भौगोलिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 43

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश (विभाजन के बाद) का देश में कौन-सा स्थान है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) दूसरा
Solution:क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश अब देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य हो गया है। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (b) है।

2. विभाजन के बाद मध्य प्रदेश की सीमाएं कितने राज्यों से मिलती हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) पांच
Solution:मध्य प्रदेश के पड़ोसी पांच राज्य हैं- उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान एवं पश्चिम में गुजरात। विभाजन से पूर्व मध्य प्रदेश की सीमाएं 7 राज्यों से मिलती थीं, परंतु अब ये 5 प्रदेशों से ही जुड़ी है।

3. मध्य प्रदेश से किस राज्य की सीमा नहीं छूती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) झारखंड
Solution:मध्य प्रदेश के पड़ोसी पांच राज्य हैं- उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान एवं पश्चिम में गुजरात। विभाजन से पूर्व मध्य प्रदेश की सीमाएं 7 राज्यों से मिलती थीं, परंतु अब ये 5 प्रदेशों से ही जुड़ी है।

4. मध्य प्रदेश की सीमा कितने प्रदेशों से जुड़ी हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) 7
Solution:मध्य प्रदेश के पड़ोसी पांच राज्य हैं- उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान एवं पश्चिम में गुजरात। विभाजन से पूर्व मध्य प्रदेश की सीमाएं 7 राज्यों से मिलती थीं, परंतु अब ये 5 प्रदेशों से ही जुड़ी है।

5. मध्य प्रदेश का कौन-सा जिला गुजरात और राजस्थान राज्यों की सीमाओं को छूता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) झाबुआ
Solution:झाबुआ जिला गुजरात और राजस्थान की सीमाओं को छूता है। रतलाम तथा मंदसौर, राजस्थान को तथा अलीराजपुर, गुजरात राज्य की सीमाओं को छूता है।

6. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश के किस जिले की सीमा उत्तर प्रदेश को स्पर्श नहीं करती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) श्योपुर
Solution:श्योपुर, उत्तर प्रदेश से स्पर्श नहीं करता है, जबकि भिंड, सतना तथा शिवपुरी जिले उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करते हैं।

7. मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) 4.43 लाख वर्ग किलोमीटर
Solution:प्रश्नकाल में संयुक्त मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 443436 वर्ग किमी. था। विभाजित मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 308000 वर्ग किमी. है, जो कि देश के कुल क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

8. सीधी एवं झाबुआ में सूर्योदय के समय पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (c) सीधी में सूर्योदय 1/2 घंटे पहले होगा
Solution:सीधी का देशांतर 81.88°E एवं झाबुआ का 74.36°E है। इस प्रकार म.प्र. के दोनों जिलों में 7.52° देशांतर का अंतर है। 1° देशांतर पर 4 मिनट का समय लगता है। अतः झाबुआ एवं सीधी के समय में 30 मिनट का अंतर होगा। सीधी मध्य प्रदेश के पूर्वी छोर पर, जबकि झाबुआ मध्य प्रदेश के पश्चिमी छोर पर अवस्थित है। अतः सीधी में सूर्योदय 30 मिनट पहले होगा।

9. मध्य प्रदेश के किस जिले से कर्क रेखा नहीं गुजरती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) इंदौर
Solution:'कर्क रेखा' मध्य प्रदेश के चौदह जिलों से होकर गुजरती है। वे हैं-रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा (पूर्व में शाजापुर), राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल, जबकि इंदौर से होकर नहीं गुजरती है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, ये राज्य हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

10. मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहर कौन-से हैं, जो कर्क रेखा के सबसे अधिक समीप हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1998]

Correct Answer: (c) उज्जैन, रतलाम, रायसेन
Solution:मध्य प्रदेश में कर्क रेखा जिन जिलो के अत्यंत नजदीक से गुजरती है, वे हैं- शहडोल, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, आगर-मालवा (पूर्व में शाजापुर), उज्जैन एवं रतलाम। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) होगा।