☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
मध्यकालीन भारत का इतिहास (रेलवे)
📆 March 17, 2025
Total Questions: 50
1.
इक्ता प्रथा (Iqta system) निम्नलिखित में से किसके समय प्रचलित थी?
[आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997]
(1) दिल्ली सल्तनत के समय
(2) मुगलों के समय
(3) चालुक्यों के समय
(4) विजयनगर साम्राज्य के समय
Correct Answer:
(1) दिल्ली सल्तनत के समय
Solution:
इक्ता (अक्ता) सैनिक अधिकारियों को दी गई भूमि थी, जिसका वे लगान वसूल करते थे। किंतु, उन्हें इस भूमि पर स्वामित्व प्राप्त नहीं था। इक्ता पानेवाले सैनिक अधिकारी मुक्ता या अमीर कहलाते थे।
2.
इतिहास में, जहीर-उद्-दीन मुहम्मद किस नाम से बेहतर जाना जाता है ?
[आरआरबी अजमेर टिकट कलेक्टर परीक्षा 03.12.2006]
(1) अकदर
(2) औरंगजेब
(3) बाबर
(4) शाहजहाँ
Correct Answer:
(3) बाबर
Solution:
जहीर-उद्-दीन मुहम्मद बाबर का नाम था। जलालु-उद्-दीन मुहम्मद अकबर का नाम था।
3.
किसके शासनकाल में राजकीय धर्म इस्लाम समाप्त किया गया था ?
[आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]
(1) बाबर
(2) शेरशाह
(3) अकबर
(4) शाहजहाँ
Correct Answer:
(3) अकबर
Solution:
अकबर के शासन काल में राजकीय धर्म इस्लाम समाप्त किया गया। बीरबल प्रथम व अन्तिम हिन्दू था जिसने दी-ए-इलाही धर्म स्वीकार किया।
4.
टोडरमल किससे संबंधित है?
[आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]
(1) भूमि सुधार के कार्य से
(2) सैनिक कार्य से
(3) भवन निर्माण कार्य से
(4) चित्रकारी से
Correct Answer:
(1) भूमि सुधार के कार्य से
Solution:
अकबर के दीवान राजा टोडरमल ने 1580 ई. में दहसाला बन्दोबस्त लागू की। वह भूमि सूधार के कार्य से संबंधित था।
5.
बाजार नियंत्रण प्रणाली किसने प्रारंभ किया ?
[आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]
(1) औरंगजेब
(2) अलाउद्दीन खिलजी
(3) चन्द्रगुप्त मौर्य
(4) शाहजहाँ
Correct Answer:
(2) अलाउद्दीन खिलजी
Solution:
अलाउद्दीन खिलजी ने अपने शासनकाल में मूल्य नियंत्रण प्रणाली को दृढ़ता से लागू किया।
6.
दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति आआंदोलन किसने लाया ?
[आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]
(1) रामानन्द
(2) शंकराचार्य
(3) स्वामी विवेकानन्द
(4) कबीर
Correct Answer:
(1) रामानन्द
Solution:
दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति आन्दोलन स्वामी रामानन्द ने लाया था।
7.
दिल्ली सल्तनत की सर्वप्रथम महिला राजकर्ता कौन थी ?
[आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]
(1) गाजिया
(2) रजिया
(3) साजिया
(4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:
(2) रजिया
Solution:
रजिया बेगम (सुल्तान) गुलाम वश के इल्तुतमिश की पुत्री थी। उसने 1236 से 1239 तक राज किया।
8.
गयासुद्दीन तुगलक ने किस वर्ष में तुगलक वंश के साम्राज्य की स्थापना की थी?
[आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]
(1) 1230
(2) 1305
(3) 1320
(4) 1390
Correct Answer:
(3) 1320
Solution:
गियासुद्दीन तुगलक ने 1320 ई.पू. में तुगलक राजवंश की स्थापना की। उसने दिल्ली के निकट तुगलकाबाद शहर का निर्माण किया था।
9.
मंगोलों के वंशज मुगल कहाँ के मूल निवासी थे?
[आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]
(1) मध्य भारत
(2) मध्य यूरोप
(3) मध्य एशिया
(4) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:
(3) मध्य एशिया
Solution:
मुगल मध्य एशिया के निवासी थे।
10.
दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा किस मशहूर मुगल शहंशाह ने बनवाया था ?
[आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]
(1) अकबर
(2) जहाँगीर
(3) शाहजहाँ
(4) औरंगजेब
Correct Answer:
(1) अकबर
Solution:
दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा अकबर ने बनवाया था। यह मुगल स्थापत्य कला का प्रथम मकबरा-बाग था।
Submit Quiz
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Defence Technology Part-1
Optics part (1)
Optics part (3)
Electric current – part (1)
Heat and Thermodynamics part-(1)
Nuclear physics-part (2)