भौतिक विज्ञान (Part-IV)

Total Questions: 60

31. निम्नांकित में से कौन-सा मिसाइल नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) पिनाका
Solution:'नाग' 'दागो और मूल जाओ' (Fire and Forget) के सिद्धांत पर संचालित होने वाली तृतीय पीढ़ी की 'एंटी-टैंक' मिसाइल है। त्रिशूल सतह से हवा में मार करने वाली, जबकि पृथ्वी सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। पिनाका एक बहु-बैरल रॉकेट लांचर है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) आई.एन.एस. सिंधुरक्षक
Solution:आई.एन.एस. सिंधुरक्षक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है। यह सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बी है। अगस्त, 2013 में आई.एन.एस. सिंधुरक्षक मुंबई हार्बर के पास आग लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

33. अमेरिका ने मिसाइल टेक्नोलॉजी नियंत्रण व्यवस्था के अंतर्गत किस पर दो वर्ष के लिए रोक लगाया है ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Solution:मई, 1992 में अमेरिका ने मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पर प्रतिबंध लगाया था।

34. तेजस क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) भारत में निर्मित प्रथम लड़ाकू विमान
Solution:देशज तकनीक से विकसित 'तेजस' एक हल्का चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसका यह नामकरण तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। तेजस ने प्रथम बार 1 अगस्त, 2003 को तेज गति के साथ उड़ान भरी। जनवरी, 2011 में भारत में निर्मित प्रथम हल्के लड़ाकू स्वदेशी विमान तेजस को तत्कालीन रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने भारतीय वायु सेना को सौंप दिया। जुलाई, 2016 में तेजस की पहली स्क्वाड्रन को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। 20 फरवरी, 2019 को तेजस मार्क-1 को भारतीय वायु सेना में तैनाती हेतु अंतिम परिचालन निकासी (FOC) प्रदान की गई। अप्रैल, 2021 में LCA तेजस को इस्राइल की पांचवीं पीढ़ी की हवा-से-हवा में मार करने वाली पाइथन-5 (Python-5) मिसाइल से लैस किया गया।

35. थर्मोस्कोप, प्रारंभिक थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) गैलीलियो
Solution:थर्मामीटर या थर्मोस्कोप का आविष्कार इटली के प्रसिद्ध भौतिकविद् गैलीलियो गैलीली ने किया था।

36. माइक्रोस्कोप का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके अध्ययन करने में किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) सूक्ष्म एवं पास की वस्तुएं
Solution:सूक्ष्मदर्शी वह यंत्र है, जिसकी सहायता से नग्न आंख से न दिखने योग्य सूक्ष्म एवं निकट की वस्तुओं को देखा जा सकता है।

37. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-Iसूची-II
A. टाइपराइटर1. डेवी
B. एक्स-किरण (एक्स रे)2. शोल्स
C. रेडियो3. रोएंटजन
D. सैफ्टी लैम्प4. मारकोनी

कूट:

ABCD
(a)2341
(b)1234
(c)3412
(d)4123
Correct Answer: (a)
Solution:टाइपराइटर का आविष्कार शोल्स ने 1867 ई. में किया था। एक्स-किरण (एक्स-रे) का आविष्कार विल्हेल्म रोएंटजन ने 1895 ई. में, रेडियो का जी. मारकोनी ने और सेफ्टी लैम्प का आविष्कार डेवी ने किया था।

38. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) ग्राह्म बेल
Solution:टेलीफोन का आविष्कार 1876 ई. में एलेक्जेंडर ग्राह्म बेल ने किया था।

39. इलेक्ट्रिक बल्ब की खोज किसने की- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) थॉमस एडीसन
Solution:अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडीसन इलेक्ट्रिक बल्ब के आविष्कारक हैं।

40. फाउण्टेन पेन के आविष्कारक कौन थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) वाटरमैन
Solution:फाउण्टेन पेन का आविष्कार लेविस एडसन वाटरमैन ने 1883 ई. में न्यूयॉर्क शहर में किया था। वाटरमैन ने अपने इस उत्पाद का पेटेंट 1884 ई. में करवाया था।