप है। इसे सेल्सियस (°C), केल्विन (K) और फ़ारेनहाइट (°F) में मापा जाता है। केल्विन तापमान की SI मात्रक है। सेल्सियस, केल्विन और फारेनहाइट के बीच संबंध: (F - 32)/180 = C/100 = (K - 273)/100 |

26. 2500 वाट =_______किलोवाट (kW) [RRB Group D 26/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 2.5
Solution:2.5 । 1 किलोवाट (kW) = 1000 वाट (W)। वाट (W), शक्ति का SI मात्रक होता है।

27. 1kWh = ? [RRB Group D 03/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 3600000 J
Solution:3600000 J | 1 वॉट-सेकंड एक जूल है जो एक सेकंड के लिए खर्च किया गया वॉट है। क्योंकि एक घंटे में 3600 सेकंड होते हैं,

तो 3600 Ws = 1 Wh = 3600 जूल = 3.6 kJ

तो, 1000 Wh = 1 kWh = 1000 × 3.6 kJ

= 3.6 × 10⁶ .

28. निम्रलिखित को पूरा करें। 1 किलोवाट - घंटे=________? [RRB Group D 29/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 3.6 × 10⁶ J
Solution:3.6 × 10⁶ J.  1 kWh = (1000 W) × (3600 s) = 3.6 * 10⁶ J

29. 4.2 kWh = ? [RRB Group D 05/12/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) 15.12×10⁶ J
Solution:15.12×10⁶ J | ∵ 1kWh = 1kW * 1h = 1000W * 3600s

= 3.6 * 10⁶ * Ws = 3.6 * 10⁶ J या,

1 kWh = 3.6×10⁶ J. अब, 4.2 kWh = 4.2 * 3.6 * 10⁶ J

= 15.12 * 10⁶ J.

30. एक वाट = ? [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) 1 जूल प्रति सेकंड
Solution:1 जूल प्रति सेकंड । 1 जूल उस कार्य की मात्रा है जब एक न्यूटन का बल किसी पिंड को लागू बल की दिशा में एक मीटर विस्थापित करता है। कार्य का S.I. मात्रक - जूल ।

1 जूल = 10⁷ अर्ग।

1 kWh = 3.6 × 10⁶ जूल ।