भौतिक विज्ञान (विविध)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से कौन सी एक अदिश राशि है? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) द्रव्यमान
Solution:द्रव्यमान । अदिश राशि - एक अदिश राशि को एक ऐसी भौतिक राशि के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें केवल परिमाण होता है और कोई दिशा नहीं होती है। उदाहरण -गति, दूरी, द्रव्यमान आदि। सदिश राशि - वह भौतिक राशि जिसमें मात्रा (परिमाण) और दिशा दोनों निहित होती हैं। उदाहरण- वेग, बल, संवेग आदि।

2. एक स्वतंत्र रूप से निलंबित चुंबक हमेशा______दिशा में संरेखित होता है [RRB NTPC CBT-1 (27/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) उत्तर-दक्षिण
Solution:उत्तर-दक्षिण। चुंबक एक पदार्थ है जो स्वयं अपना का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है तथा अन्य चुंबकीय क्षेत्रों के साथ आकर्षण में रहती है। चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव। आमतौर पर स्थायी चुम्बकों की चार श्रेणियाँ होती हैं: नियोडिमियम आयरन बोरान, समेरियम कोबाल्ट, अल्निको और सिरेमिक या फेराइट मैग्नेट।

3. राकेट किसके संरक्षण के सिद्धांत पर कार्य करता हैं? [RRB NTPC CBT-1(31/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) संवेग
Solution:संवेग। यह द्रव्यमान (m) और वेग (v) का गुणनफल है। संवेग का संरक्षणः जब भी निकाय पर कोई शुद्ध बाह्य बल नहीं होता है तो निकाय का कुल संवेग स्थिर रहता है। इसका अर्थ है आरंभिक संवेग = अंतिम संवेग। रॉकट गैसों को पीछे की दिशा में फेंकता है और इसलिए यह गति बनाए रखने के लिए आगे बढ़ता है। रैखिक गति के उदाहरणगन रिकॉइल, मोटरबोट आदि।

4. भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने अधिकतम SAR मूल्य के रूप में_______W/kg वाले मोबाइल हैंडसेट के निर्माण की अनुमति दी है। [RRB NTPC CBT-1 (04/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) 1.6
Solution:1.6 | SAR (स्पेसिफिक एब्सार्पशन रेट) किसी स्रोत से शरीर द्वारा अवशोषित रेडियो आवृत्ति ऊर्जा की मात्रा का माप है

इकाई  - वाट/किग्रा | SAR मूल्य की जानकारी मोबाइल हैंडसेट पर IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) डिस्प्ले की तरह प्रदर्शित होती है।

5. निम्नलिखित में से किसका उपयोग सौर सेल में अर्धचालक के रूप में सबसे अधिक किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 (05/03/2021) Evening]

Correct Answer: (d) GaAs
Solution:GaAs (गैलियम आर्सेनाइड): इसमें उच्च ऊर्जा रूपांतरण दक्षता है, जो इसे सूर्य के प्रकाश को बिजली में परिवर्तित करने के लिए एक उत्कृष्ट सामग्री बनाती है। इसका उपयोग आमतौर पर अन्य अर्धचालकों के सब्सट्रेट के रूप में किया जाता है। सौर पैनलों में उपयोग की जाने वाली अन्य अर्धचालक सामग्री है: सिलिकॉन (Si), टिन ऑक्साइड (SnO) |

6. वे पदार्थ जिनके माध्यम से वस्तुओं को देखा जा सकता है लेकिन स्पष्ट रूप से नहीं,________पदार्थ कहलाते हैं। [RRB NTPC CBT-1 (08/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) पारभासी
Solution:पारभासी पदार्थ। पारभासी पदार्थों के उदाहरण फ्रॉस्टेड ग्लास, वैक्स पेपर, धूप का चश्मा और वनस्पति तेल। पारदर्शी पदार्थ, पारदर्शी पदार्थ के दूसरी तरफ की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने की अनुमति देती है। उदाहरण: कांच, पानी, हवा। अपारदर्शी पदार्थ किसी भी प्रकाश को इसके माध्यम से गुजरने की अनुमति नहीं देती है। उदाहरण लकड़ी, धातु और पत्थर। चमकदार पदार्थ, वे सामग्री जिनकी सतह चमकदार होती है। उदाहरणः चाँदी, एल्युमीनियम, सोना।

