महाद्वीप

Total Questions: 16

11. निम्न में से किस महाद्वीप में सबसे अधिक देश हैं? [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) अफ्रीका
Solution:प्रत्येक महाद्वीप में देशों की संख्या निम्नवत है-

अफ्रीका - 54

यूरोप- 49

एशिया- 48

उत्तरी अमेरिका-23

दक्षिणी अमेरिका-12

ओशिनिया-14

12. निम्नलिखित में से कौन महाद्वीप क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा है? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994 U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) अफ्रीका
Solution:उत्तर-(b) विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं, जिनमें से एशिया क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। इसका क्षेत्रफल 445,68,500 वर्ग किमी. है। अन्य के क्षेत्रफल इस प्रकार हैं-

अफ्रीका -30,065,000 वर्ग किमी.
उत्तरी अमेरिका -24,473,000 वर्ग किमी.
दक्षिणी अमेरिका -17,819,000 वर्ग किमी.
अंटार्कटिका -14,200,000 वर्ग किमी.
यूरोप -9,948,000 वर्ग किमी.
ऑस्ट्रेलिया -7,741,220 वर्ग किमी.
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है। उपर्युक्त प्रश्न में एशिया न दिए जाने के कारण सही उत्तर विकल्प (b) होगा।

13. पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र की अपनी-अपनी प्रतिशतता के अवरोही क्रम में नीचे दिए गए महाद्वीपों का सही अनुक्रम कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) अफ्रीका-उत्तरी अमेरिका-दक्षिणी अमेरिका-यूरोप
Solution:फिलिप्स एटलस के अनुसार, विकल्पों में प्रस्तुत महाद्वीपों के भूमि क्षेत्र का पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र में प्रतिशत इस प्रकार हैं-

अफ्रीका - 20.3%
उत्तरी अमेरिका - 16.2%
दक्षिणी अमेरिका - 11.8%
यूरोप - 6.8%

14. निम्नांकित महाद्वीपों में किसमें प्रति व्यक्ति भूमि सर्वाधिक है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रेलिया
Solution:'विश्व बैंक के आंकड़ों' के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रति व्यक्ति भूमि सर्वाधिक है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा महाद्वीप संसार में सर्वाधिक माध्य ऊंचाई वाला है? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) दक्षिणी ध्रुव (अंटार्कटिका)
Solution:अंटार्कटिका सभी महाद्वीपों में सर्वाधिक माध्य ऊंचाई वाला महाद्वीप है।

16. दिए गए मानचित्र में 1, 2, 3 और 4 से चिह्नित भौतिक क्षेत्र क्रमशः [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) एंडीज, ब्राजीलियन शील्ड, गुयाना उच्च भूमि और अमेजन बेसिन
Solution:दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के दिए गए भौतिक मानचित्र को देखने से उपर्युक्त मानचित्र में 1, 2, 3 और 4 से चिह्नित भौतिक क्षेत्र इस प्रकार हैं-

1. एंडीज पर्वत श्रेणी;
2. ब्राजीलियन शील्ड;
3. गुयाना उच्च भूमि और
4. अमेजन बेसिन
अतः स्पष्ट है कि सही उत्तर विकल्प (a) है।