भौतिक विज्ञान (Part-I)

Total Questions: 52

21. पानी के एक ग्लास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है, तो पानी के स्तर पर क्या प्रभाव होगा? वह- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) उतना ही होगा
Solution:आर्किमिडीज के नियम के अनुसार, वस्तु अपने भार के बराबर ही द्रव में स्थान विस्थापित करती है। अतः आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

22. पानी के 4 डिग्री से. पर शरीर तैरता है, यदि तापमान 100 डिग्री से. हो, जाए तो- [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) शरीर डूब जाएगा।
Solution:द्रवों को गर्म करने पर उनके आयतन में वृद्धि, परंतु घनत्व में कमी होती है। 4 डिग्री सेंटीग्रेड पर शरीर पानी में तैरता है, क्योंकि शरीर का घनत्व 4 डिग्री सेंटीग्रेड जल के घनत्व से कम होता है। जब तापमान 100 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा, तो पानी का घनत्व शरीर की अपेक्षा कम हो जाएगा और शरीर डूब जाएगा।

23. स्थित विज्ञान निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) विश्राम की स्थिति
Solution:'स्थिति विज्ञान' (Statics) यांत्रिकी की वह शाखा है, जो विश्राम की स्थिति से संबंधित है।

24. निम्न में से किस रंग का सबसे लंबा तरंगदैर्ध्य है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) लाल
Solution:लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है, जिसका मान 656.3 nm होता है। बैंगनी रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है, जिसका मान 396.9 nm होता है।

25. निकट-दृष्टिदोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस उपयोग में लाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) नतोदर (कॉन्केव)
Solution:निकट-दृष्टिदोष दूर करने के लिए नतोदर (अवतल/अपसारी) लेंस उपयोग में लाया जाता है।

26. लेंस की शक्ति मापी जाती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) डायोप्टर में
Solution:लेंस द्वरा आपतित प्रकाश किरण के अभिसरण या अपसरण (मोड़ने की क्षमता) करने की मात्रा (Degree) को लेंस की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता है।

एक लेंस की क्षमता या शक्ति (P), फोकस दूरी (1) के व्युत्क्रम (Recip-rocal) के बराबर होती है, जबकि फोकस दूरी मीटर में मापी गई हो। P= 1 / f (मी.)
लेंस क्षमता का मात्रक डाईऑप्टर (Diopter) होता है। इसे संकेत (D) से प्रदर्शित करते हैं। उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक (+) एवं अवतल लेंस की ऋणात्मक (-) होती है।

27. मनुष्य की आंख में किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) दृष्टिपटल (रेटिना) में
Solution:मनुष्य की आंख फोटोग्राफिक कैमरे की भांति कार्य करती है। इसका लेंस निकाय एक प्रकाश सुग्राही परदे, जिसे रेटिना या दृष्टिपटल कहा जाता है, पर प्रतिबिंब का निर्माण करता है। प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है। इस झिल्ली को कॉर्निया कहा जाता है। कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है, जिसे परितारिका कहा जाता हैं। परितारिका एक गहरा पेशीय डायफ्राम होता है जो पुतली के साइज को नियंत्रित करता है।

28. किसी वस्तु का प्रतिबिंब मनुष्य की आंख में कहां बनता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) रेटिना
Solution:मनुष्य की आंख फोटोग्राफिक कैमरे की भांति कार्य करती है। इसका लेंस निकाय एक प्रकाश सुग्राही परदे, जिसे रेटिना या दृष्टिपटल कहा जाता है, पर प्रतिबिंब का निर्माण करता है। प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है। इस झिल्ली को कॉर्निया कहा जाता है। कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है, जिसे परितारिका कहा जाता हैं। परितारिका एक गहरा पेशीय डायफ्राम होता है जो पुतली के साइज को नियंत्रित करता है।

29. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक रंग नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) काला
Solution:प्रकाश में तीन मूल या प्राथमिक रंग होते हैं (i) लाल, (ii) हरा और (iii) नीला। इनको मिलाने से द्वितीयक रंगों का निर्माण हो सकता है। एक प्राथमिक और एक द्वितीयक रंग के जोड़े को एक-दूसरे का पूरक रंग कहते हैं। सभी प्राथमिक रंगों अथवा सभी द्वितीयक रंगों को मिलाने पर सफेद रंग के प्रकाश की उत्पत्ति होती है।

30. तीन रंग मूल रंग हैं। ये हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) नीला, हरा और लाल