Solution:पानी के अणु सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करते हैं और विभिन्न रंगों को बिखेरते हैं।
• अधिक तरंगदैर्ध्य वाले रंग आसानी से अवशोषित किए जा सकते हैं, जबकि कम तरंग दैर्ध्य वाले रंग बिखर (Scalter) जाएंगे।
• लंबी तरंग दैर्ध्य वाले लाल, नारंगी, पीले और हरे रंग पानी के अणुओं द्वारा जल्दी से अवशोषित कर लिए जाते हैं जब सूरज की रोशनी पानी से टकराती है, जबकि कम तरंग दैर्ध्य वाले रंग जैसे नीला और बैंगनी बिखर जाते हैं।
• अतः गहरे समुद्र का नीला रंग मुख्यतः प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है।
• प्रकाश का अपवर्तन तब होता है जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में तिरछा होकर जाता है तो वह अपने रास्ते से मुड़ जाता है
• प्रकाश का परावर्तन तब होता है जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी, चमकदार सतह से टकराकर उसी माध्यम में वापस लौट जाती है।
• प्रकाश का वर्ण विक्षेपण वह प्रक्रिया है जिसमें श्वेत प्रकाश किसी प्रिज्म या अन्य पारदर्शी माध्यम से गुजरने पर अपने सात घटक रंगों (वर्णों) में विभाजित हो जाता है।