भौतिक विज्ञान (Part-IV)

Total Questions: 60

11. निम्नलिखित में से कौन-सा इंटरनेट कनेक्शन का एक प्रकार है जो टेलीफोन लाइनों का प्रयोग करता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) डी.एस.एल.
Solution:DSL का पूर्ण रूप 'डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन' (Digital Sub-scriber Line) है। यह एक ऐसी प्रौद्योगिकी है, जिसमें इंटरनेट से संबद्ध (Connect) होने के लिए DSL लाइन का प्रयोग किया जाता है और इसमें कॉपर टेलीफोन लाइनों के माध्यम से डिजिटल डाटा संचारित किया जाता है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) MP Online (एमपी ऑनलाइन)
Solution:एम.पी. ऑनलाइन लिमिटेड, मध्य प्रदेश सरकार की ई-गवर्नेस की एक महत्वपूर्ण पहल एवं संकल्पना है, जिसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को सीधे आम नागरिक तक पहुंचाना है। यह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लि. का एक संयुक्त उपक्रम है। स्पष्ट है कि यह ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल (E-procurement portal) नहीं है।

13. यह वरीयताओं को एकत्रित करके उपयोगकर्ता के हितों के बारे में स्वचालित पूर्वानुमान बनाने की एक विधि है - [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) सहयोगात्मक फिल्टरिंग
Solution:सहयोगात्मक फिल्टरिंग (Collaborative Filtering) एक ऐसी तकनीक है, जिसका सामान्यतः वेब (Web) पर निजीकृत सिफारिशों (Personalized recommendations) हेतु प्रयोग होता है। अमेजॉन, नेटफ्लिक्स जैसी लोकप्रिय वेबसाइटें इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग करती हैं। सहयोगात्मक फिल्टरिंग के तहत, किसी प्रयोक्ता की रुचियों के अनुरूप स्वचालित अनुमानों (Automatic Predictions) को दर्शाने हेतु एल्गोरिदम (Algorithms) का प्रयोग किया जाता है।

14. .................. एक सामान्य नेटवर्क टोपोलॉजी नहीं है। [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) ग्रिड
Solution:विभिन्न नोड या टर्मिनल को आपस में जोड़ने का तरीका ही नेटवर्क टोपोलॉजी कहलाता है, जो कई प्रकार के होते हैं-

बस टोपोलॉजी में सभी नोड्स एक-दूसरे से एक केबल (Transmission Line) द्वारा कनेक्ट होते हैं।

स्टार टोपोलॉजी में किसी एक नोड को Host या Central Hub बनाकर सभी नोड्स आपस में सीधा कनेक्ट न होकर इसी Hast या Hub द्वारा आपस में कनेक्ट होते हैं।

15. एक नेटवर्क वातावरण में ............. जो सर्वर नहीं है। [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) नेटवर्क सर्वर
Solution:एक नेटवर्क वातावरण में निम्न मुख्य सर्वरों का लिस्ट है-

1. वेब सर्वर (Web Server)

2. प्रॉक्सी सर्वर (Proxy Server)

3. वर्चुअल मशीन (Virtual Machine)

4. एफ टी पी सर्वर (File Transfer Protocol Server)

5. अनुप्रयोग सर्वर (Application Server)

6. फाइल सर्वर (File Server)

7. डाटाबेस सर्वर (Database Server)

8. मेल सर्वर (Mail Server)

9. प्रिंट सर्वर (Print Server)

10. डीएनएस सर्वर (Domain Name System Server)

11. कोलैबोरेशन सर्वर (Collaboration Server)

12. गेमिंग सर्वर (Gaming Server)

13. मॉनिटरिंग और व्यवस्थापन सर्वर (Monitoring and Manage-ment Server)

16. ई-कॉमर्स का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) 24/7 कार्य करने की क्षमता
Solution:इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स, को आमतौर पर ई-कॉमर्स (E-Commerce) के नाम से जाना जाता है। यह कंप्यूटर नेटवर्क जैसे इंटरनेट के प्रयोग द्वारा उत्पादों या सेवाओं में व्यापार से संबंधित है।

ई-कॉमर्स के लाभ

(i) घर या व्यवसाय से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं को खरीदने/बेचने की सुविधा।

(ii) कहीं भी, कभी भी लेन-देन की सुविधा (24/7 कार्य करने की क्षमता)।

(iii) विशिष्ट वस्तुओं एवं सेवाओं के न्यूनतम मूल्य की खोज की क्षमता।

(iv) व्यवसाय के विश्वभर के ग्राहकों तक पहुंच की क्षमता।

(v) ई-कॉमर्स का उपयोग करके आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (Supply chain management) सरल, तेज एवं सस्ता होता है।

हालांकि, ई-कॉमर्स, खरीददारी के अनुभव को व्यक्तिपरक (Personalize) नहीं करता, जो कि इसका नुकसान है।

17. ............... वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा रिसीवर संदेश के स्रोत के द्वारा प्रयोग किए गए संकेतों की व्याख्या करता है। [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) विसंकेतन
Solution:संचार प्रक्रिया (Communication Process) तब प्रारंभ होती है, जब स्रोत (Source) या प्रेषक (Sender), प्राप्तकर्ता (Recipient) को भेजे जाने वाले संदेश को दर्शाने के लिए शब्दों, प्रतीकों एवं चित्रों का चयन करता है। इस प्रक्रिया को एंकोडिंग (Encoding) के रूप में जाना जाता है, जिसमें विचारों या जानकारी को प्रतीकात्मक रूप (Symbolic form) में व्यक्त किया जाता है। एक बार संदेश प्रसारित हो जाने के बाद, संचार की प्रक्रिया में अगले चरण में डिकोडिंग (Decoding) की आवश्यकता होती है। डिकोडिंग वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा प्राप्तकर्ता (Receiver) प्रेषक द्वारा संदेश में भेजे गए प्रतीकों (Symbols) को परिवर्तित करने का प्रयास करता है।

18. अंतरिक्ष में भेजा गया, भारत का प्रथम उपग्रह है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) आर्यभट्ट
Solution:भारत का अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह 'आर्यभट्ट' है। इसका प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के 'कापुस्तिन यार' प्रक्षेपण केंद्र से 'कॉस्मॉस-3M' प्रक्षेपण यान द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को किया गया था।

19. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 19 अप्रैल, 1975 को
Solution:भारत का अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह 'आर्यभट्ट' है। इसका प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के 'कापुस्तिन यार' प्रक्षेपण केंद्र से 'कॉस्मॉस-3M' प्रक्षेपण यान द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को किया गया था।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान - मुम्बई
Solution:केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL: Central Institute of Indian Language) मैसुरू में स्थित है। यह संस्थान भाषा के मामले में केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह और सहायता प्रदान करता है। शेष युग्म सुमेलित हैं।