विविध (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 44

41. आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी किस शहर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में स्थित है। यह राज्य के उच्च सेवाओं के लिए शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्था है। इसकी स्थापना 1966 ई. में मूलतः लालबहादुर शास्त्री लोक प्रशासन संस्थान की रूप में हुई थी। वर्ष 2001 में इसका नाम 'आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी' मध्य प्रदेश भोपाल कर दिया गया।

42. दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है। [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) (a) तथा (b) दोनों
Solution:दो या अधिक राज्यों के लिए एक संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है, यदि संबंधित राज्य इस संबंध में करार करते हैं और संसद विधि द्वारा संयुक्त राज्य लोक सेवा आयोग नियुक्त करता है।

43. इनमें से कौन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) पी.के. नोरोन्हा
Solution:एच.एस. कामथ मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव थे, जिनका कार्यकाल 1 नवंबर, 1956-24 नवंबर, 1963 था। आर.पी. नाइक 18 नवंबर, 1969-6 सितंबर, 1972 तक, बी.के. दुबे 6 मार्च, 1980-29 अक्टूबर, 1980 तक, आर.एस. खन्ना 30 सितंबर, 1989-31 मार्च, 1990 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। पी. के. नोरोन्हा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नहीं रहे, जबकि आर.पी. नोरोन्हा दो बार (25 नवंबर, 1963 अगस्त, 1968 तथा 6 सितंबर, 1972-14 मई, 1974 तक) मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार वीरा राणा (प्रदेश की दूसरी महिला) को दिया गया है।

44. निम्नलिखित दर्शनीय स्थानों को सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

स्थान विशेषता 
(A) उदयगिरि गुफाएं (1) प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
(B) भीमबेटका(2) शिलाओं को उत्खनित कर गढ़ी मूर्तियां, स्तंभ आदि
(C) बांधोगढ़(3) रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान
(D) चित्रकूट(4) राष्ट्रीय उद्यान

कूट :

ABCD
(a)3421
(b)1324
(c)4213
(d)2143
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
स्थान विशेषता 
(A) उदयगिरि गुफाएं(1) उत्खनित मूर्तियों के लिए
(B) भीमबेटका(2) प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
(C) बांधोगढ़(3) राष्ट्रीय उद्यान
(D) चित्रकूट(4) रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान