अनुसूचित जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 20

1. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति मध्य प्रदेश में है? [M.P.P.C.S. (Pre), (Spl.), 2004]

Correct Answer: (c) भील
Solution:2011 की जनगणनानुसार, भील जनजातीय समूह जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है। यह जनजाति मध्य प्रदेश के मुख्यतः पश्चिमी क्षेत्र धार, झाबुआ और पश्चिमी निमाड़ जिलों में निवास करती है।

2. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश की कौन-सी जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) भील
Solution:2011 की जनगणनानुसार, भील जनजातीय समूह जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है। यह जनजाति मध्य प्रदेश के मुख्यतः पश्चिमी क्षेत्र धार, झाबुआ और पश्चिमी निमाड़ जिलों में निवास करती है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजातियां मध्य प्रदेश में पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (e) b & d
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार कुल 46 जनजाति अथवा जनजातीय समूह मध्य प्रदेश राज्य में अधिसूचित हैं, जिनमें बैगा, सहरिया, गोंड, कोल, खारिया, माड़िया, उरांव, भील, मुंडा, अगरिया, भुजिया, हल्बा इत्यादि जनजातियां शामिल हैं। विकल्प में दी गई केवल संथाल एवं हो जनजातियां मध्य प्रदेश में नहीं पाई जाती हैं। अतः विकल्प (b) एवं (d) दोनों सत्य हैं। पुराने आंकड़े अब अप्रासंगिक हो गए हैं।

4. म.प्र. की सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1990]

Correct Answer: (b) भील
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में भील समूह के जनजातियों की जनसंख्या 59,93,921, गोंड समूह के जनजातियों की जनसंख्या 50,93,124, बैगा जनजातियों की जनसंख्या 4,14,526 है, जबकि कोरबा जनजाति के आंकड़े मध्य प्रदेश नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत प्रदर्शित हैं। अतः मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जनजातीय समूह भील होगा।

5. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पाई जाने वाली जनजाति कौन-सी है? [M.P.P.C.S (Pre),2020]

Correct Answer: (c) भील
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पाई जाने वाली जनजाति भील है।

6. निम्नलिखित जनजातियों को उनके स्थानों से सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1995]

List-IList-II
(A) मंडला1. कोरकू
(B) झाबुआ2. माड़िया
(C) जबलपुर3. भील
(D) बैतूल4. बैगा

कूट:

ABCD
(a)4321
(b)3412
(c)2341
(d)1234
Correct Answer: (a)
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

List-IList-II
 मंडला बैगा
 झाबुआ भील
 जबलपुर माड़िया
 बैतूल कोरकू

7. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

जनजातिउपजाति
(a) गोंडअगरिया
(b) बैगाबिंझवार
(c) भारियापटलिया
(d) कोरकूमहार
Correct Answer: (e) c & d
Solution:गोंड जनजाति की उपजातियां हैं- परधान, अगरिया, ओझा, नगारची, सोलहास। बैगा जनजाति की उपजातियां हैं- बिंझवार, नरोटिया (नहार), भारोतिया, राममैना, कटमैना, दुधमैना, कोडवान (कुंडी), गोंडमैना, कुरका बैगा, सावत बैगा, जबकि 'पटलिया भील जनजाति की उपजाति है तथा 'महार' अनुसूचित जाति है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) तथा (d) को माना है।

8. निम्नलिखित में से किस जिले में बैगा विकास अभिकरण नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) रायसेन
Solution:बैगा विकास अभिकरण के प्रमुख जिले हैं-उमरिया, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, शहडोल एवं डिंडोरी। ध्यातव्य है कि मध्य प्रदेश का रायसेन जिला बैगा विकास अभिकरण से संबंधित नहीं है।

9. मध्य प्रदेश में निम्नलिखित में से कौन-सी अनुसूचित जनजाति पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (c) माड़िया
Solution:माड़िया जनजाति मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला एवं सीधी जिले में पाई जाती है।

10. आदिम जनजाति कोरकू मध्य प्रदेश के किन जिलों में मुख्यतः पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) दक्षिण के जिले
Solution:कोरकू, मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजाति है। अधिकांश कोरकू जनजाति के लोग नर्मदापुरम, पश्चिमी सतपुड़ा, पूर्वी निमाड़, बैतूल, छिंदवाड़ा, दक्षिण बरार के मैदान तक बसे हैं।