माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-1)Total Questions: 5041. MS Word में, एक फॉण्ट साइज ड्रॉपडाउन बॉक्स होता है। इसके माध्यम से चयन किया जा सकने वाला सबसे बड़ा फॉण्ट-साइज क्या होता है? [Delhi Police Constable Exam 03/12/2020-III](a) 72(b) 64(c) 32(d) 96Correct Answer: (a) 72Solution:MS Word में एक फॉण्ट साइज ड्रॉपडाउन बॉक्स होता है। इसके माध्यम से चयन किया जा सकने वाला सबसे बड़ा फॉण्ट साइज 72 होता है।42. फॉण्ट समूह डायलॉग बॉक्स का कौन-सा टैब MS-Word 2010 में Font Effects लागू करने का विकल्प निहित है? [Delhi Police Constable Exam 10/12/2020-I](a) Font tab(b) Standard(c) Text Effects(d) Character SpacingCorrect Answer: (a) Font tabSolution:MS World 2010 में फॉण्ट ग्रुप डायलॉग बॉक्स में फॉण्ट टैब (Font tab) तथा कैरेक्टर स्पेसिंग (Character Spacing) टैब प्राप्त होते हैं, जिसमें Font tab के अंतर्गत इफेक्ट्स (Effects) का विकल्प मिलता है।43. MS Word में निम्न में से किसका उपयोग किसी टेबल को बनाने के लिए किया जाता है, जब आप उसके बार्डर, रो तथा कॉलम स्वयं बनाएं? [Delhi Police Constable Exam 09/12/2020-I](a) इन्सर्ट टेबल(b) ड्रा टेबल(c) क्विक टेबल(d) एक्सेल स्प्रेडशीटCorrect Answer: (b) ड्रा टेबलSolution:ड्रा टेबल का उपयोग MS वर्ड में किसी टेबल को खुद बनाने के लिए किया जाता है।44. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड डॉक्यूमेंट का नाम और टास्क बार दोनों में डिस्प्ले होता है। [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Μ.Τ.)](a) मेनू बार(b) टास्क बार(c) फॉर्मेटिंग टूल बार(d) स्टैंडर्ड टूल बार(e) टाइटल बारCorrect Answer: (e) टाइटल बारSolution:माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड दस्तावेज (Document) का नाम टाइटल बार (Title Bar) और टास्क बार (Task bar) दोनों में प्रदर्शित (Represent) होता है। अतः दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त विकल्प (e) है।45. निम्नलिखित में से किस फीचर का उपयोग टेक्स्ट की रेखा के ठीक नीचे बहुत छोटे अक्षर या संख्याएं लिखने के लिए किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 03/12/2020-III](a) सबस्क्रिप्ट(b) स्ट्राइक्यू(c) फॉर्मल पेंटर(d) सुपरस्क्रिप्टCorrect Answer: (a) सबस्क्रिप्टSolution:सबस्क्रिप्ट का उपयोग टेक्स्ट की रेखा के ठीक नीचे बहुत छोटे अक्षर या संख्याएं लिखने के लिए किया जाता है। सबस्क्रिप्ट Ctrl के साथ (-) चिह्न उपयोग कर सकते हैं, जबकि सुपरस्क्रिप्ट के लिए Ctrl तथा Shift के साथ चिह्न का उपयोग किया जाता है।46. फॉण्ट किसे कहते हैं? [R.B.I. (Asst.) Exam. 21.07.2013](a) कंप्यूटर की एक भाषा(b) कंप्यूटर का एक पुर्जा(c) कंप्यूटर के अक्षर/अंकों का आकार(d) कंप्यूटर का प्रिंटर(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) कंप्यूटर के अक्षर/अंकों का आकारSolution:फॉण्ट (Font) कंप्यूटर के अक्षर /अंकों का आकार होता है। यह कंप्यूटर की एक भाषा नहीं है, परंतु विभिन्न भाषाओं में मुद्रण कार्य या टाइपिंग के लिए उसका संगत फॉण्ट (Font) निर्धारित होता है।47. MS Word 2007 दस्तावेज डिफॉल्ट रूप से,_____दृश्य में खुलता है। [SSC Delhi Police Constable 14/12/2020](a) वेब लेआउट(b) प्रिंट लेआउट(c) ड्राफ्ट(d) रूपरेखाCorrect Answer: (b) प्रिंट लेआउटSolution:MS Word 2007 दस्तावेज डिफॉल्ट रूप से प्रिंट लेआउट दृश्य में खुलता है। प्रिंट लेआउट में यूजर को संपूर्ण पृष्ठ देखने को मिलता है, जैसे यह प्रिंट होने पर दिखाई देता है।48. MS Word 2007 में प्रिंट प्रीव्यू के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प नहीं होता है? [Delhi Police Constable Exam 10/12/2020-II](a) प्रिंट(b) जूम(c) पेज सेटअप(d) क्विक प्रिंटCorrect Answer: (d) क्विक प्रिंटSolution:MS Word 2007 में प्रिंट प्रीव्यू के अंतर्गत जूम, मार्जिन, साइज आदि विकल्प आते हैं, क्विक प्रिंट 'प्रिंट' (Print) के अंतर्गत आता है।49. बताएं कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य। [Delhi Police Constable Exam 03/12/2020-II](i) MS Word में, 'लैंडस्केप' (Landscape) एक मान्य पेज मार्जिन विकल्प है।(ii) MS Word में, 'पोर्ट्रेट' (Portrait) एक मान्य पेज मार्जिन विकल्प है।(a) (i) सत्य, (ii) सत्य(b) (i) असत्य, (ii) असत्य(c) (i) सत्य, (ii) असत्य(d) (i) असत्य, (ii) सत्यCorrect Answer: (b) (i) असत्य, (ii) असत्यSolution:MS Word में लैंडस्केप (Landscape) तथा पोट्रेट (Potrait) दोनों एक मान्य पेज मार्जिन विकल्प नहीं हैं।50. बाई डिफाल्ट डॉक्यूमेंट किस मोड में प्रिंट होता है? [UKPSC Data Entry Operator 2023](a) पोट्रेट(b) लैंडस्केप(c) पेज सेटअप(d) प्रिंट ब्यूCorrect Answer: (a) पोट्रेटSolution:डिफॉल्ट रूप से डॉक्यूमेंट पोर्ट्रेट मोड में प्रिंट होता है। डॉक्यूमेंट में दो प्रकार के ओरिएंटेशन (Orientation) होते है।→ पोर्ट्रेट (Portrait) व लैंडस्केप (Landscape)। उपयोगकर्ता अपने कार्य के अनुसार इस मोड को पेज लेआउट (Page Lay-out) टैब के पेज सेटअप (Page set up) ग्रुप में जाकर ओरिएंटेशन (orientation) विकल्प चुन सकते हैं।Submit Quiz« Previous12345