विविध (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 44

1. विमुक्त जाति दिवस मध्य प्रदेश में किस दिनांक को मनाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) 31 अगस्त
Solution:भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ, परंतु देश की घुमंतू जातियों का दर्जा तब भी कानूनी रूप से गुलाम का ही बना रहा है। घुमंतू जातियों के इन लोगों हेतु भारत सरकार ने 31 अगस्त, 1952 को एक कानून बनाकर इन्हें स्वतंत्र घोषित किया फलस्वरूप इन जातियों के लोगों हेतु 31 अगस्त को विमुक्त दिवस कहा गया। अतः विकल्प (a) सत्य है।

2. चित्रकूट धार्मिक स्थल को किस एक अन्य नाम से भी पहचाना गया ? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) ब्रह्मपुरी
Solution:चित्रकूट धार्मिक स्थल को 'ब्रह्मपुरी' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस नगरी को ब्रह्मा जी ने बसाया था।

3. मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय किस शहर में अवस्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) भोपाल
Solution:मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में स्थित है। यह जनजातीय जीवन, देशज ज्ञान परंपरा और सौंदर्य बोध पर एकाग्र संग्रहालय है, जिसमें पांच दीर्घाएं संचालित हैं, जो क्रमशः जनजातीय जीवन, कलाबोध, देव लोक, छत्तीसगढ़ तथा जनजातीय बाल खेलों पर आधारित हैं।

4. भारत भवन कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:भारत भवन, मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है। इस भवन का उद्‌घाटन 13 फरवरी, 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी द्वारा किया गया था। यह एक विविध कला संग्रहालय है। इसकी स्थापना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। यह एक स्वायत्त संस्था है। इसमें आर्ट गैलरी, ललित कला संग्रह आदि विविध कला केंद्र शामिल है।

5. मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2021 के अंतर्गत कितने अशासकीय सदस्य हो सकते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) पांच
Solution:मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) अधिनियम, 2021 के अंतर्गत पांच अशासकीय सदस्य हो सकते हैं। इन पांच अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति ऐसे व्यक्तियों में से की जाएगी, जो पिछड़े वर्गों से संबंधित मामलों का ज्ञान रखते हों तथा उनके कार्य के लिए जाने जाते हों। इनमें से एक सदस्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में तथा एक अन्य सदस्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अध्यक्ष और कम-से-कम दो अन्य सदस्य पिछड़े वर्ग से संबंधित व्यक्ति होंगे और कम-से-कम एक सदस्य महिलाओं में से भी नियुक्त किया जाएगा।

6. भारत भवन का वास्तुविद् है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (a) चार्ल्स कोरिया
Solution:भोपाल के भारत भवन का डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुविद् चार्ल्स कोरिया थे।

7. मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी किस जिले को कहते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) सिंगरौली
Solution:खनिज संसाधनों की उपलब्धता, मुख्यतः कोयला एवं तापीय विद्युत परियोजनाओं के कारण मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद को 'मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी' कहा जाता है। साथ ही इसे 'भारत की ऊर्जा राजधानी' भी कहा जाता है।

8. मध्य प्रदेश में खेसारी दाल (लैथाइरस सैटाइवस) पर प्रतिबंध है, क्योंकि इसका कुप्रभाव निम्नलिखित पर होता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (d) निचले अंगों का संचालन
Solution:खेसारी दाल खाने से शरीर के निचले अंगों का संचालन कुप्रभावित होता है तथा इससे विकलांगता आ जाती है।

9. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1991]

सूची-1सूची-2
(A) भारत भवन1.जबलपुर
(B) भेड़ाघाट2. रीवा
(C) चचाई प्रपात3. मंडला
(D) कान्हा-किसली4. भोपाल

कूट :

ABCD
(a)2134
(b)4132
(c)1432
(d)4123

Correct Answer: (d)
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

List-IList-II
भारत भवनभोपाल
भेड़ाघाटजबलपुर
चचाई प्रपातरीवा
कान्हा-किसलीमंडला

10. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

सूची-Iसूची-II
(A) धुआंधार 1. मंदिर
(B) शिवपुरी2. जलप्रपात
(C) खजुराहो3. राष्ट्रीय उद्यान
(D) सांची4. स्तूप

कूट :

यह रहा आपकी दी गई जानकारी को तालिका (टेबल) स्वरूप में:

ABCD
(a)2341
(b)1234
(c)2314
(d)1243

 

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
(A) धुआंधारजलप्रपात
(B) शिवपुरीराष्ट्रीय उद्यान
(C) खजुराहोमंदिर
(D) सांचीस्तूप