भौतिक विज्ञान (विविध)

Total Questions: 50

31. सौर पैनल में निम्न में से कौन सी धातु प्रयुक्त होती है? [RRB Group D 01/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) सिलिकॉन
Solution:सिलिकॉन, एक अर्धचालक, आमतौर पर इसके गुणों के कारण उपयोग किया जाता है। सौर सेल फोटोवोल्टिक प्रभाव के माध्यम से प्रकाश ऊर्जा को विद्युत में परिवर्तित करते हैं। सीज़ियम, अपनी कम आयनीकरण ऊर्जा के साथ, सूर्य के प्रकाश के रूपांतरण के लिए भी उपयोग किया जाता है।

32. एक सौर सेल बना होता है: [RRB Group D 03/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) सिलिकॉन
Solution:सिलिकॉन। सौर सेल (फोटोवोल्टिक सेल): इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो प्रकाश की ऊर्जा को फोटोवोल्टिक प्रभाव से सीधे विद्युत में परिवर्तित करता है। फोटोवोल्टिक प्रभाव किसी पदार्थ में प्रकाश के संपर्क में आने पर वोल्टेज और विद्युत धारा का उत्पन्न को उत्पन्न करता है। 1839 में एडमंड बेकरेल फोटोवोल्टिक प्रभाव को प्रयोगात्मक रूप से प्रदर्शित करने वाले प्रथम व्यक्ति थे।

33. ________गैस का उपयोग चिप्स को ऑक्सीकृत होने से रोकने के लिए किया जाता है। [RRB Group D 03/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) N₂
Solution:N₂। नाइट्रोजन गैस एक प्रतिऑक्सीकारक है, जो वसा और तेल अणुओं के ऑक्सीकरण को रोकती है। एक अन्य कारण यह है कि नाइट्रोजन गैस का उपयोग प्रायः फूड पैकेजिंग के लिए किया जाता है, जो दाबयुक्त वातावरण प्रदान करता है है तथा पैकेज को नष्ट होने से रोकता है।

34. निम्न में से कौन सा से कथन सत्य है? [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)]

A. कठोरताः यह उच्च दबाब के तहत आयतन में कमी की अनुमति देने के लिए पदार्थ का गुण है और गैसों द्वारा यह गुण दिखाया जाता है।

B. आकारः यह किसी पदार्थ का गुण है जो आसानी से प्रवाहित होता है और बाहरी बल के तहत यह अपने आकार में परिवर्तन की अनुमति देता है तथा यह गुण तरल पदार्थों और गैसों, दोनों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

Correct Answer: (a) A और B दोनों असत्य हैं
Solution:A और B दोनों असत्य हैं। कठोरताः यह पदार्थ का गुण है कि वह अपना आकार बनाए रखता है, यद्यपि बाह्य बल उस पर कार्य करता हो और ठोस इस गुण को प्रदर्शित करता है। तरलताः यह किसी पदार्थ का गुण है कि वह आसानी से प्रवाहित हो सकता है और बाह्य बलों के अधीन उसके आकार में परिवर्तन होता है तथा यह गुण तरल और गैस दोनों द्वारा प्रदर्शित होता है।

35. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है है? [RRB Group D 08/10/2018 (Morning)]

A. संपीड्यताः यह किसी पदार्थ का वह गुण है जिसमें उच्च दाब पर पदार्थ का आयतन कम हो जाता है। गैसों में यह विशेषता पायी जाती है।

B. आकारः यह किसी पदार्थ का वह गुण है जिसके अंतर्गत वाह्य बल के प्रभाव में कोई पदार्थ बहता है अथवा उसका आकार परिवर्तित होता है। यह गुण तरल और गैसों, दोनों में देखा जा सकता है।

Correct Answer: (a) केवल A ही सत्य है
Solution:केवल A ही सत्य है। तरलताः यह किसी पदार्थ का गुण है कि वह आसानी से प्रवाहित होता है और बाह्य बल के तहत अपने आकार में बदलाव की अनुमति प्रदान करता है और यह गुण तरल और गैस दोनों द्वारा प्रदर्शित होता है।

36. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है: [RRB Group D 09/10/2018 (Morning)]

A. संपीडनशीलताः यह पदार्थ का गुण है कि वह अपना आकार बनाए रखता है, यद्यपि उस पर बाहरी बल काम करें और ठोस भी यह गुण दिखाते हैं।

