शिक्षा व्यवस्था (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 10

1. मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी (सागर) यूनिवर्सिटी की स्थापना का वर्ष क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) 1946
Solution:मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी (सागर) यूनिवर्सिटी की स्थापना डॉ. हरिसिंह गौर के द्वारा 18 जुलाई, 1946 को की गई। वर्ष 2009 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया।

2. संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) उज्जैन में
Solution:महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना उज्जैन (म.प्र.) में की गई है।

3. मध्य प्रदेश में पाठशालाओं (पूर्व-माध्यमिक, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक) की संख्या लगभग कितनी है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) 1,06,000
Solution:मध्य प्रदेश में वर्ष 2003-04 (सितंबर, 2003 की स्थिति) के अनुसार, पाठशालाओं की कुल संख्या 1,05,946 थी। जिसमें पूर्व-माध्यमिक/प्राथमिक की 66,648, माध्यमिक विद्यालयों की 30,592 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 8,706 थी। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (d) है। मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, मध्य प्रदेश में 62413 प्राथमिक, 45106 उच्च प्राथमिक, 8306 माध्यमिक और 9757 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं।

4. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना किस वर्ष हुई? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) 1957
Solution:लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में ग्वालियर में हुई थी। 21 सितंबर, 1995 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।

5. 'लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन' कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (a) ग्वालियर
Solution:लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में ग्वालियर में हुई थी। 21 सितंबर, 1995 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।

6. इंदिरा गांधी ट्राईबल विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) अमरकंटक
Solution:'इंदिरा गांधी ट्राईबल विश्वविद्यालय' अमरकंटक (मध्य प्रदेश) शहर में स्थित है। इसे भारत सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2007 के अंतर्गत बनाया गया था।

7. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं- [M.P.P.C.S. (Pre), 1991]

Correct Answer: (a) कुंवर महमूद अली खां
Solution:किसी भी राज्य विश्वविद्यालय का कुलाधिपति उस राज्य का राज्यपाल होता है। प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल कुंवर महमूद अली खां थे और यही गुरु घासीराम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे। वर्तमान में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत वर्ष 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय बन गया है। इसके कुलाधिपति प्रो. अशोक मोदक तथा कुलपति प्रो. अलोक कुमार चक्रवाल हैं।

8. खैरागढ़ किसके लिए प्रसिद्ध है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (d) संगीत विश्वविद्यालय
Solution:खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है। यहां पर इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी। इससे संपूर्ण भारत के अनेक महाविद्यालय संबद्ध हैं। खैरागढ़, अब छत्तीसगढ़ में है, जो राजनांदगांव में स्थित है।

9. मध्य प्रदेश का सबसे पुराना संगीत महाविद्यालय, 'माधव संगीत महाविद्यालय', कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) ग्वालियर
Solution:मध्य प्रदेश का सबसे पुराना संगीत महाविद्यालय, 'माधव संगीत महाविद्यालय' ग्वालियर में स्थित है।

10. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

सूची- 1

सूची - 2

(A) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (I.I.I.T.D.M.)

1. इंदौर

(B) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (I.I.I.T.M.)

2. भोपल

(C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Ι.Ι.Μ.)

3. जबलपुर

(D) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च (I.I.S.E.R.)

4. ग्वालियर

कूट :

ABCD
(a)3421
(b)3412
(c)4312
(d)4321
Correct Answer: (b)
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची- 1

सूची - 2

(A) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (I.I.I.T.D.M.)

जबलपुर

(B) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (I.I.I.T.M.)

ग्वालियर

(C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Ι.Ι.Μ.)

इंदौर

(D) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च (I.I.S.E.R.)

भोपाल