Solution:जब ध्वनि तरंग का विवर्तन (Diffraction of sound wave) प्रेक्षित (Observed) किया जाता है तो हम देखते हैं कि ध्वनि विवर्तन कोने या दरबाजा खुलने के साथ चारो ओर फैल जाती है जिसके कारण जब किसी कमरे में कोई बात कर कर रहा होता है तो हम आसानी से सुन लेते हैं।
• परावर्तन (Reflection): जब प्रकाश या ध्वनि की तरंगें किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में वापस लौट आती हैं, तो इसे परावर्तन कहते हैं।
• अपवर्तन (Refraction): जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है, तो वह अपने मार्ग से विचलित (मुड़) हो जाती है, इसे अपवर्तन कहते हैं।
• प्रतिध्वनि (Echo): किसी दूर स्थित ऊंचे पहाड़ या दीवार से ध्वनि के टकराकर वापस आने के कारण जो ध्वनि दोबारा सुनाई देती है, उसे प्रतिध्वनि कहते हैं।