महिला सुपरवाइजर (महिला एवं बाल विकास विभाग) परीक्षा सितम्बर 2017 द्वितीय पालीTotal Questions: 10011. 1360 रुपए A, B, C में इस तरह से 2 बाँटे जाते हैं कि A को B से 2/3 गुना मिले तथा B को C का 1/4 गुना मिले, तो B को क्या मिलेगा?(1) 300 रुपए(2) 120 रुपए(3) 240 रुपए(4) 160 रुपएCorrect Answer: (3) 240 रुपएSolution:= 1360माना C = xB का हिस्सा = x का 1/4A का हिस्सा = x का 1/4 का 2/3 गुना= x + x × 1/4 + x × 1/4 × 2/3 = 1360= x + x/4 + x/12 = 1360= (12x + 3x + 2x) / 12 = 1360= 17x = 1360 × 12= x = (1360 * 12) / 17 = 16320/17= 960B का हिस्सा = x × 1/4= 960 × 1/4 = 24012. शुष्क बर्फ क्या है?(1) ठोस ऑक्सीजन(2) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड(3) ठोस हाइड्रोजन(4) ठोस नाइट्रोजनCorrect Answer: (2) ठोस कार्बन डाइऑक्साइडSolution:शुष्क बर्फ को ठोस कार्बन डाइ-ऑक्साइड कहते हैं। सामान्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड गैस अवस्था में रहती है, लेकिन जब कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सामान्य दवाब को कम किया जाता है, तो यह गैस सिकुड़कर ठोस अवस्था को प्राप्त कर लेती है। कार्बन डाइऑक्साइड की इस अवस्था को सुखी बर्फ कहा जाता है।13. मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय कौन थी?(1) ऐश्वर्या राय(2) सुष्मिता सेन(3) युक्ता मुखी(4) लारा दत्ताCorrect Answer: (2) सुष्मिता सेनSolution:मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता को 1952 में कैलिफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसिफिक मिल्स द्वारा स्थापित किया गया था। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय सुष्मिता सेन थी। मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब जोजीबिनी तुनजी (Zozibini Tunzi) ने जीता है।14. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?(1) पेरिस(2) वाशिंगटन (DC)(3) न्यूयॉर्क(4) जेनेवाCorrect Answer: (3) न्यूयॉर्कSolution:संयुक्त राष्ट्र एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसके उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानवाधिकार और विश्वशांति बनाए रखने के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थापित है। न्यूयॉर्क के आलावा इसका मुख्यालय जेनेवा, कोपनहेगन आदि में भी है।15. भारत में किस फल की खेती सर्वाधिक की जाती है?(1) आम(2) सेब(3) केला(4) नाशपातीCorrect Answer: (1) आमSolution:आम भारत का मुख्य बागानी फसल है और उसे फलों का राजा मानते हैं। आम के फलों में विटामिन A एवं C काफी अधिक मात्रा में होता है।भारत में आम की खेती 22.97 लाख हेक्टेयर पर की जाती है। आम की खेती उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर की जाती है। भारत से आम मुख्यतः यू.ए.ई., बांग्लादेश यू.के., सऊदी अरब, नेपाल, कुवैत, यू.एस.ए. और अन्य मध्य पूर्व देशों को निर्यात किया जाता है।16. निम्नलिखित में से कौन सा उसके मान के घटते हुए क्रम में है?(1) 1/3, 2/5, 3/5, 4/7, 5/6, 6/7(2) 1/3, 2/5, 3/7, 4/5, 5/6, 6/7(3) 1/2, 2/5, 3/5, 4/6, 5/7, 6/7(4) 6/7, 5/6, 4/5, 3/7, 2/5, 1/3Correct Answer: (4) 6/7, 5/6, 4/5, 3/7, 2/5, 1/3Solution:6/7 = 0.85, 5/6 = 0.83, 4/5 = 0.83/7 = 0.42, 2/5 = 0.4, 1/3 = 0.33⇒ घटते क्रम में मान0.85, 0.83, 0.81, 0.42, 0.4, 0.33⇒ 6/7, 5/6, 4/5, 3/7, 2/5, 1/317. प्राकृतिक वसा और तेल किससे बने हैं?(1) कार्बन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन(2) कार्बन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन(3) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन(4) कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजनCorrect Answer: (4) कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजनSolution:वसा और तेल ऊर्जा के ठोस स्रोत होते हैं। रसायनिक रूप से वसा और तेल ग्लिसरॉल के टाइमस्टर्स और उच्च फैटी एसिड होते हैं।सामान्यतः वसा जिसे हम फैट या चर्बी कहते हैं, शरीर की शक्ति, स्फूर्ति और मस्तिष्क के लिए सबसे गुणकारी तत्त्व है। इसका निर्माण कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के तत्त्वों से मिलकर हुआ है।18. निम्न में से कौन सा भारतीय राष्ट्रीय पशु तथा राष्ट्रीय पक्षी का जोड़ा है?(1) बाघ-मोर(2) बाघ-तोता(3) सिंह-मोर(4) सिंह-तोताCorrect Answer: (1) बाघ-मोरSolution:भारतीय राष्ट्रीय पशु बाघ और भारतीय राष्ट्रीय पक्षी मोर है। बाघ को जंगल का राजा कहा जाता है और यह भारत के समृद्ध वन्य जीवन को दर्शाता है तथा मोर शिष्टता और सुंदरता का प्रतीक है। मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।19. यदि आप पूर्वाभिमुख हैं तो आपका बायाँ हाथ ....... दिशा दिखाता है।(1) इनमें से कोई नहीं(2) उत्तर(3) दक्षिण(4) पश्चिमCorrect Answer: (2) उत्तरSolution:यदि कोई व्यक्ति पूर्वाभिमुख हो तो उसका बाएँ हाथ उत्तर की ओर होगा।20. 2017 अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय क्या था?(1) युवा शांति का निर्माण करते हैं(2) दुनिया को बदलो(3) युवा, योगा और मानसिक स्वास्थ्य(4) शारीरिक स्वास्थ्य-आदर्श वाक्यCorrect Answer: (1) युवा शांति का निर्माण करते हैंSolution:अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 2000 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया था।पूरे विश्व में भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। भारत में 35 वर्ष की आयु तक के 65 करोड़ यूवा हैं। 12 अगस्त, 2017 को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय "युवा शांति स्थापित करें" था। इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन एवं सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »