माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-2)

Total Questions: 50

41. MS Word में टेक्स्ट की लाइन के ऊपर छोटे अक्षर अंकित करने के लिए, निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? [Delhi Police Constable Exam 01/12/2020-I]

Correct Answer: (d) सुपरस्क्रिप्ट
Solution:MS Word में टेक्स्ट की लाइन के ऊपर छोटे अक्षर अंकित करने के लिए सुपरस्क्रिप्ट का उपयोग किया जाता है।

42. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 दस्तावेज में एक तालिका में अधिकतम कितने कॉलम हो सकते हैं? [UPPCL TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (d) 63
Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 दस्तावेज (Document) में एक तालिका में अधिकतम 63 कॉलम हो सकते हैं। एम. एस. वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है। वर्ड द्वारा हम टाइपिंग, एडिटिंग, फॉर्मेटिंग एवं प्रिटिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।

43. निम्न में से कौन-सा/से कथन गलत हैं- [Delhi Police Constable Exam 28/12/2020-II]

(i) MS वर्ड में किसी टेबल में 31 से अधिक कॉलम नहीं हो सकते।

(ii) MS वर्ड में किसी टेबल में 255 से अधिक पंक्ति नहीं हो सकती।

Correct Answer: (a) (i) व (ii) दोनों
Solution:MS Word की टेबल में अधिकतम 63 कॉलम (columns) तथा रो (Row) की संख्या असीमित होती है। अतः दिए गए दोनों कथन असत्य हैं।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? [Delhi Police Constable Exam 01/12/2020-II]

(i) MS Word में, 18-प्वॉइंट फॉण्ट साइज लगभग 0.5 इंच के बराबर होती है।

(ii) MS Word में, एक पैराग्राफ में 24-प्वॉइंट से अधिक का अंतराल नहीं हो सकता है।

Correct Answer: (b) केवल (ii)
Solution:MS Word में 18 प्वॉइंट फॉण्ट साइज लगभग 0.5 इंच के बराबर होती है। यह कथन गलत है, क्योंकि MS Word में 1 प्वॉइंट 1/72 इंच के बराबर होती है।

(ii) MS Word में एक पैराग्राफ में 24 प्वॉइंट से अधिक का अंतराल नहीं हो सकता है। यह कथन सत्य है।

45. निम्न में से कौन-सा वर्ड संसाधन सॉफ्टवेयर नहीं है? [UPPCL TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (c) ओपनऑफिस इम्प्रेस
Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ओपनऑफिस राइटर, वर्डपैड वर्ड संसाधन सॉफ्टवेयर (Word Processor Software) है, जबकि ओपनऑफिस (OpenOffice) इम्प्रेस वर्ड संसाधन (Word Processor) सॉफ्टवेयर नहीं है।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा MS-Word सॉफ्टवेयर का सर्वोत्तम तरीके से वर्णन करता है? [SSC Delhi Police Constable 27/11/2020]

Correct Answer: (b) यह एक वर्ड प्रोसेसर है।
Solution:MS Word एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। यह Microsoft द्वारा

प्रकाशित एक Word Processor है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (b) MS word का सर्वोत्तम तरीके से वर्णन करता है।

47. निम्नलिखित में से किसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट में रंग, फॉण्ट, शैली और आकार जैसे समान स्वरूपण को लागू करने के लिए किया जाता है? [UPPCL TG-2 Exam-2019]

Correct Answer: (a) फॉर्मेट पेंटर
Solution:फॉर्मेट पेंटर (Format Painter) के प्रयोग द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट के रंग, फॉण्ट, शैली और आकार में परिवर्तन करने के लिए होता है। यह एम.एस. वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित (Develop) किया गया एक शब्द संसाधक (Word Processor) है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है।

48. लिखित पाठ और कागज के किनारे के बीच की दूरी को आप क्या कहते हैं? [SSC Delhi Police Constable 11/12/2020]

Correct Answer: (b) मार्जिन
Solution:लिखित पाठ और कागज के किनारे के बीच की दूरी को मार्जिन कहा जाता है। मार्जिन वे रिक्त स्थान होते हैं, जो किसी डॉक्यूमेंट के शीर्ष, नीचे, बाएं एवं दाएं पक्ष को पंक्तिबद्ध करते हैं।

49. एम.एस. वर्ड 2010 में 'रूलर' विकल्प को इनेबल करने के लिए निम्न में से किस टैब का प्रयोग किया जाता है? [SSC Delhi Police Constable 11/12/2020]

Correct Answer: (b) व्यू
Solution:एम.एस. वर्ड 2010 में 'रूलर' विकल्प को इनेबल करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष (top) पर टूलबार में उपस्थित व्यू टैब के Show/Hide विकल्प का प्रयोग किया जाता है।

50. M.S. वर्ड 2007 में ऑफिस बटन का वैध विकल्प नहीं है। [SSC Delhi Police Constable 11/12/2020]

Correct Answer: (a) प्रेजेंटेशन
Solution:प्रेजेंटेशन (Presentaito) MS Word 2007 में ऑफिस बटन का वैध विकल्प नहीं है।

प्रेजेंटेशन MS Power Point में मौजूद एक विकल्प है।