Solution:अपवर्तक सूचकांक प्रकाश की तरंग दैर्ध्य पर निर्भर करता है।
• सबसे कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश सबसे अधिक अपवर्तित होता है (बैंगनी – अधिकतम अपवर्तक सूचकांक) जबकि अधिकतम तरंग दैर्ध्य वाला प्रकाश सबसे कम अपवर्तित होता है (लाल - सबसे कम अपवर्तक)

• श्वेत प्रकाश का प्रिज्म से गुजरने पर सात रंगों में विभाजित होना विक्षेपण कहलाता है।
• श्वेत प्रकाश सात रंगों, जैसे बैंगनी (V), इंडिगो (I), नीला (B), हरा (G), पीला (Y), नारंगी (O), और लाल (R) से मिलकर बना होता है, जिन्हें विबग्योर (VIBGYOR) के रूप में याद किया जाता है।