महिला सुपरवाइजर (महिला एवं बाल विकास विभाग) 2017 – प्रथम पालीTotal Questions: 1001. इनमें से कौन सा रासायनिक समीकरण संतुलित है?(1) CH₄ + 2O₂ → CO₂ + H₂O(2) CH₄ + O₂ → 2CO₂ + 2H₂O(3) CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O(4) CH₄ + O₂ → CO₂ + H₂OCorrect Answer: (3) CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂OSolution:CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O2. मोहन सिंह मंडार ने किस मुगल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया?(1) अकबर(2) औरंगजेब(3) शाहजहाँ(4) बाबरCorrect Answer: (4) बाबरSolution:1530 ई. में बाबर के सरहिंद इलाके को कैथल के मोहन सिंह मंडार नामक राजपूत ने लूटा। तब बाबर ने गुस्से में तीन हजार घुड़सवारो के साथ अली कुली हमदानी को कैथल परगना में ठाकुर मोहन सिंह मंडार के गाँव भेजा था।3. पिता की उम्र बेटे की उम्र से छह गुना अधिक है। चार वर्ष बाद पिता की उम्र बेटे की उम्र से चार गुना होगी। इस वर्ष पिता और बेटे की उम्र वर्ष में लगभग कितनी है?(1) 5 और 30(2) 3 और 18(3) 6 और 36(4) 8 और 48Correct Answer: (3) 6 और 36Solution:माना कि पुत्र की आयु = x वर्षपिता की आयु = 6x वर्षचार वर्ष बाद,पुत्र की आयु = x + 4 वर्षपिता की आयु = 6x + 4 वर्षप्रश्न से,6x + 4 = (x + 4) 4⇒ 6x + 4 = 4x + 16⇒ 2x = 12⇒ x = 6 वर्षपुत्र की आयु = 6 वर्षपिता की आयु = 6 × 6 = 36 वर्ष4. बन्दा बहादुर ने किस गुरु के कहने पर सन्यास छोड़कर युद्ध किए?(1) गुरु तेग बहादुर(2) गुरु अर्जुनदेव(3) गुरु गोविंद सिंह(4) गुरु नानक देवCorrect Answer: (3) गुरु गोविंद सिंहSolution:गुरु गोविन्द सिंह के कहने पर बन्दा बहादुर ने संयासी जीवन छोड़कर युद्ध किया। उनके शिष्य उसे सच्चा बादशाह अथवा सच्चा सम्राट कहते थे।5. इनमें से कौन-सी अभाज्य संख्या नहीं है?(1) 31(2) 61(3) 71(4) 91Correct Answer: (4) 91Solution:जिस पूर्ण संख्या के केवल दो गुणनखण्ड हो, उसे अभाज्य संख्या कहते हैं।जैसे-2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71, 73, 79, 83, 89, 97 आदि।6. हरियाणा की राज्यभाषा कौन-सी है?(1) उर्दू(2) अंग्रेजी(3) पंजाबी(4) हिन्दीCorrect Answer: (4) हिन्दीSolution:हरियाणा राज्य का गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ था। हरियाणा की राजभाषा हिन्दी है हालांकि पंजाबी को अतिरिक्त राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। हरियाणा भारत का 17वाँ राज्य बना।7. 9 प्रतिशत के साधारण ब्याज दर पर छह महीने की अवधि में कितनी धनराशि का ब्याज 270 रुपए होगा?(1) 5,000 रुपए(2) 6,000 रुपए(3) 8,000 रुपए(4) 10,000 रुपएCorrect Answer: (2) 6,000 रुपएSolution:ब्याज = 270 रु.दर = 9 %समय = 6 / 21 = 1 / 2 = वर्ष8. इनमें से कौन से सम्मिश्रण प्रतिक्रिया है?(1) 2Mg + O₂ → 2MgO(2) CaCO₂ → CaO + CO₂(3) Zn + HCl → ZnCl₂ + H₂(4) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂Correct Answer: (1) 2Mg + O₂ → 2MgOSolution:2Mg + O₂ → 2MgO9. जेलवासियों के बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए किस सरकार ने योजना बनाई है?(1) हरियाणा(2) केरल(3) दिल्ली(4) गुजरातCorrect Answer: (3) दिल्लीSolution:जेलवासियों के बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने योजना बनाई, जिसमें बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर ध्यान दिया जाएगा।10. लोक गाथा 'आल्हा' में किस रस की प्रधानता है?(1) वीर रस(2) करूण रस(3) शान्त रस(4) हास्य रसCorrect Answer: (1) वीर रसSolution:लोकगाथा 'आल्हा' में वीर रस की प्रधानता होती है। रस नौ प्रकार के होते हैं- (1) शृंगार रस, (2) हास्य रस, (3) करुण रस, (4) रौद्र रस, (5) वीर रस, (6) भयानक रस, (7) वीभत्स रस, (8) अद्भुत रस, (9) शान्त रस।Submit Quiz12345678910Next »