Solution:एक कांच का प्रिज्म एक पारदर्शी वस्तु है जिसके दो त्रिकोणीय सिरे और तीन आयताकार भुजाएँ होती हैं।
• जब प्रकाश की किरण काँच के प्रिज्म में प्रवेश करती है तो यह दो बार विचलित हो जाती है।
• प्रथम जब यह कांच के प्रिज्म में प्रवेश करती है तथा दूसरा जब यह प्रिज्म से बाहर आती है। साथ ही, जब प्रकाश की किरण प्रिज्म से होकर गुजरती है तो वह अपने आधार की ओर झुक (Bend) जाती है।
• प्रकाश किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, इसलिए अपवर्तन कोण AB पर आपतन कोण से छोटा होता है।
• फिर से, चूँकि AC पर, प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करती है तो इस स्थिति में आपतन कोण अपवर्तन कोण से छोटा होता है।