भौतिक विभाजन (भाग-II)

Total Questions: 29

21. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य प्रायद्वीपीय पठार का एक भाग नहीं है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) पंजाब
Solution:प्रायद्वीपीय पठार में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल सहित कई भारतीय राज्यों के भाग शामिल हैं। हालांकि पंजाब प्रायद्वीपीय पठार का भाग नहीं है।

22. भारत के प्रायद्वीपीय पठार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

I. मध्य उच्चभूमि - नर्मदा नदी के दक्षिण में

II. दक्कन का पठार-नर्मदा नदी के उत्तर में

Correct Answer: (c) न तो I और न ही II
Solution:मध्य उच्चभूमि-प्रायद्वीपीय क्षेत्र का वह भाग जो नर्मदा नदी के उत्तर में पड़ता है और मालवा के पठार के एक बड़े हिस्से पर फैला है। इसे मध्य उच्च भूमि भी कहा जाता है। जबकि दक्कन का पठार नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित है।

23. निम्नलिखित में से कौन मालवा पठार की महत्वपूर्ण नदी नहीं है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) महानदी नदी
Solution:चंबल, केन, बेतवा मालवा पठार की महत्वपूर्ण नदियां हैं। महानदी इस पठार की महत्वपूर्ण नदी नहीं है। नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत को दो भागों में विभाजित करती है, उत्तर में मालवा पठार या मध्य उच्च भूमि और दक्षिण में दक्कन का पठार।

24. उस भौगोलिक विशेषता का क्या नाम है जो भारत और श्रीलंका के बीच सीमा का कार्य करती है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) पाक जलडमरूमध्य
Solution:पाक जलडमरूमध्य भारत और श्रीलंका के बीच सीमा का कार्य करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य स्पेन (यूरोप) को मोरक्को (अफ्रीका) से अलग करता है और यह भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा पश्चिमी तट बंदरगाह का उदाहरण है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मुंबई बंदरगाह
Solution:तूतीकोरिन बंदरगाह (वी.ओ. चिदम्बरनार) तमिलनाडु में पूर्वी तट पर स्थित है। पारादीप बंदरगाह ओडिशा राज्य में स्थित है। विशाखापत्तनम बंदरगाह आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर स्थित है। मुंबई बंदरगाह पश्चिमी तट पर स्थित है।

26. मुंबई से गोवा के बीच भारत के पश्चिमी तट के विस्तार को ....... के रूप में जाना जाता है। [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कोंकण तट
Solution:मुंबई से गोवा के बीच भारत के पश्चिमी तट के विस्तार को कोंकण तट तथा मंगलुरु से कन्याकुमारी के बीच भारत के पश्चिमी तट के विस्तार को मालाबार तट के नाम से जाना जाता है। कोरोमंडल तट का विस्तार आंध्र प्रदेश के फॉल्स डीबी बिंदु से तमिलनाडु के केप कॉमोरिन तक है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्वी तट बंदरगाह का एक उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) चेन्नई बंदरगाह
Solution:चेन्नई सबसे प्राचीन बंदरगाहों में से एक है, जो भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। यह सभी मौसमों के लिए उपयुक्त बंदरगाह है। चेन्नई पोर्ट बंगाल की खाड़ी में सबसे बड़ा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

28. कौन-सा जल निकाय उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार को अलग करता है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) दस डिग्री चैनल
Solution:दस डिग्री चैनल उत्तर में लघु अंडमान और दक्षिण में कार निकोबार को अलग करता है। आठ डिग्री चैनल मिनिकॉय (लक्षद्वीप) और मालदीव को अलग करता है। नौ डिग्री चैनल मिनिकॉय और शेष लक्षद्वीप को अलग करता है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के पूर्वी तट (या उसके भाग) का क्षेत्रीय नाम नहीं है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) मालाबार तट
Solution:पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग को मालाबार क्षेत्र या मालाबार तट कहा जाता है। कोरोमंडल तट तथा उत्तरी सरकार तट तथा उत्कल तट पूर्वी तट के भाग हैं।