Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मे एक टेबल रो एवं कॉलम में व्यवस्थित सेल का एक ग्रिड है। टेबल्स को टेक्स्ट और न्यूमेरिकल डेटा को प्रस्तुत करने के लिए बनाया जाता है। उदाहरण के लिए, टाइम टेबल, कैलेंडर, फाइनेंशियल डेटा आदि। टेबल मे रंग बॉर्डर, फॉण्ट साइज, फॉण्ट स्टाइल, अलाइनमेंट आदि का प्रयोग कर फॉर्मेट किया जा सकता है।माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल की विशेषताएं निम्न हैं-
1. एक रो (Row) या कॉलम के एकांतर सेल को मर्ज नहीं किया जा सकता।
2. एक कॉलम के दो या अधिक क्रमागत सेल को मर्ज किया जा सकता है।
3. एक रो (Row) के दो या अधिक क्रमागत सेल को मर्ज किया जा सकता है।
4. एक टेबल के पहली और अंतिम पंक्ति को मर्ज नहीं किया जा सकता है।