अनुसूचित जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 20

11. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

सूची-Iसूची-II
(A) घोटुल1. भील जनजाति
(B) भगोरिया हाट2. बस्तर की मुड़िया जनजाति
(C) बेवार3. बैगा चक के बैगाओं द्वारा की जाने वाली परंपरागत चलित खेती
(D) कर्मा4. पूर्वी मध्य प्रदेश की जनजातियों में प्रचलित नृत्य और लोकगीत

कूट :

ABCD
(a)1243
(b)2143
(c)3412
(d)4321
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
घोटुलयुवा गृह की प्रथा; बस्तर की मुड़िया जनजाति में प्रचलित)
भगोरिया हाटभील जनजाति
बेवारबैगा जनजातियों की मान्यता है कि हल चलाने से धरती माता की छाती पर घाव हो जाता है, अतः ये बेवार कृषि करते हैं
कर्मापूर्वी मध्य प्रदेश की जनजातियों में प्रचलित नृत्य एवं लोकगीत है

12. निम्नलिखित में से किस जनजाति को आदर के साथ 'खुटिया पटेल' के रूप में संबोधित किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) सहरिया
Solution:सहरिया जनजाति को आदर के साथ 'खुटिया पटेल' के रूप में संबोधित किया जाता है। सहरिया जनजाति मध्य प्रदेश में तीन विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल है।

13. टंट्या भील का वास्तविक नाम क्या था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (e) a & d
Solution:टंट्या आदिवासी भील समुदाय के सदस्य थे, उनका वास्तविक नाम टंड्रा था। साधारण जनता में वे 'टांटिया मामा' के नाम से मशहूर थे। अंग्रेजों ने उन्हें 'आदिवासियों का रॉबिनहुड' से संबोधित किया। 'गुरिल्ला युद्ध' में उन्हें महारथ हासिल थी। म.प्र. लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) तथा (d) दोनों माना है।

14. भगोरिया हाट का संबंध किससे है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) झाबुआ
Solution:'भगोरिया हाट' मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भील जनजाति के लोगों द्वारा होली के आस-पास मनाया जाने वाला मेला है। इस मेले में भील जनजाति के युवक-युवतियां अपने जीवन-साथी का चुनाव करते हैं।

15. दीवार पर मिट्टी से बनाई जाने वाली 'नोहडोरा' अलंकरण किस जनजाति की विशेषता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) गोंड
Solution:दीवार पर मिट्टी से बनाई जाने वाली 'नोहडोरा' अलंकरण गोंड जनजाति की विशेषता है।

16. श्रीमती दुर्गाबाई व्याम किस जनजातीय कला से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) गोंड शैली
Solution:श्रीमती दुर्गाबाई व्याम भारतीय आदिवासी महिला कलाकार हैं। दुर्गाबाई जनजातीय कला की गोंड शैली में काम करती हैं। दुर्गाबाई को वर्ष 2022 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

17. घोटुल प्रथा क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (a) संयुक्त आवास जिसमें लड़के-लड़कियां एक साथ रहते हों
Solution:घोटुल एक विचित्र संस्था है, जिसका प्रारंभ 'लिंगोपेन' नामक लिंग देवता से माना जाता है। खासतौर पर अविवाहित मुड़िया जनजाति के लड़के और लड़कियों का यह 'मिलन घर' जैसा होता है, इसे 'कुंवारों का राज्य' कहा जाता है।

18. गौर नृत्य किस जनजाति से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994, 2014]

Correct Answer: (b) मुड़िया
Solution:गौर नृत्य, दक्षिणी बस्तर की मुड़िया जनजाति द्वारा किया जाता है।

19. कौन-सी जनजाति 'लोहासूर' को अपना देवता मानती है? [M.P. P.C.S (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) अगरिया
Solution:लोहासूर, अगरिया जनजाति के देवता हैं। लोहासूर देवता का निवास धधकती हुई भट्टियों में माना जाता है। अगरिया जनजाति मध्य प्रदेश के मंडला और शहडोल जिले में पाई जाती है।

20. 'बूढ़ादेव' मध्य प्रदेश की किस जनजाति के प्रमुख देवता है? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre), 2004]

Correct Answer: (d) बैगा
Solution:बैगा जनजाति द्रविड़ समूह की एक पिछड़ी जनजाति है। इसके प्रमुख देवता 'बूढ़ादेव' (मान्यता के अनुसार वे साल वृक्ष पर रहते हैं) हैं।