मंडी सुपरवाइजर परीक्षा 2016 द्वितीय पाली

Total Questions: 100

1. 30 जनवरी, 1970 को किस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए?

Correct Answer: (3) चण्डीगढ़ को पंजाब को सौंपने की घोषणा
Solution:30 जनवरी, 1970 को चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने की घोषणा को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।

2. भिन्डावास वन्यजीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (1) झज्जर
Solution:भिण्डावास वन्य जीव अभ्यारण्यः
  • यह अभयारण्य हरियाणा के झज्जर जिले में अवस्थित है।
  • इसका क्षेत्रफल 4074 एकड़ है।
  • यहाँ पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती है
  • यह भूरे हंस, बत्तख, लाल बुलबुल, किंगफिशर आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारत सरकार ने इसे 3 जून, 2009 को पक्षी अभयारण्य के रूप में घोषित किया।

3. पटौदी नगर से किस क्रिकेट खिलाड़ी का संबंध है?

Correct Answer: (2) नवाब मंसूर अली
Solution:मंसूर अली खाँ पटौदीः

'नवाब पटौदी' और 'टाइगर' के नाम से प्रख्यात मंसूर अली खाँ पटौदी का जन्म 1941 में हुआ और 1961 में ये भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बना दिए गए।

4. जैन काव्यधारा में हरियाणवी का प्रयोग करने वाले प्रमुख साहित्यकार कौन थे?

Correct Answer: (3) श्रीधर
Solution:जैन काव्यधारा में हरियाणवी का प्रयोग करने वाले प्रमुख साहित्यकार श्रीधर अपरवाल थे। इनके 'पासणाह चरिउ', 'सुकमाल चरिउ' व 'भविसयत चरिउ', 'आमरे' शास्त्र भण्डार की कृति है।

5. रत्नावली किसकी प्रसिद्ध रचना है?

Correct Answer: (4) हर्षवर्धन
Solution:प्रियदर्शिका, रत्नावली तथा नागानन्द नामक तीन संस्कृत नाटक ग्रंथों की रचना हर्ष ने की थी।

6. 'अग्रोहा धाम' पूरे भारत में जाना जाता है

Correct Answer: (1) महाराज अग्रसेन के कारण
Solution:अग्रोहा धामः अग्रोहा धाम हिसार के अग्रोहा में स्थित एक धार्मिक स्थल है, जो मुख्यतः महालक्ष्मी और अग्रसेन महाराज को समर्पित है। मंदिर का निर्माण सन् 1976 में प्रारंभ हुआ और 1984 में पूरा हुआ।

7. हरियाणा का सबसे पहला सैनिक स्कूल कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (2) कुंजपुरा
Solution:हरियाणा का सबसे पहला सैनिक स्कूल कुंजपुरा में है, जो करनाल जिले में स्थित है।

8. रेवाड़ी पहुँचकर स्वामी दयानन्द सरस्वती ने सर्वप्रथम क्या प्रारंभ किया?

Correct Answer: (4) गोशाला
Solution:रेवाड़ी पहुँचकर स्वामी दयानन्द सरस्वती ने सर्वप्रथम गौशाला का प्रारंभ किया।

9. लॉर्ड मैकाले ने सर्वप्रथम किस भाषा का कुठाराघात किया?

Correct Answer: (2) संस्कृत
Solution:लॉर्ड मैकाले ने सर्वप्रथम संस्कृत भाषा पर कुठाराघात किया। वही वह आंग्ला भाषा यानि अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देना चाहता है। मैकाले के अनुसार "यूरोप के एक अच्छे पुस्तकालय की आलमारी का एक तख्ता भारत और अरब के समस्त साहित्य से अधिक मूल्यवान है"।

10. 1857 की क्रांति में हरियाणा के वीरों के पराजय का कारण था

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:1857 की क्रांति में हरियाणा के वीरों के पराजय के कारणः
(i) अन्य रियासतों का सहयोग न मिलना
(ii) शस्त्रों का पर्याप्त मात्रा में न मिलना
(iii) नेतृत्व का अभाव