मध्यकालीन भारतीय इतिहास (भारत पर मुस्लिम आक्रमण) (UPPCS)

Total Questions: 38

21. निम्नलिखित कथनों में से कौन अलबरूनी के संबंध में सही नहीं है? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (a) वह एक धर्मनिरपेक्ष लेखक था।
Solution:अलबरूनी एक धर्मनिरपेक्ष लेखक नहीं था।

22. निम्नलिखित में से किसने महमूद गजनी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया? [Jharkhand P.S.C. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) भीमदेव
Solution:महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण (1025/1026 ई.) के समय यहां का शासक भीमदेव प्रथम (1022-63 ई.) था। महमूद मंदिर से अतुल संपत्ति लूटकर वापस लौट गया। महमूद के जाने के बाद भीमदेव प्रथम ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।

23. हाल ही में, प्रधानमंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उ‌द्घाटन किया। सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं? [I.A.S. (Pre) 2022]

1. सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है।

2. अलबरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है।

3. सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (आज के मंदिर की स्थापना)

राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी।

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

 

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य में अरब सागर के तट पर अवस्थित है। श्री सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग देव मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का उल्लेख अलबरूनी द्वारा अपने यात्रा वृत्तांत में किया गया था। ध्यातव्य है कि 11 मई, 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने मौजूदा मंदिर प्रांगण में प्राण-प्रतिष्ठा की थी। इस तरह से विकल्प (a) सही उत्तर है। उल्लेखनीय है कि महमूद गजनवी ने 1025-26 ई. में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया था।

24. किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए? [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) महमूद गजनवी
Solution:संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के महमूद गजनवी ने जारी किए थे। महमूद गजनवी द्वारा जारी चांदी के सिक्कों के दोनों तरफ दो अलग-अलग भाषाओं में मुद्रालेख अंकित थे। ऊपरी भाग पर अंकित मुद्रालेख अरबी भाषा में था तथा दूसरी तरफ अंकित लेख संस्कृत भाषा में था।

25. निम्नलिखित में से मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 ई. में उत्तर भारत को जीता? [U. P. P. C. S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
Solution:मध्य एशिया के शासक शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी ने 1192 ई. में उत्तर भारत को जीता। शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी का प्रथम आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान पर हुआ और 1205 ई. तक वह साम्राज्य-विस्तार अथवा पूर्वविजित राज्य की रक्षा के लिए भारत पर चढ़ाई करता रहा। उसने 1175-76 ई. में मुल्तान और उच्छ पर आक्रमण किया, 1178 ई. में गुजरात पर आक्रमण किया और 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान के साथ तराइन की प्रथम लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में मुहम्मद गोरी की पराजय हुई। तथापि तराइन के दूसरे युद्ध (1192 ई.) में पृथ्वीराज की हार हुई और उसके साथ ही एक केंद्रीय मुस्लिम राजनीतिक व्यवस्था स्थापित हुई, जो बाद तक कायम रही।

26. मुहम्मद गोरी को सबसे पहले किसने पराजित किया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) भीमदेव II
Solution:1178 ई. में मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया; किंतु मूलराज II या भीमदेव II ने नायिका देवी के नेतृत्व में आबू पर्वत के निकट गोरी का मुकाबला किया और उसे परास्त कर दिया। यह गोरी की भारत में पहली पराजय थी।

27. मुहम्मद गोरी ने जयचंद को किस युद्ध में पराजित किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) चंदावर का युद्ध (1194 ई.)
Solution:1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद को पराजित किया था। चंदावर, वर्तमान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यमुना तट पर स्थित है।

28. निम्नलिखित में से कौन राजा मुहम्मद गोरी द्वारा चंदावर के युद्ध में पराजित किया गया था? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) जयचंद
Solution:1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद को पराजित किया था। चंदावर, वर्तमान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यमुना तट पर स्थित है।

29. 1194 के चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किसे हराया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) जयचंद
Solution:1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद को पराजित किया था। चंदावर, वर्तमान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यमुना तट पर स्थित है।

30. युद्ध जिसमें भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई- [U.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) तराइन का द्वितीय युद्ध
Solution:1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। गोरी की सजगता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणाली के कारण मुसलमानों की जीत हुई। यह युद्ध भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण था।