भौतिक विभाजन (भाग-II)

Total Questions: 29

11. निम्नलिखित में से किसका उत्तरी भाग सह्याद्रि के नाम से भी जाना जाता है? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पश्चिमी घाट
Solution:पश्चिमी घाट के उत्तरी भाग को सह्याद्रि के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी घाट अपने वनस्पतियों और जीवों के अपने समृद्ध और अद्वितीय संयोजन के लिए जाना जाता है। पश्चिमी घाट को केरल में सव्य पर्वतम कहा जाता है।

12. काठियावाड़ प्रायद्वीप भारत के किस राज्य का हिस्सा है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गुजरात
Solution:काठियावाड़ प्रायद्वीप कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी से घिरा हुआ है। यह प्रायद्वीपीय भारत के गुजरात राज्य का हिस्सा है।

13. कौन-सा दर्रा कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) रोहतांग दर्रा
Solution:रोहतांग दर्रा कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है। बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है। लिपुलेख दर्रा भारत-चीन सीमा पर उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य दक्कन के पठार से घिरा नहीं है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:दक्कन का पठार एक प्रमुख पठार है जो दक्षिण भारत के अधिकांश भाग को कवर करता है। यह मुख्यतः तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु तक फैला हुआ है। इस प्रकार मध्य प्रदेश राज्य दक्कन के पठार से घिरा नहीं है।

15. कौन-सी पहाड़ियां मेघालय पठार का हिस्सा हैं? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जयंतिया पहाड़ियां
Solution:जयंतिया पहाड़ियां मेघालय पठार का हिस्सा हैं। लुम मैरींगकसीह जयंतिया पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी है। मेघालय में गारो, खासी और जयंतिया प्रमुख पहाड़ियां हैं।

16. दक्कन का पठार भारत में एक त्रिकोणीय भूभाग है, जो ....... नदी के दक्षिण में स्थित है। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) नर्मदा
Solution:दक्कन का पठार भारत में एक त्रिकोणीय भू-भाग है, जो नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित है।

17. ....... की काली मिट्टी वाले क्षेत्र को दक्कन उमेदन (Deccan Trap) के नाम से जाना जाता है। [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रायद्वीपीय पठार
Solution:प्रायद्वीपीय पठार की काली मिट्टी वाले क्षेत्र को दक्कन उद्भदन के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण भारत के अधिकांश भाग को कवर करता है।

18. निम्नलिखित में से कौन-सा भाग मेघालय के पठार का एक उपमंडल नहीं है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) धनसिरी
Solution:मेघालय का पठार प्रायद्वीपीय पठार का विस्तार है। यह भ्रंशन के कारण प्रायद्वीपीय भाग से मालदा गैप द्वारा पृथक हो गया है। गारो, खासी एवं जयंतिया इस पठार के उपमंडल हैं। धनसिरी, ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी है।

19. दक्कन के पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) पश्चिम में इसके चौड़े आधार पर सतपुड़ा की श्रृंखला है
Solution:दक्कन का पठार एक प्रमुख पठार है, जो दक्षिण भारत के अधिकांश भाग को कवर करता है। उत्तर में इसके चौड़े आधार पर सतपुड़ा की श्रृंखला है। दक्कन का पठार पश्चिम में ऊंचा एवं ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है। इस पठार का भू-भाग त्रिभुजाकार है।

20. दक्कन के पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) सतपुड़ा पर्वत इस पठार के दक्षिण में है।
Solution:दक्कन का पठार पश्चिम में ऊंचा है और ढलान मंद रूप से पूर्व की ओर है। दक्कन का पठार देश के अधिकांश दक्षिणी भाग को कवर करता है। इस पठार का एक विस्तार उत्तर-पूर्व में भी दिखाई देता है। सतपुड़ा पर्वतमाला विंध्य पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित है। पश्चिमी घाट दक्कन के पठार के पश्चिम में है। विंध्याचल पर्वत इस पठार के उत्तर में है। पूर्वी घाट इस पठार के पूर्व में है। दक्कन के पठार का उत्तरी छोर सतपुड़ा श्रेणी है।