मंडी सुपरवाइजर परीक्षा 2016 द्वितीय पालीTotal Questions: 10051. 'बटरस्कॉच' किसकी नवीन व्यापारिक किस्म है?(1) गेंदा(2) गुलदावरी(3) जैस्मिन(4) गुलाबCorrect Answer: (1) गेंदाSolution:भारत में सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित होने वाला पुष्प गेंदा है। 'बटर स्कॉच' गेंदा की नवीन व्यापारिक किस्म है।52. सम्पीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) में सिलेंडर में भरा हुआ ....... है।(1) एल.पी.जी(2) प्राकृतिक गैस(3) प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण(4) वाटर गैसCorrect Answer: (2) प्राकृतिक गैसSolution:संपीडित प्राकृतिक गैस (C.N.G.) यह संपीडित प्राकृतिक गैस धरती के भीतर पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण है, जिसमें 80% से 90% मात्रा मिथेन गैस की होती है। इसको जलाने के लिए 540°C से अधिक ताप की आवश्यकता होती है। यह गैस पेट्रोल तथा डीजल की तुलना में कार्बन मोनोक्सॉइड 70% नाइट्रोजन ऑक्साइड 87% और जैविक गैसों का लगभग 89% कम उत्सर्जन करती है।53. हाइड्रॉलिक प्रेस, डाइड्रॉलिक ब्रेक, यंत्र ........ के अनुप्रयोग है।(1) न्यूटन नियम(2) पृष्ठ तनाव(3) पास्कल सिद्धांत(4) अपकेन्द्री बलCorrect Answer: (3) पास्कल सिद्धांतSolution:पास्कल का सिद्धांत या पास्कल का नियम द्रवस्थैतिकी में दाब से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण सिद्धांत है। इसे फ्रांसीसी गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने प्रतिपादित किया था। इसका उपयोग हाइड्रोलिक प्रेस, हाइड्रालिक ब्रेक, बाँधों, जल वाटर एवं कुओं में किया जाता है।54. फरीदाबाद में कौन-सी फैक्टरी अवस्थित है?(1) रबर टायर(2) ट्रैक्टर(3) रेफ्रिजरेटर(4) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (4) उपर्युक्त सभीSolution:फरीदाबाद में कागज उद्योग, मोटरवाहन उद्योग, साइकिल उद्योग, कृषि यंत्र उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग, कपड़ा उद्योग, चमड़ा उद्योग, टायर ट्यूब उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, प्लास्टिक उद्योग आदि उद्योग विकसित है।55. हरियाणा के किस जिले में सरसो की सर्वाधिक खेती होती है?(1) सोनीपत(2) फरीदाबाद(3) गुरुग्राम(4) महेन्द्रगढ़Correct Answer: (4) महेन्द्रगढ़Solution:हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में सरसों की सर्वाधिक खेती होती है।56. अन्तरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला का जन्म किस नगर में हुआ?(1) गुरुग्राम(2) कैथल(3) करनाल(4) पानीपतCorrect Answer: (3) करनालSolution:भारतीय मूल की अन्तरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई 1961 को करनाल में हुआ था। 1994 में इनका चयन अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था 'नासा' में हुआ।57. 'छुडानी धाम' का संबंध किस महापुरुष से है?(1) संत गरीबदास(2) संत रविदास(3) संत हरिदास(4) स्वामी नित्यानन्दCorrect Answer: (1) संत गरीबदासSolution:'छुड़ानी धाम' का संबंध संत गरीब दास से है। फाल्गु शुक्ल द्वाद्वशी के दिन छुड़ानी (झज्जर) में इनकी स्मृति में मुख्य मेला लगता है।58. 'शीतला माता का मेला' किस नगर में आयोजित होता है?(1) सिरसा(2) गुरुग्राम(3) कुरुक्षेत्र(4) अंबालाCorrect Answer: (2) गुरुग्रामSolution:शीतला माता का मेलाःयह मेला गुरुग्राम में लगता है। वही हरियाणा सरकार ने श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड का गठन 1991 में किया। इस बोर्ड में 11 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष हैं।59. 'बूजनी' आभूषण धारण किया जाता है?(1) माथे पर(2) नाक में(3) गले में(4) कानों मेंCorrect Answer: (4) कानों मेंSolution:बूजनी कानों में धारण किया जाता है। इस पर अठन्नियों, रुपये, चाँदी के टाँके, तारो की पट्टी आदि जुड़ी होती है।60. वीर बारा वन जीव अभयारण्य हरियाणा के किस जिले में अवस्थित है?(1) हिसार(2) जींद(3) सिरसा(4) पलवलCorrect Answer: (2) जींदSolution:बीर बारा वन्य जीव अभ्यारण्य हरियाणा के जींद जिले में स्थित है। • हरियाणा राज्य में स्थित अन्य अभ्यारण्यः सरस्वती वन्य अभ्यारण्य (कैथल), नाहर वन्यजीव अभ्यारण्य (रेवाड़ी), भिंडावास वन्यजीव अभ्यारण्य (झज्जर), खापड़वास वन्यजीव अभ्यारण्य (झज्जर), कलेसर वन्यजीव अभ्यारण्य (यमुनानगर), वीर शिकारगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य (पंचकूला) आदिSubmit Quiz« Previous12345678910Next »