माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (भाग-4)

Total Questions: 50

41. वर्ड फंक्शन जो सही प्रकार के शब्दों को टाइप करता है, को संदर्भित किया जाता है- [R.R.B. JE, 2014 RED SET,I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (b) ऑटो करेक्ट
Solution:एम.एस. वर्ड (M.S. Word) में किसी गलत शब्द को स्वतः सही करने को हम ऑटो करेक्ट (Auto Correct) कहते हैं। इस ऑटो करेक्ट के द्वारा, जब एम.एस. वर्ड में कोई शब्द गलत टाइप (Type) हो जाता है या कोई प्रतीक (Symbol) गलत हो जाता है, तो ऑटो करेक्ट फंक्शन (Function) द्वारा वह स्वतः सही हो जाता है।

42. निम्नलिखित में से कौन-सा WORD संबंधी पद नहीं है? [I.B.P.S. (C.G.) 27.11.11 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (d) स्लाइड शो
Solution:डिलीट, एडिट और कॉपी पद MS WORD के विभिन्न कार्यों के द्योतक हैं, जबकि स्लाइड शो (Slide Show) इससे संबंधी पद नहीं है। स्लाइड शो शब्द का संबंध MS Power Point से है।

43. वर्ड में अपने पिछले एक्शन को रिवर्स करने के लिए- [I.B.P.S. (C.G.) 04.12.11 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (b) अनडू कमांड का प्रयोग करें
Solution:एम.एस. वर्ड में अपने पिछले एक्शन को रिवर्स करने के लिए अनडू (Undo) कमांड का प्रयोग करते हैं, जबकि अनडू किए गए कमांड को वापस पुनस्थिति में लाने के लिए रीडू कमांड (Redo Command) का प्रयोग करते हैं।

44. MS वर्ड 2010 में, रिबन मेनू के किस टैब में, जूम इन और जूम आउट (zoom in and zoom out) बटन मौजूद होते है? [NVS Stenographer 08.03.2022 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) व्यू
Solution:Ms Word 2010 में, रिबन मेनू के व्यू (View) टैब में, जूम इन और जूम आउट बटन मौजूद होते हैं, जो पेज के दृश्य को प्रतिशत में छोटा या बड़ा करके यूजर को दिखाता है।

45. जल का रासायनिक समीकरण H₂O है। H₂O लिखने के लिए एम.एस.-वर्ड (MS-Word) की इनमें से किस विशेषता का उपयोग किया जा सकता है? [RRB-NTPC-CBT(2) 14/6/2022 (2nd Shift)]

Correct Answer: (d) सबस्क्रिप्ट
Solution:H₂O लिखने के लिए एम.एस.-वर्ड में Subscript का उपयोग किया जाता है। यह किसी चयनित संख्या, आकृति, प्रतीक या संकेत को सामान्य रेखा से नीचे तथा छोटा सेट करता है।

Ctrl+ Subscript

Ctrl + Shift + Superscript

46. क्विक एक्सेस टूल बार पर स्थित यह बटन आपको अपने रिसेंट कमांड्स या एक्टिविटी को कैंसिल करने की सुविधा प्रदान करता है: [I.B.P.S BANK CLERK EXAM-2014 (Online)]

Correct Answer: (c) अनडू (Undo)
Solution:क्विक एक्सेस टूल बार में स्थित अनडू (Undo) बटन आपको अपने रिसेंट कमांड (Recent Command) को रद्द (Cancel) करने की सुविधा प्रदान करता है।

47. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को क्या करने के लिए आप पर क्लिक करते हैं? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (a) अंडरलाइन
Solution:सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट को अंडरलाइन (Underline) करने के लिए हम बटन पर क्लिक करते हैं। टेक्स्ट Attributes का अर्थ किसी टेक्स्ट के ऊपर लागू होने वाले नियमों (Principal) से है, जिसके द्वारा हम उसका स्वरूप बदल सकते हैं।

48. "happiness" के ही अर्थ वाला स्थानापन्न शब्द ढूंढने के लिए______का प्रयोग करें। [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (d) थिसॉरस
Solution:थिसॉरस (Thesaurus) के द्वारा किसी शब्द के समान अर्थ वाले स्थानापन्न (synonyms) शब्द खोजे जा सकते हैं।

49. निम्नलिखित कुंजियों (Keys) में से कौन एम.एस.-वर्ड में नया पैराग्राफ (New Paragraph) बनाने हेतु उपयोग किया जाता है? [RRB-NTPC-CBT(2) 10/5/2022 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) Enter
Solution:एंटर कुंजी (Enter Key) का प्रयोग एम.एस. वर्ड में नया पैराग्राफ बनाने हेतु किया जाता है।

50. MS Word 2016 में निम्नलिखित में से किस टैब के तहत वॉटरमार्क (watermark) बटन उपलब्ध होता है? [Delhi Police Constable Exam 14/12/2020-II]

Correct Answer: (a) डिजाइन
Solution:MS Word 2016 में डिज़ाइन टैब के तहत वॉटरमार्क (watermark) बटन उपलब्ध होता है। वॉटरमार्क एक प्रकार का अंकित चिह्न होता है।