मध्यकालीन भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 29

21. निम्नलिखित में से कौन अकबर के दरबार के सर्वोत्तम हस्तलिपिकारों में से एक था, जिसे 'जरी कलम' (गोल्डन पेन) की उपाधि से सम्मानित किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) मुहम्मद हुसैन
Solution:मुहम्मद हुसैन अकबर के दरबार में सबसे उच्चकोटी के रचनाकार थे।
  • उनकी रचनाओं की विशिष्टता के कारण उन्हें "जरीन कलाम" (सुनहरी कलम) की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

22. तुलुगमा (Tulughama) क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) बाबर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सैन्य रणनीति
Solution:72. (3) बाबर ने पानीपत की प्रथम लड़ाई (21 अप्रैल 1526) में तुलुगमा (Tulughma) नामक सैन्य रणनीति की शुरुआत की।
  • पानीपत की यह लड़ाई जहरुद्दीन मुहम्मद बाबर एवं लोदी वंश के अंतिम शासन इब्राहिम लोदी के बीच हुई।
  • बाबर ने इस युद्ध में तोप सजाने की उस्मानी विधि का प्रयोग किया।
  •  इस युद्ध में इब्राहिम लोदी पराजित हुआ।
  • पानीपत के विजय के पश्चात बाबर ने 1526 ई. में भारत में मुगल वंश की स्थापना की।

23. दिल्ली सल्तनत का सबसे बड़ा विस्तार किसके शासनकाल में देखा गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक 1325 से 1351 तक दिल्ली का सुल्तान रहा।
  • वह तुगलक वंश के संस्थापक गियास-उद-दीन तुगलक का सबसे बड़ा पुत्र था।
  • मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल के शुरुआत में दिल्ली सल्तनत का शासन अपने सर्वोच स्तर पर पहुंच गया था।

24. रुद्रेश्वर मंदिर या बेइस्तंभाल गुड़ी (हजारों खंभों वाला मंदिर) रुद्र देव द्वारा बनवाया गया था। रुद्र देव का संबंध किस राजवंश से है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) काकतीय
Solution:काकतीय राजा रुद्रदेव ने 12वीं शताब्दी में श्री रुद्रेश्वर स्वामी मंदिर का निर्माण करवाया था।
  • यह मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है।
  • प्रोला द्वितीय ने काकतीय वंश को एक संप्रभु राजवंश के रूप में स्थापित किया था।
  •  यह 12वीं सदी में उभरकर सामने आया।

25. पुलकेशिन द्वितीय किस राजवंश का सर्वाधिक प्रख्यात शासक था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) चालुक्य
Solution:पुलकेशिन द्वितीय वातापी के चालुक्य वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था।
  • उसने चालुक्य वंश पर 610 ईस्वी से 642 ईस्वी तक शासन किया था।

26. निम्नलिखित में से किस मंदिर का निर्माण पल्लव वंश के शासकों द्वारा कराया गया था? [RRB NTPC CHT-1 परीक्षा 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कांचीपुरम कैलाशनाथ मंदिर
Solution:कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण हवीं शताब्दी के आरंभ में पल्लव शासक राजसिम्हा या नरसिहवर्मन-II (AD 700-728) द्वारा किया गया था।
  • कांचीपुरम शहर 7 वीं एवं 8 वीं शताब्दी में पल्लव वंश की राजधानी था।
  • मंदिर की योजना एक विशिष्ट पल्लव अभयारण्य के लेआउट को दर्शाती है।

27. महाराजा जय सिंह द्वितीय ने इनमें से किस शहर में जंतर-मंतर का निर्माण नहीं करवाया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) इलाहाबाद
Solution:18वीं शताब्दी की शुरुआत में, जयपुर के महाराजा जय सिंह द्वितीय ने कुल पांच जंतर मंतर का निर्माण किया था।

1. नई दिल्ली

11. जयपुर

III. उज्जैन

IV. मथुरा

VI. वाराणसी

28. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर मुगल साम्राज्य द्वारा नियोजित पहला शहर था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) फतेहपुर सीकरी
Solution:आगरा के पास स्थित फतेहपुर सीकरी मुगलों का पहला नियोजित शहर था।
  •  यह उकृष्ट प्रशासनिक, आवासीय और धार्मिक भवनों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसमें महलों, सार्वजनिक भवनों, मस्जिदों और दरबार, सेना, राजा के सेवकों और एक पूरे शहर के रहने के क्षेत्र शामिल थे।
  •  इसे "जीत के शहर" के रूप में जाना जाता है. जिसे मुगल सम्राट अकबर (1556-1605 ई.) द्वारा राजधानी बनाया गया तथा इसका निर्माण 1571 और 1573 के बीच किया गया था।

29. भारत में लोदी वंश का संस्थापक कौन था? [RRC NWR जयपुर GDCE ALP परीक्षा 22.07.2023 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) बहलोल लोदी
Solution:लोदी राजवंश एक अफगान राजवंश था जिसने 1451 से 1526 तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया था
  • 19 अप्रैल, 1451 को बहलुल खान (बहलोल लोदी) पहले लोदी शासक के रूप में दिल्ली की गद्दी पर बैठा और सैय्यद वंश का शासन समाप्त हो गया।
  • 1526 में इब्राहिम लोदी पानीपत की लड़ाई में हार गया। इससे लोदी वंश का अंत हुआ और भारत में मुगल साम्राज्य का उदय हुला।