महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य (रेलवे गणित) Part-7Total Questions: 501. एक दुकानदार के पास एक कैन में 25 लीटर और दूसरे कैन में 45 लीटर तेल है। एक कंटेनर की अधिकतम क्षमता (लीटर में) जो किसी भी कंटेनर के तेल को सटीक संख्या में माप सकती है: [RRB NTPC 19/03/2021 (Morning)](a) 1 (b) 5(c) 9 (d) 3Correct Answer: (b) 5Solution:25 और 45 का HCF = 5इसलिए, एक कंटेनर की अधिकतम क्षमता = 5 लीटर।2. दो संख्याओं का LCM और HCF क्रमशः 2400 और 20 है। जब हम पहली संख्या को 8 से विभाजित करते हैं, तो भागफल 60 होता है। फिर दूसरी संख्या है: [RRB NTPC 19/03/2021 (Evening)](a) 300 (b) 600 (c) 400 (d) 100Correct Answer: (d) 100Solution:LCM = 2400, HCF = 20जब हम पहली संख्या को 8 से विभाजित करते हैं, तो भागफल 60 होता हैपहली संख्या = 8 × 60 = 480दो संख्याओं का गुणनफल = HCF × LCM480 × दूसरी संख्या = 20 × 2400दूसरी संख्या = (20 × 2400) / 480 = 1003. 7 का वह लघुत्तम गुणज क्या है जिसे 2,3,4,5 और 6 से विभाजित करने पर क्रमशः 1,2,3,4 और 5 शेष बचता है? [RRB NTPC 21/03/2021 (Evening)](a) 133 (b) 119 (c) 140 (d) 147Correct Answer: (d) 147Solution:2, 3, 4, 5, 6 का LCM = 60आवश्यक संख्या "60" का गुणज होनी चाहिए2 × 60 = 120जब हम 120 में से 1 घटाते हैं तो हम देख सकते हैं किजब हम 119 को 2, 3, 4, 5 और 6 से विभाजित करते हैं तो क्रमशः 1, 2, 3, 4 और 5 शेष बचता है।4. वह छोटी से छोटी संख्या कौन सी है जो एक पूर्ण वर्ग है और इसका गुणनखंड 3675 है? [RRB NTPC 27/03/2021 (Morning)](a) 11025 (b) 11055 (c) 11045 (d) 11035Correct Answer: (a) 11025 Solution:3675 का अभाज्य गुणनखंडन = 5 × 5 × 7 × 7 × 3पूर्ण वर्ग के लिए, एक और 3 होना चाहिए3675 × 3 = 110255. 4,5,9 और 12 से पूर्णतः विभाजित होने वाली सबसे छोटी पूर्ण वर्ग संख्या है [RRB NTPC 27/03/2021 (Evening)](a) 900 (b) 400 (c) 3600 (d) 2500Correct Answer: (a) 900 Solution:4, 5, 9 और 12 का LCM = 180विकल्प द्वारा ज्ञाने पर,900 / 180 = 5 अतः सबसे छोटी पूर्ण वर्ग संख्या जो 4, 5, 9 और 12 से पूर्णतः विभाज्य है = 9006. वह छोटी से छोटी संख्या, जिसे 18,30,40 और 45 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 7 शेष बचता है: [RRB NTPC 27/03/2021 (Evening)](a) 367 (b) 361 (c) 353 (d) 360Correct Answer: (a) 367 Solution:18, 30, 40 और 45 का LCM = 360सबसे छोटी संख्या = 360 + 7 = 3677. 30, 40, 45 का LCM है: [RRB NTPC 01/04/2021 (Morning)](a) 115 (b) 54000 (c) 5 (d) 360Correct Answer: (d) 360Solution:30, 40, 45 का LCM = 3608. यदि 12 और x का HCF और LCM क्रमशः 3 और 60 है, तो x = ______ है। [RRB NTPC 01/04/2021 (Evening)](a) 5 (b) 15(c) 3 (d) 60Correct Answer: (b) 15Solution:महत्तम समापवर्तक × लघुत्तम समापवर्तक = संख्याओं का गुणनफल3 × 60 = 12 × X X = 180 / 12 = 159. दो प्राकृत संख्याओं का LCM 1326 है और उनका HCF 3 है। यदि संख्याओं का अंतर 27 है, तो संख्याओं का योग ______ है। [RRB NTPC 01/04/2021 (Evening)](a) 140 (b) 117 (c) 129 (d) 125Correct Answer: (c) 129 Solution:माना संख्याएँ X और Y हैंLCM = 1326 और HCF = 3, X – Y = 27संख्याओं का गुणनफल = LCM × HCF= 1326 × 3 = 3978 X + Y = √(X – Y)² + 4XY= √(27)² + 4 × 3978 = √16641 = 12910. दो संख्याओं का LCM 315 है और उनका HCF 21 है, और संख्याओं का अंतर 42 है। संख्याओं का योग ______ है। [RRB NTPC 03/04/2021 (Morning)](a) 83 (b) 168(c) 105 (d) 63Correct Answer: (b) 168Solution:माना लीजिए कि संख्याएँ x और y हैंदो संख्याओं का गुणनफल = LCM × HCF⇒ xy = 315 × 21 = 6,615x – y = 42(x + y)² = (x – y)² + 4xy(x + y)² = 42² + 4 × 6615(x + y)² = 1764 + 26460(x + y)² = 28224x + y = 168Submit Quiz12345Next »