भौतिक विज्ञान (Part-IV)

Total Questions: 60

41. अल्फ्रेड नोबेल ने किसका आविष्कार किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) डायनामाइट
Solution:स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था। विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार इनके ही द्वारा स्थापित न्यास (Trust) द्वारा दिया जाता है।

42. 'टेलीविजन' का आविष्कार किसने किया ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) बेयर्ड
Solution:टेलीविजन का आविष्कार जे.एल. बेयर्ड ने वर्ष 1926 में ब्रिटेन में किया था। एडिसन ने विद्युत बल्ब और फ्रैंकलिन ने तड़ित चालक की खोज की थी।

43. जे.एल. बेयर्ड का नाम किस आविष्कार से जुड़ा हुआ है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) टेलीविजन
Solution:टेलीविजन का आविष्कार जे.एल. बेयर्ड ने वर्ष 1926 में ब्रिटेन में किया था। एडिसन ने विद्युत बल्ब और फ्रैंकलिन ने तड़ित चालक की खोज की थी।

44. पेनिसिलीन के आविष्कारक कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
Solution:पेनिसिलीन एंटीबायोटिक का एक समूह है, जिसकी व्युत्पत्ति पेनिसिलियम कवक से हुई है। सभी पेनिसिलीन बीटा-लैक्टेम एंटीबायटिक होते हैं। तथा ऐसे जीवाणुगत संक्रमण के इलाज में प्रयोग में लाए जाते हैं, जो आमतौर पर ग्राम-पॉजिटिव जीवधारियों के कारण होते हैं। पेनिसिलीन की खोज का श्रेय वर्ष 1928 में स्कॉटिश वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता एलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है।

45. एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने खोज की - [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) पेनिसिलीन
Solution:पेनिसिलीन एंटीबायोटिक का एक समूह है, जिसकी व्युत्पत्ति पेनिसिलियम कवक से हुई है। सभी पेनिसिलीन बीटा-लैक्टेम एंटीबायटिक होते हैं। तथा ऐसे जीवाणुगत संक्रमण के इलाज में प्रयोग में लाए जाते हैं, जो आमतौर पर ग्राम-पॉजिटिव जीवधारियों के कारण होते हैं। पेनिसिलीन की खोज का श्रेय वर्ष 1928 में स्कॉटिश वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता एलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है।

46. सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने किसकी खोज की ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) पेनिसिलीन
Solution:पेनिसिलीन एंटीबायोटिक का एक समूह है, जिसकी व्युत्पत्ति पेनिसिलियम कवक से हुई है। सभी पेनिसिलीन बीटा-लैक्टेम एंटीबायटिक होते हैं। तथा ऐसे जीवाणुगत संक्रमण के इलाज में प्रयोग में लाए जाते हैं, जो आमतौर पर ग्राम-पॉजिटिव जीवधारियों के कारण होते हैं। पेनिसिलीन की खोज का श्रेय वर्ष 1928 में स्कॉटिश वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता एलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है।

47. वैज्ञानिक एस. चन्द्रशेखर को नोबेल पुरस्कार किस कार्य के लिए मिला था? [M.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) नक्षत्र भौतिकी
Solution:ब्लैक होल एक ऐसा खगोलीय क्षेत्र है, जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश सहित कुछ भी इसके खिंचाव से बच नहीं सकता है। भारतीय-अमेरिकी खगोलविद् एस. चन्द्रशेखर 'चन्द्रशेखर सीमा' (Chandrasekhar Limit) के सिद्धांत का प्रतिपादन करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके सिद्धांत के अनुसार, सफेद बौने तारे एक निश्चित द्रव्यमान प्राप्त करने के बाद अपने भार में और वृद्धि नहीं कर सकते। अंततः वे ब्लैक होल बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन तारों का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 1.44 गुना अधिक हो जाता है, वे अंततः सिकुड़ कर बहुत भारी हो जाते हैं। इस योगदान के लिए इन्हें वर्ष 1983 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाल ही में खगोलविदों ने इवेंट होराइजन दूरबीन की मदद से किसी ब्लैक होल का प्रथम चित्र लेने में सफलता प्राप्त की है।

48. निम्नलिखित में से किसको विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र का पद्म विभूषण 2023 प्रदान किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) श्री श्रीनिवास वर्धन
Solution:श्री श्रीनिवास वर्धन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पद्म विभूषण - 2023 से सम्मानित किया गया। वर्ष 2007 में इन्हें एबेल प्राइज (Abel Prize) से सम्मानित किया गया था।

49. किस वैज्ञानिक का जन्म-दिन 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) प्रो. एस. चन्द्रशेखर
Solution:प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को हुआ था, जबकि 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सर सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी।

50. स्टीफेन हॉकिंग एक- [M.P.P.C.S.(Pre) 2010]

Correct Answer: (c) वैज्ञानिक हैं
Solution:स्टीफेन विलियम हॉकिंग एक विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिकशास्त्री थे। मोटर न्यूरॉन बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है। 14 मार्च, 2018 को इनका निधन हो गया था।