7. आधुनिक विज्ञान का जनक किसे माना जाता है? [RRB NTPC CBT-1(05/04/2021) Morning]

Correct Answer: (a) गैलीलियो गैलिली
Solution:गैलीलियो गैलीली (एक इतालवी खगोलशास्त्री)। उन्हें अक्सर "आधुनिक खगोल विज्ञान का जनक' कहा जाता है। स्टीफन हॉकिंग (ब्रिटिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी) ब्लैक होल और बिग बैंग पर अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। सीवी रमन (भारतीय भौतिक विज्ञानी): प्रकाश के प्रकीर्णन पर उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार (भौतिकी, 1930) से सम्मानित किया गया। विक्रम साराभाई (भारतीय वैज्ञानिक) - भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे।

8. ग्रेफाइट की विभिन्न परतों के बीच निम्नलिखित में से कौन से आकर्षण बल मौजूद होते हैं? [RRB JE 25/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) वान डर वाल्स बल
Solution:वान डर वाल्स बल - एक अंतर आण्विक बल है जो तटस्थ अणुओं को एक दूसरे की ओर आकर्षित करता है। वान डर वाल्स बल के उदाहरण पॉलिमर संरचना, प्रोटीन संरचना, पानी की बूंदें। विद्युतचुंबकीय बल एक भौतिक संपर्क है जो तब होता है जब विद्युत आवेशित कण एक दूसरे के साथ संपर्क करते हैं। उदाहरण रासायनिक बंधन, चुंबक और पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र। कूलॉम बल, जिसे इलेक्ट्रोस्टैटिक बल के रूप में भी जाना जाता है, दो विद्युत आवेशों के बीच आकर्षण या प्रतिकर्षण बल है। उदाहरण - किसी रॉड को कपड़े से रगड़ना, किसी व्यक्ति के बालों पर गुब्बारा रगड़ना और चार्ज की गई कंघी ।

9. मुक्त रूप से गिरने वाली किसी वस्तु द्वारा अनुभव किया जाने वाला त्वरण, इसके_______से स्वतंत्र होता है। [RRB JE 25/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) द्रव्यमान
Solution:द्रव्यमान। यह जड़त्व का माप है। इसका SI मात्रक किलोग्राम है। यह एक अदिश राशि है. द्रव्यमान हमेशा समान रहता है, लेकिन किसी वस्तु पर कितना गुरुत्वाकर्षण कार्य कर रहा है. इसके आधार पर भार बदल सकता है। भार एक सदिश राशि है और इसका SI इकाई न्यूटन है। भार का सूत्र = द्रव्यमान × गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण। चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण आकर्षण पृथ्वी की तुलना में लगभग एक छठा है।

10. वाहनों में मौजूद कौन सा उपकरण पेट्रोल या डीजल के जलने से उत्पन्न जहरीली गैसों को हानिरहित गैसों में परिवर्तित करता है? [RRB JE 26/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) उत्प्रेरक परिवर्तक
Solution:उत्प्रेरक परिवर्तक यह एक उपकरण है जो तीन (बिना जले हाइड्रोकार्बन, नाइ‌ट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड) हानिकारक यौगिकों को कार्बन डाइऑक्साइड और जल जैसे हानिरहित यौगिकों में परिवर्तित करने के लिए उत्प्रेरक का उपयोग करते है। कार्ब्युरेटर-स्पार्क इग्रिशन इंजन का वह भाग जो एक निश्चित अनुपात में ईंधन और वायु को मिश्रित करता है। रेडिएटर- रेडिएटर एक इंजन की शीतलन प्रणाली (cooling system) का एक महत्वपूर्ण घटक होता है जो इंजन के तापमान को अनुकूर अनुकूलन रखने में मदद करता है। यह एंटीफ्रीज और पानी के मिश्रण को फैलाकर इंजन को ठंडी हवा प्रदान करता है जिससे इंजन गर्म नहीं होता है।