B. तरलताः यह किसी पदार्थ का गुण है कि वह आसानी से बहता है और बाहरी बल के तहत अपने आकार में बदलाव की अनुमति देता है और यह गुण तरल और गैस दोनों द्वारा प्रदर्शित होता है।

Correct Answer: (a) केवल B सत्य है
Solution:केवल B सत्य है। संपीडनशीलता वह गुण जिसके कारण पदार्थ के कणों को बल या दाब लगाकर संपीड़ित या आपतन में कम किया जा सकता है। संपीड्यता गुणांक (Z)- यह समान तापमान और दाब पर किसी गैस के मोलर आयतन और एक आदर्श गैस के मोलर आयतन का अनुपात होता है। दृढ़ता यह वह गुण है जो किसी पदार्थ पर बल लगाने पर उसे अपना आकार बनाए रखने में मदद करता है।

37. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं? [RRB Group D 09/10/2018 (Afternoon)]

A. घनत्व: प्रति इकाई आयतन पर पदार्थ का द्रव्यमान, घनत्व कहलाता है।

B. तरलता: किसी पदार्थ में उसके कणों की गति के कारण उत्पन्न ऊर्जा का एक प्रकार है। द्रव्य में गतिज ऊर्जा का कारण भी यही है।

Correct Answer: (b) केवल A ही सत्य है
Solution:केवल A सत्य है। घनत्वः किसी पदार्थ के घनत्व (p) को उसके द्रव्यमान (M) और उसके आयतन (V) के अनुपात के रूप में परिभाषित किया जाता है। सूत्रः घनत्व = M/V |

सापेक्ष घनत्व को पदार्थ के घनत्व और 4°C पर जल के घनत्व के अनुपात में परिभाषित किया जाता है। जल का घनत्व 4°C पर अधिकतम होता है। किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा वह ऊर्जा का रूप है जो उसकी गति के के कारण उसमें होती है।

सूत्रः 1/2 × द्रव्यमान × (वेग)²।

38. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है। [RRB Group D 09/10/2018 (Evening)]

A. दृढ़ता: प्रति इकाई पदार्थ का द्रव्यमान उसकी दृढ़ता के रूप में जाना जाता है।

B. गतिज ऊर्जा: यह किसी पदार्थ में निरंतर गतिशील कणों के कारण पदार्थ में स्थित ऊर्जा का प्रकार है। द्रव्य में गतिज का कारण भी यही है।

Correct Answer: (a) केवल B ही सत्य है
Solution:केवल सत्य है। दृढ़ता ठोस पदार्थों का एक भौतिक गुण है जो बाहरी बल लगाए जाने पर आकार में परिवर्तन का विरोध करने की इसकी क्षमता का वर्णन करता है। यह एक माप है कि कोई पदार्थ खिंचने या संपीड़ित होने का कितना विरोध करता है।

39. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं? [RRB Group D 10/10/2018 (Morning)]

A. घनत्व : किसी पदार्थ के प्रति इकाई आयतन में निहित द्रव्यमान घनत्व कहलाता है।

B. गतिज ऊर्जा वह वस्तु में उपस्थित ऊर्जा का प्रकार है, जब वह गति के अंतगर्त होता है क्योंकि उस वस्तु/पदार्थ के कण सतत गति कर रहे होते हैं इसलिए पदार्थ में गतिज ऊर्जा होती है।

Correct Answer: (b) A और B दोनों सत्य हैं।
Solution:A और B दोनों सत्य हैं। घनत्व की SI इकाई kg/m³ है। गणितानुसार, इसे

प्रकार व्यक्त किया जाता है  द्रव्यमान/आयतन . गतिज

ऊर्जा - SI

मात्रक जूल (J) है। फॉर्मूलाः 1/2mv².

40. दूध के धनत्व को निर्धारित करने के लिए कौन सा उपकरण उपयोग किया जाता है ? [RRB Group D 10/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) लेक्टोमीटर
Solution:लेक्टोमीटर। जब किसी वस्तु को किसी तरल पदार्थ में डुबोया जाता है तो उसमें का उत्प्लावक बल अनुभव होता है। इस उत्प्लावन बल का परिमाण द्रव के घनत्व पर निर्भर करता है।