कवि/लेखक तथा उनकी कृतियां (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 9

1. 'जरा याद करो कुरबानी' गाने के रचयिता कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) प्रदीप
Solution:'जरा याद करो कुरबानी' गीत के रचयिता कवि प्रदीप थे। इनका मूल नाम रामचंद्र नारायण द्विवेदी था। इन्हें वर्ष 1997 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2. कौन-सा साहित्यकार मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) धर्मवीर भारती
Solution:धर्मवीर भारती मध्य प्रदेश से नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से संबद्ध हैं। धर्मवीर भारती (25 दिसंबर, 1926 से 4 सितंबर, 1997) का जन्म इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। शरद जोशी (21 मई, 1931 से 5 सितंबर, 1991) का जन्म उज्जैन (म.प्र.), प्रभाकर माचवे (1917 से 1991) का जन्म ग्वालियर (म.प्र.) तथा हरिशंकर परसाई का जन्म 22 अगस्त, 1924 को होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) (म.प्र.) तथा मृत्यु 10 अगस्त, 1995 को जबलपुर में हुई थी।

3. 'मुकुल' किसकी प्रसिद्ध साहित्यिक रचना है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) सुभद्रा कुमारी चौहान
Solution:'मुकुल' सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित कविता संग्रह है। इस रचना पर इन्हें सेकसरिया पुरस्कार प्राप्त हुआ। 'त्रिधारा', 'बिखरे मोती' और 'झांसी की रानी' आदि इनकी प्रसिद्ध रचना है।

4. रश्मिरेखा नामक पुस्तक का लेखक कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
Solution:हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' का जन्म 1897 ई. में ग्वालियर राज्य के भयाना नामक ग्राम में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएं हैं- 'कुमकुम', 'अपलक', 'क्वासि 'उर्मिला', 'रश्मिरेखा', 'हम विषपायी जनम के' एवं 'विनोबा-स्तवन।

5. भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म-स्थान था- [M.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) होशंगाबाद
Solution:भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (वर्तमान में नर्मदापुरम) जिले में 29 मार्च, 1913 को हुआ था। ये हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे।

6. निम्न में से कौन-सा संस्कृत कवि मध्य प्रदेश का नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) कल्हण
Solution:भवभूति, मंडल मिश्र तथा कालिदास मध्य प्रदेश से संबंधित हैं, जबकि कल्हण कश्मीर के संस्कृत कवि थे। कश्मीरी कवि कल्हण एवं उनके ग्रंथ राजतरंगिणी का ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्व है।

7. कालिदास के किस ग्रंथ में अमरकंटक के सौंदर्य का चित्रण किया गया है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) मेघदूतम्
Solution:कालिदास की अमर कृति मेघदूतम् से नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के सौंदर्य का बहुत ही मार्मिक चित्रण प्राप्त होता है। सम्प्रति कथा में शापित यक्ष द्वारा अपनी प्रियतमा (यक्षिणी) को प्रणय संदेश भेजने के लिए मेघ को माध्यम बनाया गया है। यक्ष द्वारा मेघ के लिए यात्रा वृत्तांत में उक्त स्थल का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग आता है।

8. राष्ट्रीय कवि बालकवि वैरागी का वास्तविक नाम क्या था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) नंदराम दास
Solution:राष्ट्रीय कवि बालकवि बैरागी का जन्म 10 फरवरी, 1931 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रामपुर गांव में हुआ था। इनके बचपन का नाम नंदराम दास था। ये राज्य सभा तथा लोक सभा दोनों के सदस्य रहे। 13 मई, 2018 को इनका निधन हो गया।

9. निम्न में से किस गायक का जन्म मध्य प्रदेश में नहीं हुआ? [M.P.P.C.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) उस्ताद अलाउद्दीन खां
Solution:मध्य प्रदेश में जन्म लेने वाले गायक हैं-तानसेन (ग्वालियर), उस्ताद हाफिज अली खां (ग्वालियर) तथा लता मंगेशकर (इंदौर)। उस्ताद अलाउद्दीन खां का जन्म 1862 ई. में बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था।