नदियां एवं जलप्रपात (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 28

11. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1998]

Correct Answer: (a) अमरकंटक
Solution:नर्मदा नदी शहडोल जिले में विंध्याचल पर्वत श्रेणी की मैकाल पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी अमरकंटक (1057 मी. ऊंची) से निकलकर भड़ौच के निकट खंभात की खाड़ी में गिरती है।

12. निम्न में से कौन-सी नदी मध्य प्रदेश में नहीं बहती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) कृष्णा
Solution:निर्दिष्ट विकल्पों में कृष्णा नदी ही ऐसी नदी है, जो मध्य प्रदेश से संबंधित नहीं है। इसका उद्गम स्थान महाबलेश्वर के निकट सह्याद्रि पर्वत श्रेणी है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां तुंगभद्रा एवं भीमा हैं। महानदी, नर्मदा एवं ताप्ती नदी का बेसिन क्षेत्र मध्य प्रदेश से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि महानदी का बेसिन क्षेत्र भले ही मध्य प्रदेश में पड़ता है, परंतु यह नदी (छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद) अब मध्य प्रदेश से प्रवाहित नहीं होती है।

13. नर्मदा नदी की मध्य प्रदेश में कुल लंबाई है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) 1077 किमी.
Solution:नर्मदा नदी की मध्य प्रदेश में कुल लंबाई 1077 किमी. है। यह नदी मध्य प्रदेश में शहडोल, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा एवं खरगौन जिलों से होकर बहती है। इसके बाद लगभग 74 किमी. तक महाराष्ट्र को स्पर्श करती हुई बहती है, जिसमें यह लगभग 34 किमी. तक मध्य प्रदेश के साथ और लगभग 40 किमी. तक गुजरात के साथ महाराष्ट्र की सीमाएं बनाती है, गुजरात में इसकी लंबाई लगभग 161 किमी. है।

14. मध्य प्रदेश की कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) महानदी
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश की महानदी बंगाल की खाड़ी में गिरती थी, परंतु अब यह छत्तीसगढ़ की नदी है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

15. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश की कौन-सी नदी तीन राज्यों में प्रवाहित होती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) माही
Solution:माही नदी भारत की पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख अंतरराज्यीय नदियों में से एक है, जो खंभात की खाड़ी में गिरती है। यह बेसिन उत्तर और उत्तर-पश्चिम में अरावली पहाड़ियों से, पूर्व में चंबल बेसिन से अलग होने वाली पर्वतमाला से, दक्षिण में विंध्य से और पश्चिम में खंभात की खाड़ी से घिरा है। माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर गांव के पास निकलती है। प्रारंभ में यह नदी मध्य प्रदेश के धार और झाबुआ जिलों से होकर उत्तर की ओर बहती है और फिर बाईं ओर मुड़ती है और मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से होकर गुजरती है, फिर उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ती है, यह राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करती है और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में बहती है और उसके बाद पंचमहल (गुजरात) में प्रवेश करती है और फिर गुजरात के खेड़ा जिले से होकर उसी दिशा में बहती हुई अंत में अरब सागर में खंभात की खाड़ी में गिर जाती है।

16. नर्मदा और ताप्ती के अतिरिक्त मध्य प्रदेश की नदियां- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) दूसरी नदियों में मिल जाती हैं।
Solution:नर्मदा और ताप्ती के अतिरिक्त मध्य प्रदेश की अन्य नदियां दूसरी नदियों में मिल जाती हैं। ध्यातव्य हो कि नर्मदा 1312 किमी. बहते हुए गुजरात की खंभात की खाड़ी में मिल जाती है एवं ताप्ती भी 724 किमी. प्रवाहित होने के बाद खंभात की खाड़ी में ही गिरती है।

17. मध्य प्रदेश की निम्नलिखित में से कौन-सी घाटी, अंश घाटी नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) सोन घाटी
Solution:सोन घाटी मध्य प्रदेश की भ्रंश घाटी नहीं है, जबकि नर्मदा, ताप्ती तथा चंबल घाटी भ्रंश घाटियां हैं।

18. मध्य प्रदेश में किस स्थान से 2 किलोमीटर के अंदर दो प्रमुष नदियों का उद्गम है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) अमरकंटक
Solution:सोन नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है। यह नदी विंध्याचल पर्वत की अमरकंटक की पहाड़ियों से नर्मदा नदी के उद्गम स्थल के समीप से निकलती है।

19. बाणसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) सोन
Solution:बाणसागर बांध एक बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना है, जो सोन नदी पर मध्य प्रदेश के गंगा बेसिन में स्थित है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा बांध नर्मदा नदी से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) गांधी सागर
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में गांधी सागर बांध का निर्माण चंबल नदी पर किया गया है। यह बांध मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवस्थित है। चंबल नदी पर तीन बड़े बांध बने हैं- गांधी सागर बांध (मध्य प्रदेश), जवाहर सागर बांध (राजस्थान) एवं महाराणा प्रताप बांध (राजस्थान)।