मध्यकालीन भारतीय इतिहास (Part-I)

Total Questions: 39

1. मक्का कहां है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) सऊदी अरब
Solution:'मक्का' सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

2. भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:भारत पर पहला सफल मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। मुहम्मद-बिन-कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया। इराक के गर्वनर हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिंध पर दाहिर का शासन था। फारसी ग्रंथ 'चचनामा' से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है।

3. निम्नलिखित में से किस वर्ष में नादिर शाह ने भारत पर आक्रमण किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) 1739 ई.
Solution:शाहजहां द्वारा बनवाए गए प्रसिद्ध मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.) था। इसके काल में ही नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया था। समकालीन लेखक आनंद राम मुखलिस के अनुसार, "नादिर शाह अपने साथ साठ हजार रुपये, कई हजार अशर्फियां, एक करोड़ रुपये का सोना, पचास करोड़ के जवाहरात, कोहिनूर तथा तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) भी ईरान ले गया।"

4. चचनामा के अनुसार, 6 वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश की राजधानी क्या थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) अरोड़
Solution:फारसी ग्रंथ चचनामा के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश (सिंध) की राजधानी अरोड़ (Arod) थी। ध्यातव्य है कि चचनामा सिंध के इतिहास से संबंधित एक पुस्तक है। इस पुस्तक में चच राजवंश के इतिहास तथा अरबों द्वारा सिंध विजय का वर्णन किया गया है।

5. किस चंदेल राजा ने महमूद गजनवी का सामना किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) विद्याधर
Solution:महमूद गजनवी का चंदेलों पर प्रथम आक्रमण 1019-20 ई. में हुआ था। उस समय चंदेल वंश का शासक विद्याधर था, जो अपने वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था।

6. 'शाहनामा' का लेखक कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) फिरदौसी
Solution:शाहनामा के लेखक फिरदौसी थे और यह महमूद गजनवी के दरबार के प्रसिद्ध कवि थे। इन्हें पूर्व के होमर की उपाधि दी जाती है। उत्बी तारीख-ए-यामिनी या किताब-उल-यामिनी के लेखक थे। अलबरूनी एक प्रसिद्ध दार्शनिक, गणितज्ञ व इतिहासकार थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'तहकीक-ए-हिंद' है। जिया-उद्-दीन बरनी ने 'तारीख-ए-फिरोजशाही' नामक पुस्तक लिखा था।

7. 1194 के चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किसे हराया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) जयचंद
Solution:1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मोहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद्र (जयचंद) को पराजित किया था। चंदावर, वर्तमान (फिरोजाबाद) जिले में यमुना नदी के तट पर स्थित है।

8. निम्न में से किस सुल्तान ने 'बाजार सुधार' लागू किए थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:अलाउद्दीन खिलजी ने मूल्य नियंत्रण की नीति (बाजार सुधार) लागू की। अलाउद्दीन ने अपने बाजार नियंत्रण की सफलता के लिए कुशल कर्मचारी नियुक्त किए। उसने मलिक कबूल को शहना या बाजार का अधीक्षक नियुक्त किया। उसके कार्य में सहायता देने के लिए घुड़सवारों और पैदल सैनिक की विशाल टुकड़ी दी गई। उसे विस्तृत अधिकार दिए गए। वह सारे व्यापारियों पर नियंत्रण रखता था और बाजार की कीमतों पर उतार-चढ़ाव तथा बाजार की सामान्य स्थिति या दैनिक स्थिति की सूचना सुल्तान को देता था। बरनी के अनुसार, इन बाजार सुधारों का उद्देश्य मंगोलों के विरुद्ध एक विशाल सेना तैयार करना तथा हिंदुओं में विद्रोह के विचार न पनपने देना था।

9. गाजी मलिक किस वंश का संस्थापक था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) तुगलक
Solution:अलाउद्दीन के सेनापतियों में गयासुद्दीन तुगलक या गाजी मलिक तुगलक वंश का प्रथम शासक था। उसने तुगलक वंश की स्थापना की। गयासुद्दीन तुगलक अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों का अध्यक्ष था तथा उसे मुल्तान तथा दीपालपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इब्नबतूता के अनुसार 29 अवसरों पर उसने मंगोलों के विरुद्ध युद्ध किया, उन्हें भारत से बाहर खदेड़ा, इसलिए वह 'गाजी मलिक' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। खुसरो शाह को समाप्त करके, उसने दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार कर लिया तथा 8 सितंबर, 1320 को सुल्तान बना। इसका एक अन्य नाम गाजी बेग तुगलक या गाजी तुगलक भी था, इसी कारण से इतिहास में उसके उत्तराधिकारियों को भी 'तुगलक' कहा जाने लगा और उसका वंश तुगलक वंश कहलाया।

10. दीवाने-कोही किससे संबंधित है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) मुहम्मद तुगलक
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषि की उन्नति के लिए एक नए विभाग 'दीवान-ए-अमीर-ए-कोही' की स्थापना की। इस विभाग का मुख्य कार्य कृषकों को प्रत्यक्ष सहायता देकर अधिक से अधिक भूमि को कृषि कार्य के अधीन लाना था। 60 वर्ग मील की भूमि का एक लंबा टुकड़ा इस कार्य के लिए चुना गया। भूमि पर कृषि सुधार किए गए और फसल चक्र के अनुरूप हेर-फेर के साथ विभिन्न फसलों की खेती की गई।