ऐतिहासिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 42

21. 'बोधन दौआ' किसका सेनापति था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) शाहगढ़ के राजा बखतबली का
Solution:'बोधन दौआ' शाहगढ़ के राजा बखतबली का सेनापति था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे बखतबली शाह जूदेव का राज्य शाहगढ़ से गढ़ाकोटा, मालथौन तक विस्तृत था।

22. गूजरी महल किसने बनवाया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) मानसिंह
Solution:ग्वालियर में स्थित गूजरी महल भारत के प्रसिद्ध पुरातात्विक संग्रहालयों में से एक है। इसका निर्माण राजा मानसिंह ने अपनी पत्नी मृगनयनी के लिए करवाया था, जो एक गूजर राजकुमारी थी। अतः इस महल का नाम गूजरी महल पड़ा। वर्ष 1922 में पुरातात्विक विभाग द्वारा इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया। गूजरी महल संग्रहालय की मूर्तियों में प्रसिद्ध शालभंजिका यक्षी, त्रिमूर्ति नटराज, अर्द्धनारीश्वर और यमराज शामिल हैं। यहां 15वीं शताब्दी के महान संगीतकार तानसेन के जीवन से संबंधित प्रमाण भी हैं।

23. मध्य प्रदेश का ऐसा पर्यटन स्थल, जो अपने मंदिरों के लिए प्रख्यात है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1995, 1999]

Correct Answer: (d) कहीं नहीं
Solution:बाघ और उदयगिरि गुफा कला के लिए तथा मांडू अपने हिंडोला महल एवं जहाज महल के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से कोई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नहीं है, जबकि खजुराहो अपने भव्य मंदिरों के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

24. विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का कौन-सा पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) खजुराहो
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदारिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी, देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक हैं एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं। यह दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है।

25. खजुराहो के मंदिर___________जिले में स्थित हैं। [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) छतरपुर
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदारिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी, देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक हैं एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं। यह दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है।

26. मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल का नाम बताएं, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है और दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है। [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (c) खजुराहो
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदारिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी, देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक हैं एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं। यह दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है।

27. खजुराहो के मंदिर को बनाने वाले कौन-से परिवार के राजा थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (a) चंदेल
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदारिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी, देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक हैं एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं। यह दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है।

28. कौन-सा पर्यटन स्थल 'मूर्तिकला का तीर्थ' कहलाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) खजुराहो
Solution:खुजराहो पत्थरों पर तराशी गई सुंदर कला की नगरी है। यहां के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल शासकों द्वारा 950-1050 ई. के मध्य करवाया गया। ये मंदिर मध्ययुगीन भारत की शिल्प एवं वास्तुकला के सर्वोत्कृष्ट नमूने हैं। मंदिरों की दीवारों पर देवताओं एवं मानवों की आकृतियों का अंकन भव्य है। खजुराहो के मंदिरों को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1986 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।

29. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) सांची
Solution:भारत का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप मध्य प्रदेश के सांची में अवस्थित है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। सांची को पूर्व में काकणाय, काकणादबोट, बोट श्रीपर्वत आदि नामों से जाना जाता था।

30. सोनगिरि के प्रसिद्ध जैन मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (c) दतिया
Solution:सोनगिरि जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित है, यहां 100 से अधिक मंदिर हैं।