महत्वपूर्ण दशक, वर्ष एवं दिवस (रेलवे)

Total Questions: 14

11. भारत का पहला गणतंत्र दिवस इनमें से किस वर्ष में मनाया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) 1950
Solution:

भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।
इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ, जिससे देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में इसलिए चुना गया था क्योंकि इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1930 में अपने अधिवेशन में पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्व-शासन) की घोषणा की थी।
• आधुनिक भारत के प्रमुख ऐतिहासिक दिन
- 1925: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
- 1932: भारतीय वायु सेना की स्थापना।
- 1939: सुभाष चंद्र बोस द्वारा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन।
- 1947 (15 अगस्त): भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली।
- 1947: रेडक्लिफ रेखा (भारत-पाक सीमा) की घोषणा।
- 1948: लॉर्ड माउंटबेटन का गवर्नर-जनरल पद से इस्तीफा।
- 1950 (26 जनवरी): भारत एक गणतंत्र बना (गणतंत्र दिवस)।
- 1952: राज्यसभा की पहली बैठक।
- 1971: भारत-पाक युद्ध (बांग्लादेश मुक्ति)।
- 1974: भारत दुनिया का 6वां परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना (पोखरण-I)।
- 2008: चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण (पहला भारतीय चंद्र मिशन)।

12. किस भारतीय राष्ट्रवादी की जयंती को प्रति वर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
Solution:

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को आधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस ('शौर्य दिवस') के रूप में जाना जाता है।
यह प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
• नेताजी जयंती को उनकी 124वीं जयंती पर 2021 में पहली बार पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया था।
• लाला लाजपत राय पंजाब केसरी (पंजाब का शेर) के नाम से जाना जाता है।
• साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाहौर में पुलिस लाठीचार्ज (30 अक्टूबर 1928) से लगी चोटों के कारण, 17 नवंबर 1928 को उनकी मृत्यु हो गई।
• 1921 में लाहौर में 'सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसाइटी' (लोक सेवक मंडल) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य समाज सेवा और शिक्षा था।
• उन्होंने समाचार 'वंदे मातरम' (उर्दू दैनिक) और 'आर्य गजट' पत्र शुरू किए।

13. 2022 में उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा शुरू किए गए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का नाम क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (3) उपभोक्ता अधिकार सप्ताह
Solution:

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 14 मार्च, 2022 को "उपभोक्ता अधिकारिता सप्ताह" की शुरुआत की है।
• उद्देश्यः आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास की जांनकरी लोगो तक पहुंचाने हेतु।
• उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019, 20 जुलाई 2020 को लागू हुआ।
• "मांग का नियम" (Law of Demand) कहता है कीमत बढ़ने पर मांग घटती है।
• राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस जो भारत में हर साल 24 दिसंबर को मनाया जाता है और विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस जो 15 मार्च को मनाया जाता है।

14. 2 फरवरी 2022 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया गया था। इस वर्ष की विषय वस्तु (थीम) क्या थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर (Wetland's action for people and nature)
Solution:

विश्व आर्द्रभूमि दिवस (2 फरवरी) के 2022 संस्करण का विषय "वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर" है।
• यह उन कार्रवाइयों के महत्व पर प्रकाश डालता है जो यह सुनिश्चित करती हैं कि आर्द्रभूमियों का संरक्षण और सतत उपयोग किया जाना चाहिए है।
• 'वर्ल्ड वेटलैंड्स डे' वेटलैंड्स पर कन्वेंशन (रामसर कन्वेंशन) की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसे 1971 में रामसर, (ईरान) में एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के रूप में अपनाया गया था।