मराठा राज्य और संघ (UPPCS)

Total Questions: 42

1. मराठों के उत्कर्ष का निम्न में कौन-सा कारण सही है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त सभी
Solution:मराठों के उत्कर्ष के लिए उपर्युक्त सभी कारण सही हैं। मराठा शक्ति का उत्कर्ष किसी एक व्यक्ति या विशेष व्यक्ति समूह का कार्य न था; और न किसी विशेष समय में उत्पन्न हुई अस्थायी परिस्थितियों का ही परिणाम था। मराठा शक्ति के उदय का आधार महाराष्ट्र के संपूर्ण निवासी थे, जिन्होंने जाति, भाषा, धर्म, साहित्य और निवास-स्थान की एकता के आधार पर राष्ट्रीयता की भावना को जन्म दिया और उस राष्ट्रीयता को संगठित करने के लिए एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की इच्छा व्यक्त की। महाराष्ट्र की भौगोलिक परिस्थितियां भी मराठा शक्ति के उत्कर्ष में सहायक थीं। शिवाजी और अन्य मराठा नेताओं की उच्च नेतृत्व क्षमता भी इसमें भागीदार थी।

2. नीचे दिए गए मानचित्र पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1994]

चित्र में छायांकित क्षेत्र राज दर्शाता है-

Correct Answer: (d) मराठों का
Solution:उपर्युक्त मानचित्र का छायांकित भाग मराठों के राज्य एवं प्रभाव क्षेत्र को दर्शाता है।

3. शिवाजी ने मुगलों को किस युद्ध में हराया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (c) सलहार
Solution:शिवाजी ने 1672 ई. में सलहार के युद्ध में मुगलों को हराया था, शिवाजी का जन्म 1627 या 1630 ई. में शिवनेर के दुर्ग में हुआ था। शिवाजी ने 1674 ई. में राज्याभिषेक के बाद 'छत्रपति' की उपाधि धारण की। 1680 ई. में शिवाजी की मृत्यु हो गई।

4. शिवाजी का जन्म कब हुआ तथा कब उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) 1627, 1674
Solution:शिवाजी ने 1672 ई. में सलहार के युद्ध में मुगलों को हराया था, शिवाजी का जन्म 1627 या 1630 ई. में शिवनेर के दुर्ग में हुआ था। शिवाजी ने 1674 ई. में राज्याभिषेक के बाद 'छत्रपति' की उपाधि धारण की। 1680 ई. में शिवाजी की मृत्यु हो गई।

5. वह कौन सेनानायक था, जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था? [U.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) अफजल खां
Solution:बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में अफजल खां नामक अनुभवी एवं विश्वस्त सेनानायक को शिवाजी की महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए भेजा था; किंतु कूटनीतिज्ञ शिवाजी ने उसका वध कर दिया।

6. शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के समय कौन से नगर में कैद थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) आगरा
Solution:शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के समय आगरा नगर के जयपुर भवन में कैद (नजरबंद) थे। शिवाजी को औरंगजेब ने आगरा में 1666 ई. में कैद कर दिया था। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (b) होगा।

7. शिवाजी की राजधानी कहां पर थी? [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) रायगढ़
Solution:1674 ई. में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराया तथा 'छत्रपति' की उपाधि धारण की एवं 'रायगढ़' को अपनी राजधानी बनाई। उस युग के महान विद्वान बनारस के पंडित विश्वेश्वर भट्ट उर्फ 'गागाभट्ट' ने उन्हें क्षत्रिय घोषित करते हुए उनका राज्याभिषेक कराया।

8. शिवाजी की राजधानी कहां थी? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) रायगढ़
Solution:1674 ई. में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराया तथा 'छत्रपति' की उपाधि धारण की एवं 'रायगढ़' को अपनी राजधानी बनाई। उस युग के महान विद्वान बनारस के पंडित विश्वेश्वर भट्ट उर्फ 'गागाभट्ट' ने उन्हें क्षत्रिय घोषित करते हुए उनका राज्याभिषेक कराया।

9. शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक कहां पर हुआ था? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) रायगढ़
Solution:1674 ई. में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराया तथा 'छत्रपति' की उपाधि धारण की एवं 'रायगढ़' को अपनी राजधानी बनाई। उस युग के महान विद्वान बनारस के पंडित विश्वेश्वर भट्ट उर्फ 'गागाभट्ट' ने उन्हें क्षत्रिय घोषित करते हुए उनका राज्याभिषेक कराया।

10. शिवाजी के गुरु का नाम क्या था? [M.P.P.C.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) रामदास
Solution:शिवाजी के गुरु रामदास जी थे। इन्हें 'समर्थ रामदास' भी कहा जाता है। इनकी महत्वपूर्ण रचना 'दासबोध' में आध्यात्मिक जीवन के समन्वयवादी सिद्धांतों का वर्णन मिलता है। शिवाजी एवं मराठा साम्राज्य के उत्थान में महाराष्ट्र के संतों का उल्लेखनीय योगदान रहा है।