माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-3)

Total Questions: 50

41. मेल-मर्ज किसका एक घटक है? [R.R.B. Online J.E. Exam 29th Aug. 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (a) एम.एस. वर्ड
Solution:मेल-मर्ज (Mail-Merge) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का एक घटक (Component) है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एम.एस. ऑफिस का ही एक सॉफ्टवेयर (Software) है, जिसको माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया था, यह सॉफ्टवेयर विश्व में सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाला सॉफ्टवेयर है। इसे संक्षेप में एम.एस. वर्ड भी कहा जाता है। इसका प्रयोग पत्र-लेखन, बायोडेटा, मेल-मर्ज आदि कार्यों के लिए किया जाता है।

42. वर्ड प्रोसेसर में फाइल मेनू का विकल्प क्या नहीं है? [High Court RO/ARO Exam-2014]

Correct Answer: (d) Undo
Solution:वर्ड प्रोसेसर में फाइल मेनू का विकल्प सेव, ओपन, न्यू है, जबकि अनडू (Undo) एडिट मेनू (Edit Menu) का विकल्प है।

43. डॉक्यूमेंट को एडिट करने का अर्थ है, जिस डॉक्यूमेंट को आपने बनाया है, उसे पढ़ना और फिर- [I.B.P.S. Gramin Bank Exam. 29.09.2013,Bank of Baroda (C.G.) 30.11.08,S.B.I. Associate (C.G.) 16.01.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (a) गलतियों को ठीक करना
Solution:दस्तावेज (Document) को संपादित (Edit) करने का अर्थ है जिस दस्तावेज को आपने बनाया है, उसे पढ़ना तत्पश्चात उसमें हुई गलतियों में सुधार करना।

44. डॉक्यूमेंट में शब्द को ढूंढ़ने और सही करने के लिए प्रयोक्ता कमांडों का प्रयोग कर सकता है। [I.B.P.S. (Clerk) Exam. 16.12.2012]

Correct Answer: (c) फाइंड एवं रिप्लेस
Solution:दस्तावेज (Document) में गलत शब्द को ढूंढ़ने और उसे सही करने के लिए प्रयोक्ता (User) द्वारा फाइंड एवं रिप्लेस कमांड (Find And Replace Command) का प्रयोग किया जाता है।

45. पेज पर कितने मार्जिन होते हैं? [I.B.P.S. (Clerk) Exam. 16.12.2012]

Correct Answer: (b) चार (टॉप, बॉटम, राइट, लेफ्ट)
Solution:एक पेज में मुख्यतः चार प्रकार से मार्जिन (Margin) सेट किए जाते हैं, जिसके द्वारा मार्जिन वाले क्षेत्र (Area of Margin) में कुछ भी नहीं लिखा जाता है। पेज पर गटर मार्जिन देने से प्रिंटिंग, कटिंग, फोल्डिंग आदि में आसानी रहती है।

46. वर्ड में जब पैराग्राफ को इंडेंट किया जाता है तो? [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (a) टेक्स्ट मार्जिन के संबंध में अंदर सरक जाता है
Solution:वर्ड में पैराग्राफ को इंडेंट करने पर टेक्स्ट मार्जिन (Text Margin) (लेफ्ट या राइट) के संदर्भ में अंदर सरकता जाता है।

47. एकल सेल बनाने के लिए दो या अधिक सेलों को संयोजित करने का विकल्प है- [High Court RO/ARO Exam-2014]

Correct Answer: (b) Merge cells
Solution:एकल सेल बनाने के लिए दो या अधिक सेलों को संयोजित करने के लिए मर्ज विकल्प का प्रयोग किया जाता है।

48. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, कैरेक्टर फॉर्मेटिंग के अंतर्गत का उपयोग किसी विशिष्ट पाठ्य को अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है। [S.S.C. ऑनलाइन CHSL (T-I) 4 मार्च, 2018 (1-पाली)]

Correct Answer: (b) अंडरलाइन
Solution:माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कैरेक्टर फॉर्मेटिंग के अंतर्गत 'अंडरलाइन' का उपयोग किसी विशिष्ट पाठ्य को अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है। इस प्रयोजन हेतु पाठ्य (Text) का चयन कर तब 'अंडरलाइन' को अप्लाई करते हैं।

49. वर्ड डॉक्यूमेंट में पेज ब्रेक इन्सर्ट करने के लिए निम्न विकल्प का प्रयोग किया जाएगा? [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (e) इन्सर्ट एंड ब्रेक
Solution:एम.एस. वर्ड दस्तावेजों (Documents) में पेज ब्रेक इन्सर्ट करने के लिए इन्सर्ट एंड पेज ब्रेक (Page Break) का प्रयोग करते हैं।

50. वर्ड में जब पैराग्राफ को इंडेंट किया जाता है तो- [I.B.P.S. (Clerk) Exam. 16.12.2012]

Correct Answer: (a) टेक्स्ट मार्जिन के संबंध में अंदर सरक जाता है
Solution:वर्ड में जब पैराग्राफ को इंडेंट किया जाता है, तो टेक्स्ट मार्जिन (Text Margin) के संबंध में अंदर सरक जाता है। टेक्स्ट को इंडेंट करने का सबसे सरल तरीका टैब (TAB) बटन का प्रयोग करना है।