भौतिक विज्ञान (Part-I)

Total Questions: 52

41. सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला तत्व क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) चांदी
Solution:जिन पदार्थों की विद्युत प्रतिरोधकता अति निम्न होती है, उन्हें सुचालक के रूप में जाना जाता है। शुद्ध चांदी विद्युत की सर्वोत्तम सुचालक है। सर्वाधिक विद्युत चालकता चांदी की होती है इसके बाद तांबा, एल्युमीनियम, लोहा की विद्युत चालकता होती है।

42. सामान्य ट्यूबलाइट में कौन-सी गैस होती है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) आर्गन के साथ मरकरी वेपर
Solution:ट्यूबलाइट में कांच की एक लंबी ट्यूब होती है, जिसके अंदर की दीवारों पर फॉस्फर (प्रतिदीप्तिशील पदार्थ) का लेप चढ़ा होता है। ट्यूब के अंदर अक्रिय गैस जैसे आर्गन को पारे (मरकरी) की वाष्प के साथ भर देते हैं।

43. विद्युत बल्ब के अंदर कौन-सी गैस होती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:विद्युत बल्ब का आविष्कार सर्वप्रथम एडीसन ने किया था। इसमें 'टंगस्टन धातु' का एक पतला कुण्डलीनुमा तंतु लगा होता है। इस धातु का ऑक्सीकरण रोकने के लिए बल्ब के अंदर नाइट्रोजन या ऑर्गन गैस भर देते हैं।

44. अभिकथन (A): भारत में विद्युत वितरण कंपनियां विद्युत खपत की गणना kWh (किलोवॉट घंटे) में करती हैं। [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

कारण (R): भारत में विद्युत प्रणाली 60 Hz आवृत्ति पर काम करती है।

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:पॉवर ग्रिड के सामान्य संचालन के लिए हमारे देश में 50 हर्ट्ज आवृत्ति पर विद्युत ट्रांसमिशन निर्धारित है। IE नियम के अनुसार इसमें 1.5 हर्ट्ज तक की कमी या वृद्धि मान्य है। तथा IEGC (Indian Electricity Grid code) में विद्युत प्रणाली के अनुसार 49.5 Hz से 50.2 Hz की आवृत्ति मान्य होती हैं।

45. तड़ित (बिजली चमकना) से वृक्ष में आग भी लग सकती है, क्योंकि इसमें अत्यधिक मात्रा में होती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) विद्युत ऊर्जा
Solution:बिजली तथा गड़गड़ाहट के साथ वाली आंधी (Thunder storm) के दौरान उत्पन्न तड़ित (Lightning) में विद्युत ऊर्जा (Electric energy) अत्यधिक मात्रा में होती है, जिसके कारण वृक्षों में आग लगने की संभावना होती है।

46. एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत ऊर्जा का स्रोत क्या होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) सौर सेल
Solution:कृत्रिम उपग्रह मानव द्वारा निर्मित ऐसे आकाशीय पिण्ड होते हैं, जो बहु- उद्देश्यों के लिए पृथ्वी की सतह से ऊपर विभिन्न ऊंचाइयों पर स्थापित किए जाते हैं। इन उपग्रहों में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाते हैं, जिनके संचालन के लिए सौर सेलों का प्रयोग किया जाता है। ये सौर सेल सिलिकॉन की बनी होती हैं, जो सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती हैं।

47. निम्नलिखित में से कौन ईंधन नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) हीलियम
Solution:सभी रेडियोएक्टिव पदार्थों को परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हीलियम एक अक्रिय गैस है।

48. न्यूक्लियर बम बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) यूरेनियम
Solution:नाभिकीय या परमाणु बम नाभिकीय संलयन या नाभिकीय विखण्डन या इन दोनों प्रकार की नाभिकीय अभिक्रियाओं के सम्मिलन से बनाए जा सकते हैं। परमाणु बम में विस्फुटित होने वाला पदार्थ यूरेनियम या प्लूटोनियम होता है।

49. भारत का प्रथम परमाणु संयंत्र निम्न में कौन है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) तारापुर
Solution:यद्यपि भारत में सर्वप्रथम परमाणु रिएक्टरों (अप्सरा-1956; साइरस-1960) की स्थापना ट्रांबे स्थित BARC में की गई थी, तथापि ये अनुसंधान रिएक्टर ही थे। भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र वर्ष 1969 में तारापुर में प्रचालित हुआ।

50. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र
Solution:यद्यपि भारत में सर्वप्रथम परमाणु रिएक्टरों (अप्सरा-1956; साइरस-1960) की स्थापना ट्रांबे स्थित BARC में की गई थी, तथापि ये अनुसंधान रिएक्टर ही थे। भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र वर्ष 1969 में तारापुर में प्रचालित हुआ।